BabyDogeCoin अब इस बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज पर भी हुआ लिस्ट

पेमेंट गेटवे NOWPayments ने भी संकेत दिए हैं कि वह BabyDogeCoin को अपने प्लेटफॉर्म पर शामिल कर सकता है

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 3 अगस्त 2022 09:56 IST
ख़ास बातें
  • BabyDogeCoin को एक और क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज पर मिली जगह
  • पिछले 24 घंटों में इसकी कीमत में 2.35% की गिरावट आई है
  • Poloniex दुनिया के बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज्स में शामिल है

BabyDoge की कीमत की बात करें तो, पिछले 24 घंटों में इसकी कीमत में 2.35% की गिरावट आई है

BabyDogeCoin को एक और क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज पर जगह मिल गई है। BabyDoge एक मीम टोकन है जो डॉजकॉइन और शिबा इनु जैसे मीम टोकनों की तर्ज पर ही बनाया गया है। अब इस टोकन को Poloniex क्रिप्टो एक्सचेंज पर लिस्ट किया गया है। इससे पहले जुलाई में BabyDogeCoin को कनाड़ा के एक नामी क्रिप्टो पेमेंट्स प्लेटफॉर्म पर भी लिस्ट किया गया था। 

Poloniex ने BabyDogeCoin को अपने प्लेटफॉर्म पर लिस्ट किया है। अब Poloniex के यूजर्स BabyDoge में ट्रेड कर सकेंगे। Poloniex दुनिया के बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज्स में शामिल है। इससे पहले जुलाई में, यानि पिछले महीने ही BabyDogeCoin को कनाड़ा बेस्ड क्रिप्टो पेमेंट प्लेटफॉर्म FCF Pay पर लिस्ट किया गया था। इसके लिए बकायदा प्लेटफॉर्म ने एक पोल कंडक्ट किया था कि FCF Pay पर BabyDoge को शामिल किया जाए या नहीं। पोल के बाद प्लेटफॉर्म ने इसे अपनी क्रिप्टोकरेंसीज की लिस्ट में जगह दे दी थी। 

Advertisement
इसके अलावा पेमेंट गेटवे NOWPayments ने भी संकेत दिए हैं कि वह BabyDogeCoin को अपने प्लेटफॉर्म पर शामिल कर सकता है। इसके बाद BabyDogeCoin में पमेंट करना संभव हो सकेगा। BabyDogeCoin जिन क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज्स पर लिस्ट किया गया है, उनकी लिस्ट आए दिन लम्बी होती जा रही है। इससे पहले यह मीम टोकन OKX, Cointiger, MEXC के साथ ही दूसरे कई क्रिप्टो एक्सचेंज्स पर लिस्ट हो चुका है। साथ ही यूजर्स इसके Binance पर लिस्ट होने के लिए भी कोशिश कर रहे हैं। 

BabyDoge की कीमत की बात करें तो, पिछले 24 घंटों में इसकी कीमत में 2.35% की गिरावट आई है और यह 0.000000001317 डॉलर पर ट्रेड कर रहा है। टोकन की बर्निंग भी लगातार जारी है। हाल ही में 13 लाख डॉलर की कीमत के BabyDoge टोकन बर्न किए गए हैं। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: BabyDogeCoin, BabyDoge, Poloniex

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  3. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  4. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  5. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  6. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
#ताज़ा ख़बरें
  1. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
  2. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
  3. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  4. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  5. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  7. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  8. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  10. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.