ऑस्‍ट्रेलिया के सबसे अमीर शख्‍स ने फेसबुक पर किया मुकदमा, यह है वजह

आरोप लगाया गया है कि फेसबुक ‘अपराध के लिए अपने सिस्टम का इस्तेमाल होने से रोकने और कॉर्पोरेट कल्‍चर बनाने में विफल रही।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 4 फरवरी 2022 12:59 IST
ख़ास बातें
  • ऑस्‍ट्रेलिया के सबसे अमीर शख्‍स एंड्रयू फॉरेस्ट हैं
  • उन्‍होंने फेसबुक पर ऑस्‍ट्रेलिया में मुकदमा किया है
  • 28 मार्च से इस मामले की सुनवाई शुरू की जाएगी

यह भी आरोप है कि अपराधियों को रोकने के लिए फेसबुक ने पर्याप्त कदम नहीं उठाए।

ऑस्‍ट्रेलिया के सबसे अमीर शख्‍स एंड्रयू फॉरेस्ट (Andrew Forrest) ने गुरुवार को कहा कि वह फेसबुक (Facebook) के मालिकाना हक वाली मेटा (Meta) के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई अदालत में आपराधिक कार्यवाही शुरू कराने जा रहे हैं। उन्‍होंने आरोप लगाया है कि मेटा ने मनी लॉन्ड्रिंग विरोधी कानूनों का उल्लंघन किया है। इसके प्लेटफॉर्म का इस्‍तेमाल ऑस्ट्रेलियाई लोगों से घोटाला करने के लिए किया जाता है। रॉयटर्स के मुताबिक, फोर्टस्क्यू मेटल्स ग्रुप (Fortescue Metals Group) के अध्यक्ष फॉरेस्ट ने कहा कि उन्‍होंने क्लिकबैट एडवरटाइजिंग स्‍कैम में लोगों को पैसा गंवाने से रोकने के लिए यह कार्रवाई की है। वेस्‍ट ऑस्ट्रेलिया के मजिस्ट्रेट कोर्ट में दायर मुकदमे में फॉरेस्ट ने आरोप लगाया गया है कि फेसबुक ‘अपराध के लिए अपने सिस्टम का इस्तेमाल होने से रोकने और कॉर्पोरेट कल्‍चर बनाने में विफल रही।

यह भी आरोप लगाया गया है कि ऑस्ट्रेलियाई यूजर्स को धोखा देने के लिए अपराधियों ने फेसबुक प्‍लेटफॉर्म का इस्‍तेमाल किया और उन्‍हें रोकने के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाकर फेसबुक आपराधिक रूप से लापरवाह था। फॉरेस्‍ट ने इससे पहले फेसबुक से अनुरोध किया था कि वह उसके प्‍लेटफॉर्म में इन्‍वेस्‍टमेंट प्‍लान्‍स को प्रमोट ना होने दे। इसके लिए कदम उठाए। नवंबर 2019 में फॉरेस्‍ट ने इस संबंध में मार्क जुकरबर्ग को एक ओपन लेटर भी लिखा था। इसी के बाद मुकदमे का फैसला लिया गया। 
Advertisement

फेसबुक की मेटा ने इस मामले में टिप्पणी करने से इनकार कर दिया, लेकिन कहा कि उसने ऐसे एडवरटाइजमेंट को प्रदर्शित होने से रोकने के लिए हमेशा काम किया है और एडवरटाइजर्स को ब्‍लॉक भी किया है। 

मुकदमे में कहा गया है कि मार्च 2019 से फेसबुक पर ऐसे विज्ञापन दिखाई दिए हैं, जिनमें फॉरेस्ट की छवि का इस्तेमाल करते हुए क्रिप्टोकरेंसी में निवेश योजनाओं को बढ़ावा देने का दावा किया।
Advertisement

एक बयान में फॉरेस्‍ट ने कहा कि यह कार्रवाई उन आस्ट्रेलियाई लोगों की ओर से की जा रही है, जो अपनी बचत इकट्ठा करने के लिए पूरी जिंदगी काम करते हैं। ऑस्ट्रेलियाई कानून के तहत किसी विदेशी कॉर्पोरेशन के निजी अभियोजन के लिए देश के अटॉर्नी जनरल की सहमति चाहिए होती है। 
Advertisement

अटॉर्नी-जनरल ने फेसबुक के खिलाफ निजी अभियोजन के लिए अपनी सहमति दे दी है। प्रिंसिपल स्टीवन लुईस इस मामले में फॉरेस्ट की ओर से कानूनी लड़ाई लड़ेंगे। अटॉर्नी जनरल के ऑफ‍िस ने इस मामले में मांगे गए कमेंट का तुरंत कोई जवाब नहीं दिया। अगर फेसबुक को इस मामले में दोषी पाया जाता है, तो उसे तीन आरोपों में से हरेक पर अधिकतम 126,000 AUD (लगभग 67.12 लाख रुपये) का जुर्माना लगेगा। 28 मार्च से इस मामले की सुनवाई शुरू होगी। पिछले साल सितंबर में भी फॉरेस्ट ने कैलिफोर्निया के सुपीरियर कोर्ट में फेसबुक के खिलाफ एक अलग सिविल केस फाइल किया था। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  4. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  5. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  6. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  8. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  9. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  10. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  2. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  3. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  4. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  5. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  6. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  7. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  8. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  9. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
  10. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.