Youtube Top 10 Video 2022 : पानी पर बने इस वीडियो ने यूट्यूब पर मचाई धूम, आपने देखा क्या?

Youtube Top 10 Video 2022 : हालांकि जिस वीडियो को नंबर-1 पर जगह मिली, वह पानी से जुड़ा है और हमें आने वाले खतरे का संकेत देता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 7 दिसंबर 2022 13:48 IST
ख़ास बातें
  • यूट्यूब पर नंबर 1 वीडियो को मिले 54 मिलियन व्‍यूज
  • आशीष चंचलानी का सस्‍ता शार्क टैंक रहा दूसरे नंबर पर
  • कैरी मिनाटी का वीडियो तीसरे नंबर पर

Youtube Top 10 Video 2022 : यूट्यूब पर इस साल सबसे ज्‍यादा सुर्खियां बटोरने वाला वीडियो है, AGE OF WATER। इस वीडियो को Round2hell चैनल पर शेयर किया गया था।

साल 2022 अब अलविदा कहने को तैयार है। जैसे-जैसे नया साल नजदीक आ रहा है, खत्‍म होते साल की झलकियां पेश की जाने लगी हैं। बात करें यूट्यूब (Youtube) वीडियोज की, तो गूगल के इस प्‍लेटफॉर्म ने Youtube Top 10 Video 2022 की लिस्‍ट शेयर कर दी है। इस साल यूट्यूब पर जिन वीडियोज ने सबसे ज्‍यादा धमाल मचाया है, उनमें से अधिकतर वीडियोज के क्रिएटर किसी सेलिब्र‍िटी से कम नहीं। इनमें भुवन बाम (Bhuvan Bam), कैरी मिनाटी (CarryMinati) और अमित भड़ाना (Amit Bhadana) जैसे नाम शामिल हैं। हालांकि जिस वीडियो को नंबर-1 पर जगह मिली, वह इनमें से किसी का नहीं है। यह वीडियो पानी से जुड़ा है और हमें आने वाले खतरे का संकेत देता है। आइए जानते हैं इस साल Youtube पर देखे गए टॉप-10 वीडियो। 

यूट्यूब पर इस साल सबसे ज्‍यादा सुर्खियां बटोरने वाला वीडियो है, AGE OF WATER। इस वीडियो को Round2hell चैनल पर शेयर किया गया है। करीब 38 मिनट का वीडियो जल संकट से उपजे हालात को दिखाता है। वीडियो में दिखाया गया है कि शहर में पानी खत्‍म हो रहा है। पानी के कुछ क्‍लू मिलने के बाद कुछ लोग पानी की तलाश में निकल पड़ते हैं, हालांकि उन्‍हें पानी मिलता है या नहीं, यह सामने आना बाकी है। वीडियो को 54 मिलियन व्‍यूज मिले हैं। जिसे चैनल पर इसे शेयर किया गया, उसके 28 मिलियन से ज्‍यादा सब्‍सक्राइबर हैं। 



यूट्यूब टॉप 10 वीडियोज में दूसरे नंबर पर है आशीष चंचलानी का सस्‍ता शार्क टैंक (Sasta Shaark Tank)। इस वीडियो में सोनी के पॉपुलर टीवी शो शॉर्क टैंक पर प्रैंक किया गया है। 8 महीने पहले शेयर किए गए वीडियो को 56 मिलियन व्‍यूज मिले हैं। आशीष चंचलानी के 28 मिलियन से ज्‍यादा सब्‍सक्राइबर हैं। 
Advertisement


यूट्यूब टॉप 10 वीडियोज में तीसरे नंबर पर है कैरी मिनाटी का इंडियन फूड मैजिक (INDIAN FOOD MAGIC)। इस वीडियो में कैरी उन फूड ब्‍लॉगर्स पर रिएक्‍ट करते हैं, जो अलग-अलग का स्‍वाद चखते हुए वीडियो बनाते हैं। इसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 
Advertisement



Advertisement
चौथा सबसे चर्चित वीडियो सन टीवी का है। थलापथी विजय की फिल्म BEAST के एक गाने का प्रोमो वीडियो है यह। Arabic Kuthu वीडियो को 33 मिलियन बार देखा गया है। वहीं, पांचवे नंबर पर हर्ष बेनीवाल के वीडियो ‘दारू विद डेड 3' ने जगह बनाई है। इसे 25 मिलियन से ज्‍यादा व्‍यूज मिले हैं। बीबी की वाइन्‍स हमेशा की तरह पॉपुलैरिटी में आगे रहा है। भुवन बाम के वीडियो, ऑटोमैटिक गाड़ी को 21 मिलियन से ज्‍यादा बार देखा गया है, जोकि लिस्‍ट में 6ठे नंबर पर है। सातवें नंबर पर जो वीडियो है, उसका टाइटल है दू‍धिया। द मृदुल के इस वीडियो को 38 मिलियन से ज्‍यादा बार देखा गया है। लिस्‍ट में अमित भड़ाना का वीडि‍यो चिड़‍ियाघर 10वें नंबर पर है। इसे 19 मिलियन से ज्‍यादा बार देखा गया है। इससे पहले यानी 8वें और नौवें नंबर पर 2 गेमिंग वीडियो को जगह मिली है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  4. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  5. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  6. Nothing Headphone (1) Pro हुआ लॉन्च; ANC के साथ मिलेंगे एडवांस्ड ऑडियो फीचर्स, फुल चार्ज में चलेगा 68 घंटे!
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.