BabyDoge और Dogecoin बने सबसे बड़े क्रिप्टो व्हेल के पसंदीदा स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट

24 घंटों में, BNB चेन पर BabyDoge, Dogecoin और अन्य आठ टोकन सबसे बड़े 100 BSC व्हेल के लिए सबसे अधिक उपयोग किए जाने वाले स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट बन गए थे।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 11 जुलाई 2022 19:17 IST
ख़ास बातें
  • ये BNB व्हेल द्वारा सबसे अधिक उपयोग किए जाने वाले स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट हैं
  • खबर लिखने तक BabyDoge टॉप 10 की लिस्ट में 5वें स्थान पर था
  • वहीं, Dogecoin गिरकर 12वें स्थान पर आ गया था

खबर लिखते समय तक, BabyDoge टॉप 10 की लिस्ट में 5वें स्थान पर था

वर्तमान में क्रिप्टो व्हेल मीम कॉइन पर ज्यादा महरबान दिखाई दे रहे हैं, खासतौर पर BabyDoge और Dogecoin को जमकर बड़ी मात्रा में खरीदा जा रहा है। अब, एक व्हेल ट्रैकर के अनुसार, ये दोनों मीम-कॉइन BNB चेन व्हेल के लिए सबसे अधिक उपयोग किए जाने वाले स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट्स में से हैं, जिन्हें Binance Smart Chain (BSC) के रूप में जाना जाता है।

बीते शनिवार, 9 जुलाई को क्रिप्टो व्हेल्स से संबंधित डेटा कलेक्ट करने वाले प्लेटफॉर्म WhaleStats ने जानकारी दी कि 24 घंटों में, BNB चेन पर BabyDoge, Dogecoin और अन्य आठ टोकन सबसे बड़े 100 BSC व्हेल के लिए सबसे अधिक उपयोग किए जाने वाले स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट बन गए हैं। लेटेस्ट आंकड़ों से पता चलता है कि खबर लिखते समय तक, BabyDoge टॉप 10 की लिस्ट में 5वें स्थान पर था, जबकि Dogecoin गिरकर 12वें स्थान पर आ गया था।
 

हाल ही में, @babydogeburn_ ट्विटर अकाउंट ने बताया था कि एक हफ्ते में BabyDoge कॉइन की एक रिकॉर्ड राशि को खर्च न किए जा सकने वाले एड्रेस पर भेजा गया था, जिसका मतलब है इन्हें बर्न कर दिया गया था। सटीक संख्या की बात करें, तो 76,450,681,309,964 BabyDoge को बर्न किया गया था, जिनकी कुल कीमत लगभग $107,030 (करीब 85 लाख रुपये) थी।
 

वहीं, 9 जुलाई को इसी सोर्स ने जानकारी दी थी कि 24 घंटों की अवधि में, इस मीम कॉइन की एक और बड़ी मात्रा को बर्न किया गया। हालांकि, इस बार संख्या कम थी। सटीक संख्या 5,897,320,699,561 बताई गई है, जिनकी कुल कीमत $8,280 (करीब 6.5 लाख रुपये) के बराबर है।
Advertisement

इस महीने की शुरुआत में WhaleStats ने बताया था कि एक BNB व्हेल - मार्शियन मैनहंटर (Martian Manhunter), जो टॉप 100 व्हेल की लिस्ट में शामिल है, ने 2 करोड़ के लगभग Dogecoin खरीदे थे। व्हेल के बारे मे कहा गया है कि इसके पास 4 करोड़ XRP की होल्डिंग है। सटीक संख्या की बात करें, तो इसने 18,800,433 DOGE खरीदे थे, जिनकी कीमत उस समय 1,256,188 डॉलर (लगभग 10 करोड़ रुपये) थी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , dogecoin, BabyDoge, Cryptocurrency, BSc, Binance Smart Chain
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
  3. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  2. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  3. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  4. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  5. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  6. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  10. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.