Zomato का नया फीचर, 2 दिन तक एडवांस में दे पाएंगे ऑर्डर, जब चाहिए, तभी मिलेगा

फूड डिलिवरी प्‍लेटफॉर्म जोमैटो (Zomato) ने एक नया फीचर पेश किया है। इसका नाम है- ऑर्डर शेड्यूलिंग (Order Scheduling)।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 25 अक्टूबर 2024 19:03 IST
ख़ास बातें
  • जोमैटो का नया फीचर
  • ऑर्डर कर पाएंगे शेड्यूल
  • जब चाहिए, तभी पहुंचेगा खाना

यूजर को ऐप में जाकर अपने पसंदीदा टाइम पर ऑर्डर शेड्यूल करना होगा।

फूड डिलिवरी प्‍लेटफॉर्म जोमैटो (Zomato) ने एक नया फीचर पेश किया है। इसका नाम है- ऑर्डर शेड्यूलिंग (Order Scheduling)। कंपनी का दावा है कि नए फीचर की मदद से लोग जब चाहें, तब अपने घर, दफ्तर पर ऑर्डर मंगा पाएंगे। इसका फायदा यूं होगा कि अगर कोई अपने घर या ऑफि‍स में किसी खास फंक्‍शन के लिए खाना मंगवाना चाहता है, तो वह एक टाइम चुन पाएगा और ठीक उसी टाइम में डिलिवरी मिलेगी।  

जोमैटो का कहना है कि हम ऑर्डर शेड्यूलिंग शुरू करने के लिए उत्साहित हैं। यह एक ऐसी सुविधा है, जो आपको अपने ऑर्डर पर कंट्रोल देती है। लोग अब 2 घंटे से लेकर 2 दिन पहले तक डिलीवरी शेड्यूल कर सकते हैं। इस सुविधा को 30 शहरों- दिल्ली, बंगलूरू, मुंबई, पुणे, रायपुर, अहमदाबाद आदि में शुरू कर दिया गया है। 35 हजार से ज्‍यादा रेस्‍टोरेंट में यह उपलब्‍ध है। 
 

Zomato Order Scheduling को ऐसे करें यूज  

जोमैटो कहना है कि ऑर्डर शेड्यूलिंग से कस्‍टमर को उसका खाना तभी मिलेगा, जब उसे चाहिए होगा या उसने जो टाइम चुना होगा। यूजर को ऐप में जाकर अपने पसंदीदा टाइम पर ऑर्डर शेड्यूल करना होगा। यह दो घंटे से लेकर दो दिन एडवांस में हो सकता है। ऐसा हो सकता है कि आपका फेवरेट टाइम स्‍लॉट फुल हो जाए। तब जोमैटो आपसे ऑप्‍शनल टाइम स्‍लॉट पूछेगी। जोमैटो का कहना है कि लोगों का भोजन ताजा तैयार होगा और पूरी क्‍वॉलिटी के साथ डिलिवर किया जाएगा। 
 

ऑर्डर नहीं चाहिए, तो? 

Zomato Order Scheduling को कैंसल भी किया जा सकता है। जोमैटो ने कहा है कि यूजर तय डिलिवरी से तीन घंटे पहले तक अपना ऑर्डर कैंसल कर सकते हैं। कंपनी का कहना है कि इस सुविधा को लागू करने के लिए उसने तैयारी की है। ऑर्डर शेड्यूलिंग का फायदा रेस्‍टोरेंट्स को भी होगा। उन्‍हें पहले से मालूम चल जाएगा कि कितने ऑर्डर डिलिवर करने हैं।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  2. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  4. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  5. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  6. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  8. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  9. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  11. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  12. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  13. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  14. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  15. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nothing Headphone (1) Pro हुआ लॉन्च; ANC के साथ मिलेंगे एडवांस्ड ऑडियो फीचर्स, फुल चार्ज में चलेगा 68 घंटे!
  2. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  3. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  4. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  5. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  6. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  7. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  8. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  9. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  10. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.