Chandrayaan-3 landing Live : विक्रम लैंडर को चांद पर उतरते हुए यहां देखें लाइव

Chandrayaan-3 Live Tracking : इसरो ने बताया है कि चंद्रयान-3 मिशन 23 अगस्‍त को शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा के साउथ पोल पर लैंडिंग की कोशिश करेगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 21 अगस्त 2023 18:28 IST
ख़ास बातें
  • अपने मकसद से सिर्फ 2 दिन दूर है चंद्रयान-3
  • चंद्रयान-3 की लैंडिंग को लाइव देखा जा सकेगा
  • इसरो के तमाम प्‍लेटफॉर्म्‍स पर किया जाएगा लाइव टेलिकास्‍ट

आप घर बैठे चांद पर ‘विक्रम’ लैंडर को उतरते हुए देख सकते हैं।

Photo Credit: Print screen

Chandrayaan-3 (चंद्रयान-3) मिशन अब अपनी मंजिल से सिर्फ 2 दिन दूर है। चांद से 25 किलोमीटर ऊपर उसका चक्‍कर लगा रहा विक्रम लैंडर (Vikram Lander) इसरो के निर्देशों का इंतजार कर रहा है। सिग्‍नल मिलते ही वह चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग की प्रक्रिया शुरू कर देगा। इसरो ने बताया है कि चंद्रयान-3 मिशन (Chandrayaan-3 Live Tracking) 23 अगस्‍त को शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा के साउथ पोल पर लैंडिंग की कोशिश करेगा। तमाम प्‍लेटफॉर्म्‍स पर सॉफ्ट लैंडिंग को लाइव देखा जा सकेगा। आप घर बैठे चांद पर ‘विक्रम' लैंडर को उतरते हुए देख सकते हैं। कब और कहां होगा लाइव टेलिकास्‍ट (How to watch live stream Chandrayaan 3), आइए जानते हैं।

Chandrayaan-3 Mission की शुरुआत 14 जुलाई को हुई थी। आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से इसरो के बहुप्रतिक्षित मिशन ने उड़ान भरी थी। इसरो को पूरी उम्‍मीद है कि इस बार उसका मिशन सफल होगा। हाल में इसरो के अध्‍यक्ष एस. सोमनाथ ने बताया था कि चंद्रयान-3 का लैंडर ‘विक्रम' 23 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर ‘सॉफ्ट-लैंडिंग' करने में सक्षम होगा, भले ही इसके सभी सेंसर और दोनों इंजन काम न करें। 
 

एस. सोमनाथ ने कहा था कि लैंडर 'विक्रम' का पूरा डिजाइन इस तरह से बनाया गया है कि यह विफलताओं (failures) को संभालने में सक्षम होगा। सोमनाथ ने कहा कि अगर सबकुछ फेल हो जाता है। सभी सेंसर नाकाम हो जाते हैं। कुछ भी काम नहीं करता है। फिर भी यह (विक्रम) लैंडिंग करेगा। इसे इसी तरह डिजाइन किया गया है- हालांकि जरूरी है कि प्रोपल्‍शन सिस्‍टम अच्छी तरह से काम करे।
Advertisement
 

Chandrayaan-3 Landing Live Stream

एक ट्वीट में इसरो ने बताया है कि Chandrayaan-3 के विक्रम लैंडर को चांद पर उतरते हुए लाइव देखा जा सकेगा। इसरो की वेबसाइट पर लाइव टेलिकास्‍ट किया जाएगा। साथ ही इसरो के यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज पर भी लैंडिंग को लाइव दिखाया जाएगा। इसके अलावा दूरदर्शन के DD National TV पर भी मिशन की सॉफ्ट लैंडिंग को लाइव देखा जा सकेगा। 

 

Chandrayaan-3 Landing Date, Timings 

इसरो ने बताया है कि 23 अगस्‍त की शाम 5 बजकर 20 मिनट से चंद्रयान-3 मिशन की सॉफ्ट लैंडिंग का लाइव टेलिकास्‍ट शुरू हो जाएगा।  
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
#ताज़ा ख़बरें
  1. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  6. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  7. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  8. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  9. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  10. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.