शाओमी ने लॉन्च किया 4के वीडियो रिकॉर्डिंग करने वाला एक्शन कैमरा

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 13 मई 2016 19:56 IST
शाओमी ने एक्शन कैमरा मार्केट के बादशाह गोप्रो को चुनौती देने के मकसद से पिछले साल यी एक्शन कैमरा को बेहद ही किफायती दर 399 चीनी युआन (करीब 3,900 रुपये) में उतारा था। चीन की इस कंपनी ने अब अपने एक्शन कैमरा रेंज को अपग्रेड करते हुए शाओमी यी एक्शन कैमरा 2 मॉडल 1,199 चीनी युआन (करीब 12,000 रुपये) में पेश किया है। इसकी प्री-ऑर्डर बुकिंग एक थर्ड-पार्टी ऑनलाइन रिटेल वेबसाइट से की जा सकती है।

नया यी एक्शन कैमरा 2 को कंपनी द्वारा यी 4के एक्शन कैमरा भी बताया जा रहा है। ज्ञात हो कि यह 4के वीडियो रिकॉर्डिंग क्षमता के साथ आता है। यह 120 फ्रेम प्रति सेकेंड की स्पीड से फुल-एचडी वीडियो और 240 फ्रेम प्रति सेकेंड की स्पीड से एचडी वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।

यी एक्शन कैमरा 2 में सोनी आईएमएक्स377 सेंसर वाला 12 मेगापिक्सल का कैमरा है। यह एफ/2.8 एपरचर और 155 डिग्री वाइड व्यूइंग एंगल से लैस है। डिवाइस में 2.19 इंच का डिस्प्ले है जिसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन दी गई है। कंपनी का कहना है कि यी एक्शन कैमरा 2 में 160 डिग्री के वाइड व्यूइंग एंगल हैं।

यी एक्शन कैमरा 2 की एक अहम खासियत 1400 एमएएच की बैटरी है जिसके बारे में ग्रोप्रो हीरो 4 से ज्यादा बैटरी लाइफ देने का दावा किया गया है। कंपनी ने बताया कि यी एक्शन कैमरे से यूज़र लगातार 2 घंटे तक वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। यह माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के साथ आता है। इसमें वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन और ब्लूटूथ 4.0 फ़ीचर भी मौजूद हैं।
Advertisement

इसके अलावा शाओमी के नए एक्शन कैमरे में इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन फ़ीचर मौजूद है। शाओमी का कहना है कि यह फ़ीचर गोप्रो हीरो4 में भी मौजूद नहीं है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.