Zomato और Swiggy रात 8 बजे के बाद से नहीं करेंगे फूड डिलीवर, नए लॉकडाउन का असर

सरकार ने 45 साल व इससे अधिक आयु वाले लोगों के लिए वैक्सिनेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए यूज़र्स को CoWIN पोर्टल पर जाकर खुद को रजिस्टर करना होगा और फिर अपने नजदीकी सेंटर पर जाकर वैक्सिनेशन लेनी होगी।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 6 अप्रैल 2021 16:15 IST
ख़ास बातें
  • वीकेंड पर महाराष्ट्र में लगेगा सम्पूर्ण लॉकडाउन
  • सोमवार से शुक्रवार लगेगा नाइट कर्फ्यू
  • मुंबई में लगातार बढ़ते जा रहे हैं कोरोना वायरस के मामले

मुंबई में Zomato और Swiggy दोनों में इन-ऐप मैसेज दिया गया है

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस महामारी के बढ़ते मामलों को देख राज्य सरकार ने सख्त लॉकडाउन लगा दिया है, जिसके चलते अब Zomato और Swiggy जैसे फूड डिलीवरी ऐप्स ने रात 8 बजे के बाद ऑर्डर लेना बंद कर दिया है। इन दोनों ऐप्स ने अपने यूज़र्स को नाइट कॉर्फ्यू के पहले दिन 5 अप्रैल को नोटिफिकेशन भेजकर जानकारी दी कि वह सभी अपने ऑर्डर रात 8 बजे से पहले प्लेस करें, ताकि जल्द से जल्द उन तक खाना पहुंचाया जा सके। स्विगी और जोमैटो दोनों ने अपने यूज़र्स को मैसेज के जरिए बताया गया है कि वह रात 8 बजे के बाद कोई ऑर्डर एक्सेप्ट नहीं करेंगे।

मुंबई में Zomato और Swiggy दोनों में इन-ऐप मैसेज दिया गया है, जिसमें जानकारी प्रदान की गई है कि कंपनी रात 8 बजे के बाद ऑर्डर एक्सेप्ट नहीं करेंगी। रात 8 बजे के बाद यदि आप जोमैटो के जरिए फूड ऑर्डर करते हैं, तो आपको मैसेज दिखेगा, “We're currently not accepting orders online. We'll be back soon.” वहीं, स्विगी के मैसेज में लिखा आता है, “We are not delivering here at the moment!”।
Advertisement

दोनों फूड डिलीवरी ऐप्स का यह नया कदम महाराष्ट्र सरकार द्वारा ज़ारी किए नए लॉकडाउन के दिशानिर्देशों के तहत उठाया गया है। महाराष्ट्र में बढ़ते कोरोना वायरस केस की बात करें, तो यह संख्या 47,000 के पार हो गई है। मुंबई में रविवार को यह संख्या 11,000 के पार थी, जो कि महामारी शुरू होने से लेकर अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। बढ़ते केस को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने नाइट कर्फ्यू का ऐलान किया है, इसके साथ ही वीकेंड पर सम्पूर्ण लॉकडाउन लगाया जाएगा। नाइट कर्फ्यू की बात करें, तो यह रात 8 बजे से लेकर सुबह 7 बजे तक चलेगा। जोमैटो और स्विगी दोनों ही इस लिहाज़ से सरकार के आदेशों का पालन कर रही हैं। हालांकि, यह नया लॉकडाउन 30 अप्रैल तक ही ज़ारी रहेगा।

सरकार की नोटिफिकेशन में कहा गया है, “टेक-अवे ऑर्डर, पार्सल और होम डिलीवरी सर्विस सोमवार से शुक्रवार सुबह 7 बजे से शाम 8 बजे के बीच चालू होंगी। वीकेंड में सुबह 7 बजे से 8 बजे के बीच केवल होम डिलीवरी सर्विस को ही अनुमति मिलेगी.... ऑर्डर देने या पिकअप के लिए किसी भी रेस्तरां या बार में जाना वैध नहीं होगा। ”
Advertisement

सरकार ने 45 साल व इससे अधिक आयु वाले लोगों के लिए वैक्सिनेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए यूज़र्स को CoWIN पोर्टल पर जाकर खुद को रजिस्टर करना होगा और फिर अपने नजदीकी सेंटर पर जाकर वैक्सिनेशन लेनी होगी। प्राइवेट अस्पताल में वैक्सिनेशन के लिए 250 रुपये चार्ज किया जाएगा, वहीं सरकारी अस्पतालों में मुफ्त वैक्सिनेशन दिया जा रहा है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Zomato, Swiggy, Maharashtra Lockdown, Mumbai Lockdown
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Microsoft 365 Outage: 12 घंटे से ज्यादा ठप रहने के बाद Outlook और Teams ने फिर पकड़ी रफ्तार
#ताज़ा ख़बरें
  1. Microsoft 365 Outage: 12 घंटे से ज्यादा ठप रहने के बाद Outlook और Teams ने फिर पकड़ी रफ्तार
  2. Oppo Reno 17 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, MediaTek Dimensity 8550 Super चिपसेट
  3. Microsoft Outage: माइक्रोसॉफ्ट में खराबी से अटक गई दुनिया, इन देशों में रेल सर्विस भी ठप!
  4. iPhone 18 के लॉन्च में Samsung के कारण हुई देरी! नई रिपोर्ट में खुलासा
  5. Huawei Mate X8 सीरीज के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Portronics ने लॉन्च किया 100W आउटपुट वाला 20,000mAh पावर बैंक, लैपटॉप भी होगा चार्ज
  7. Honor 700 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 4K सिनेमैटिक लाइव फोटो का नया फीचर
  8. Oppo Pad 6 ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, मिलेगी 10,000mAh से बड़ी बैटरी!
  9. कैंसर की 137 दवाएं हुई सस्ती, Pharma Sahi Daam ऐप से जानें सही कीमत, खरीदने से पहले समझे
  10. कानों में ईयरिंग की तरह लगेंगे Xiaomi के नए ईयरबड्स, फुल चार्ज में चलेंगे 38 घंटे!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.