124 करोड़ रुपये के 20 करोड़ Dogecoin को अज्ञात वॉलेट में भेजा गया

समान ट्रैकर ने एक अन्य ट्वीट के जरिए यह जानकारी भी दी थी कि वर्तमान में, Dogecoin की कुल सप्लाई का 30.71% हिस्सा केवल Robinhood के पास है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 6 जून 2022 15:32 IST
ख़ास बातें
  • ट्रांजेक्शन में 10 DOGE की फीस लगी है, जिनकी वैल्यू करीब 64 रुपये है
  • Robinhood के पास वर्तमान में कुल DOGE सप्लाई का करीब 31% हिस्सा है
  • मई में, 10 दिनों में DOGE रखने वाले 40,000 वॉलेट ने होल्डिंग को डंप किया

मई में, 10 दिनों में Dogecoin रखने वाले करीब 40,000 वॉलेट ने अपनी होल्डिंग को डंप कर दिया था

करीब 16 मिलियन डॉलर कीमत के Dogecoin को कथित तौर पर एक अज्ञात एड्रेस से दूसरे अकाउंट में भेजा गया है। डॉजकॉइन व्हेल की एक्टिविटी पर नजर रखने वाले एक ट्रैकर ने जानकारी दी है कि इस बड़े ट्राजेक्शन में 10 डॉज की फीस लगी है। इसी ट्रैकर ने एक और डेटा शेयर किया है, जिसमें बताया गया है कि पॉपुलर क्रिप्टो इन्वेस्टमेंट ऐप Robinhood के पास वर्तमान में कुल DOGE सप्लाई का करीब 31% हिस्सा है।

DogeWhaleAlert नाम के एक ट्रैकर ने ट्विटर पर शेयर किया है कि $16 मिलियन (करीब 124 करोड़ रुपये) कीमत के Dogecoin को एक अज्ञात वॉलेट एड्रेस से अन्य एड्रेस पर ट्रांस्फर किया गया है। ट्रांजेक्शन में 10 DOGE की फीस लगी है, जिनकी वैल्यू 0.82 डॉलर (करीब 64 रुपये) है। ट्रांस्फर किए गए DOGE की सटीक संख्या की बात करें, तो व्हेल ट्रैकर बताता है कि इस ट्रांजेक्शन में 20 करोड़ डॉजकॉइन भेजे गए हैं।
 

समान ट्रैकर ने एक अन्य ट्वीट के जरिए यह जानकारी भी दी थी कि वर्तमान में, Dogecoin की कुल सप्लाई का 30.71% हिस्सा केवल Robinhood के पास है। ट्रैकर बताता है कि इस इन्वेस्टमेंट ऐप के पास इस समय 40,738,383,811 डॉजकॉइन हैं, जिनकी कुल वैल्यू करीब $3,451,029,969 (लगभग 26,789 करोड़ रुपये) है। इतने डॉज को Robinhood के निवेशकों के नाम पर 3334959 और 1699275 नंबर के दो वॉलेट में रखा गया है।
 

इससे अलग, बता दें कि पिछले महीने खबर आई थी कि 10 दिनों में Dogecoin रखने वाले करीब 40,000 वॉलेट ने अपनी DOGE होल्डिंग को डंप कर दिया था। उससे पहले मार्च में, लगभग 7 लाख वॉलेट ने अपने अकाउंट से डॉगकॉइन होल्डिंग्स को हटाया था।
Advertisement

उस समय, Dogecoin Whale Alert के डेटा से पता चला था कि कुछ बड़े व्हेल केवल DOGE कॉइन को जमा कर सकते हैं। 3 मई से 4 मई के बीच करीब 12 घंटों के दौरान लगभग 22 मिलियन डॉलर कीमत के डॉजकॉइन को छोटे वॉलेट की एक सीरीज़ से कई बड़े वॉलेट में ट्रांस्फर किया गया था। इनमें से ज्यादातर लेन-देन $500,000 और $950,000 के बीच की वैल्यू में दर्ज किए गए थे। इससे कुछ समय पहले, ट्रैकर ने 100 मिलियन DOGE का सबसे बड़ा सिंगल ट्रांजेक्शन ट्रैक किया था, जिसकी वैल्यू उस समय $12.9 मिलियन से ज्यादा थी।
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Cryptocurrency, dogecoin, Dogecoin Whales
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  2. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.