Panasonic ने LUMIX G9II Mirrorless कैमरा 25.2MP Live MOS सेंसर के साथ किया लॉन्च, जानें कीमत

इसमें SSD रिकॉर्डिंग, OLED Live View Finder, USB Type-C HDMI, Wi-Fi; Bluetooth 5.0, बिल्ट-इन माइक्रोफोन जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स हैं। इसमें 2200mAh की बैटरी दी गई है। 

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 5 जनवरी 2024 15:35 IST
ख़ास बातें
  • इसमें 25.2MP Live MOS सेंसर मिलता है।
  • इसमें फेज डिटेक्शन ऑटोफोकस है, जो G सीरीज में पहली बार शामिल किया गया है।
  • यह AFC के साथ 60fps पर बर्स्ट शूटिंग सपोर्ट करता है।

Panasonic LUMIX G9II में 25.2MP Live MOS सेंसर मिलता है।

Photo Credit: Panasonic

Panasonic ने भारत में नया मिररलेस कैमरा LUMIX G9II लॉन्च किया है। यह कंपनी की फ्लैगशिप G सीरीज में नया मॉडल है। जिसमें 25.2MP का Live MOS सेंसर दिया गया है। खास बात यह है कि इसमें नया इंजन मिलता है जिससे कैमरा हाई रिजॉल्यूशन फोटो खींच सकता है जिसमें बेहतरीन क्वालिटी और कलर टोन होने का दावा कंपनी कर रही है। इसकी PDAF टेक्नोलॉजी की मदद से यह प्रीसाइज ऑटोफोकस कर लेता है और मूविंग ऑब्जेक्ट्स पर भी फोकस को आसानी से शिफ्ट कर सकता है। AFC मोड में यह 60 fps पर, जबकि AFS मोड में 75fps पर बर्स्ट शूटिंग क्षमता रखता है। आइए जानते हैं इसका प्राइस और सभी फीचर्स। 
 

Panasonic LUMIX G9II Price

Panasonic LUMIX G9II मिररलेस कैमरा की कीमत 1,74,990 रुपये है। जबकि LUMIX G9II कॉम्बो किट की कीमत 2,28,990 रुपये है, जिसमें Leica DG VARIO-ELMARIT 12-60mm/F2.8-4.0 ASPH/ Power O.I.S लेंस भी शामिल है। Panasonic स्टोर्स के अलावा यह Lumix Lounges, और प्रमुख डीलर्स पर खरीद के लिए उपलब्ध होगा। 
Advertisement
 

Panasonic LUMIX G9II Specifications

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Panasonic LUMIX G9II एक डिजिटल मिररलेस कैमरा है जिसमें 25.2MP Live MOS सेंसर मिलता है। इसमें फेज डिटेक्शन ऑटोफोकस है, जो कि G सीरीज में पहली बार शामिल किया गया है। इसकी मदद से यूजर स्पीड वाले सब्जेक्ट्स में भी प्रीसाइज फोकस के साथ फोटो खींच पाएगा जिसमें कि स्पोर्ट्स, वाइल्डलाइफ, और कार/मोटरसाइकिल फोटोग्राफी आदि शामिल है। 

जैसा कि पहले बताया गया है, यह AFC के साथ 60fps पर बर्स्ट शूटिंग सपोर्ट करता है। यह 3 सेकेंड्स तक बर्स्ट शूटिंग कर सकता है। इसके अलावा इसमें 8.0 स्टॉप B.I.S. की पावर है जिससे कि लो लाइट या टेलीफोटो रेंज में भी बढ़िया फोटो कैप्चर किए जा सकते हैं। इसका 7.5 स्टॉप 5-axis डुअल I.S. 2 पावरफुल इमेज स्टेबलाइजेशन देता है। स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए C4K/4K 10-bit 120p/100p सपोर्ट के साथ आता है। जिससे स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग में कमाल रिजल्ट्स कंपनी देने का दावा कर रही है। 
Advertisement

इसके अलावा इसमें SSD रिकॉर्डिंग, OLED Live View Finder, USB Type-C HDMI, Wi-Fi; Bluetooth 5.0, बिल्ट-इन माइक्रोफोन जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स हैं। इसमें 2200mAh की बैटरी दी गई है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  4. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  5. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  6. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  7. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  8. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  9. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.