Chandrayaan-3 Launch Live : भारत का मून मिशन आज दोपहर 2.35 बजे होगा लॉन्‍च, ऐसे देखें लाइव

Chandrayaan-3 Launch Live : चंद्रमा पर अपने लैंडर की ‘सॉफ्ट लैंडिंग' कराने में भारत सफल हो जाता है, तो हम दुनिया की चौथी ताकत बन जाएंगे, जो अबतक ऐसा कर पाई है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 14 जुलाई 2023 11:30 IST
ख़ास बातें
  • आज दोपहर 2.35 बजे लॉन्‍च चंद्रयान-3 मिशन
  • अगस्‍त के आखिर में हो सकती है चांद पर लैंडिंग
  • चांद पर उतरने वाला दुनिया का चौथा सफल देश बनेगा भारत

Chandrayaan-3 मिशन को लॉन्‍च होते हुए आप ऑनलाइन लाइव देख सकते हैं।

Photo Credit: ISRO Screengrab

Chandrayaan-3 Mission Launch Live : अंतरिक्ष के क्षेत्र में आज भारत के लिए बहुत बड़ा दिन है। देश का तीसरा मून मिशन चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) आज दोपहर 2.35 बजे लॉन्‍च किया जाएगा। यह लॉन्‍च आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से होगा, जहां भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी ISRO पूरी तरह से तैयार है। चंद्रमा पर अपने लैंडर की ‘सॉफ्ट लैंडिंग' कराने में भारत सफल हो जाता है, तो हम दुनिया की चौथी ताकत बन जाएंगे, जो अबतक ऐसा कर पाई है। 

Chandrayaan-3 मिशन को लॉन्‍च होते हुए आप ऑनलाइन लाइव देख सकते हैं। इसरो के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर मिशन का लाइव टेलीकास्‍ट किया जाएगा। इसरो की वेबसाइट और फेसबुक पेज भी चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग को लाइव देखा जा सकेगा। देश का पब्लिक ब्रॉडकास्‍टर डीडी नेशनल भी दोपहर 2 बजे से चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग का प्रसारण करेगा। यानी आप अपने टीवी पर भी चंद्रयान-3 मिशन की लॉन्चिंग होते हुए देख पाएंगे।  
Advertisement



इस मिशन को एलवीएम-एम4 रॉकेट की मदद से लॉन्‍च किया जाएगा। इस भारत का सबसे पावरफुल लॉन्‍च रॉकेट है। सबकुछ योजना के मुताबिक हुआ तो चांद की सतह पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग' अगस्त के आखिर में तय है। 
Advertisement

जुलाई महीने में मून मिशन को इसलिए लॉन्‍च किया जा रहा है क्‍योंकि साल के इस समय में पृथ्वी और चंद्रमा एक-दूसरे के बेहद करीब होते हैं। मंगलवार को इसरो ने मिशन से जुड़ी लॉन्‍च रिहर्सल को भी पूरा किया था। 24 घंटों तक चली रिहर्सल में रॉकेट उड़ाने के अलावा वो सभी काम किए गए थे, जो शुक्रवार को होंगे। 
Advertisement

गौरतलब है कि साल 2019 में चंद्रयान-2 मिशन चांद की सतह पर सुरक्षित तरीके से नहीं उतर पाया था। इसरो की पूरी टीम को इससे झटका लगा था। तब के तत्कालीन इसरो प्रमुख के. सिवान भावुक हो गए थे और उन्‍हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गले लगाकर ढांढस बंधाया था। 

अब इसरो के वैज्ञानिक सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में फ‍िर से पूरी तैयारी के साथ जुटे हुए हैं। अगर भारत अपने मिशन में कामयाब हो जाता है, तो वह अमेरिका, चीन और सोवियत यूनियन के बाद इस लिस्‍ट में शामिल चौथा देश बन जाएगा।
Advertisement

यह भारत का तीसरा मून मिशन है, जिसका मकसद चंद्रयान को सफलतापूर्वक चंद्रमा पर लैंड कराना और उसकी चहलकदमी की क्षमताओं को साबित करना है। जिस रॉकेट की मदद से चंद्रयान को लॉन्‍च किया जाएगा, उसे इसरो के वैज्ञानिक उसे प्यार से 'फैट बॉय' भी कहते हैं। इस ‘फैट बॉय' ने लगातार 6 सफल अभियानों को पूरा किया है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , ISRO Youtube
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  2. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  3. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  6. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  7. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  8. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  9. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.