GoPro Hero 12 Black होगा 13 सितंबर को लॉन्च, जानें अनुमानित कीमत

GoPro Hero 12 Black में पिछले मॉडल्स जैसा डिजाइन मिल सकता है। पिछली रिपोर्ट्स में पता चला था कि आगामी गोप्रो मॉडल में एक नया 1-इंच कैमरा सेंसर मिलने की संभावना है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 21 अगस्त 2023 15:27 IST
ख़ास बातें
  • GoPro Hero 12 Black की अनुमानित कीमत €449.99 (लगभग 40,500 रुपये) होगी।
  • GoPro Hero 12 Black में पिछले मॉडल्स जैसा डिजाइन मिल सकता है।
  • Hero 12 Black का सेंसर पुराने मॉडल की तुलना में लगभग 2.3 गुना बड़ा होगा।

Hero 11 Black GoPro कैमरा Enduro बैटरी के साथ आता है।

Photo Credit: Hero

GoPro एक नया पोर्टेबल कैमरा Hero 12 Black लॉन्च करने के साथ अपने पोर्टफोलियो में विस्तार करने वाला है। आगामी कैमरा, Hero 11 Black कैमरा का अपग्रेड होगा जो कि सितंबर,2022 में लॉन्च किया गया था। आगामी मॉडल में पिछले मॉडल की तुलना में कुछ अपडेट मिलने की संभावना है। WinFuture की एक रिपोर्ट के अनुसार, टिप्सटर Roland Quandt ने GoPro Hero 12 Black से संबंधित कुछ जानकारी साझा की है। यहां हम आपको हीरो 12 ब्लैक के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


GoPro Hero 12 Black की कीमत और उपलब्धता 


Advertisement
रिपोर्ट के अनुसार, GoPro Hero 12 Black की अनुमानित कीमत €449.99 (लगभग 40,500 रुपये) होगी। Hero 12 Black बाजार में 13 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। आगामी मॉडल की कीमत में बढ़ोतरी की उम्मीद नहीं है क्योंकि यह बहुत अधिक बदलावों के साथ नहीं आएगा।


GoPro Hero 12 Black के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस


डिजाइन के मामले में GoPro Hero 12 Black में पिछले मॉडल्स जैसा डिजाइन मिल सकता है। पिछली रिपोर्ट्स में पता चला था कि आगामी गोप्रो मॉडल में एक नया 1-इंच कैमरा सेंसर मिलने की संभावना है। वहीं हीरो 11 ब्लैक में सिर्फ 1/1.9-इंच सेंसर था। यह नया सेंसर अपने पुराने मॉडल की तुलना में लगभग 2.3 गुना बड़ा होगा और इससे फोटो की क्वालिटी में काफी सुधार होगा। इसके अलावा कैमरे के एज-टू-एज डिस्प्ले और 4K/240 FPS वीडियो मोड के साथ आने की भी संभावना थी।   
Advertisement

 
रिव्यू
  • Design
  • Photo quality
  • Video quality
  • Features
  • Battery life
  • Value for money
  • Good
  • Top-notch video stabilisation
  • Larger camera sensor
  • Support for new, social media-friendly aspect ratios
  • Impressive low-light timelapse video performance
  • Rugged build, bright displays
  • Decent battery life
  • Familiar, easy-to-use interface
  • Bad
  • Average performance in low-light photos
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

कैमरा टाइप

Digital Camera

सेंसर टाइप

CMOS

डिस्प्ले टाइप

TFT LCD

बैटरी टाइप

Lithium ion

टचस्क्रीन

हां
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 17 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, Samsung का Galaxy S26 Ultra रह गया इतना पीछे!
  2. Vivo Y31T 5G भारत में लॉन्च: 7,200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 256GB तक स्टोरेज के साथ इतनी है कीमत
  3. Raksha Bandhan 2026: ईयरफोन्स से लेकर मोबाइल केस तक, ₹1 हजार के अंदर ये 10 गिफ्ट बड़े काम के
  4. Sony लाई PlayStation Plus मेंबर्स के लिए शानदार 4 गेम फ्री! ऐसे करें क्लेम
  5. Realme C100i ने दी 6,500mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ दस्तक, जानें क्या है खास
  6. नहीं थम रही मोबाइल की कीमतों में बढ़ोतरी! Realme ने 14 वेरिएंट के दाम ₹3,000 तक महंगे किए
  7. Lava Bold N4 Lite भारत में 5000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. Acer ने भारत में लॉन्च किया ₹68 हजार का Swift Neo AI लैपटॉप, 32GB RAM के साथ मिलेगा 1TB SSD स्टोरेज
  9. 78 लाख छात्रों-शिक्षकों को फ्री मिलेगा हजारों रुपये वाला Adobe Express, इन 7 राज्यों से शुरू हुई पहल
  10. 50MP कैमरा वाले Poco M8x 5G की सेल शुरू, 7900mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.