2 के बजाए अब 5 विज्ञापन दिखाएगा YouTube!

फिलहाल YouTube ने इस तरह के बंपर एड के बड़े पैमाने पर रोलआउट को लेकर किसी प्रकार की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 13 सितंबर 2022 19:43 IST
ख़ास बातें
  • YouTube पर कुछ यूजर्स को एक के बाद एक 5 विज्ञापन दिखाई दे रहे हैं
  • ये विज्ञापन 6 सेकंड के होते हैं और इन्हें स्किप नहीं किया जा सकता
  • YouTube का कहना है कि इस तरह के फॉर्मेट को बंपर एड्स कहते हैं

फिलहाल YouTube ने इस तरह के बंपर एड के बड़े पैमाने पर रोलआउट की कोई जानकारी नहीं दी है

Photo Credit: Twitter (@LoganC01962550)

YouTube कथित तौर पर चुपचाप नई एड पॉलिसी को टेस्ट कर रहा है, जहां फ्री यूजर्स को एक के बाद एक पांच विज्ञापन दिखाए जा रहे हैं। अभी तक, Google के स्वामित्व वाला वीडियो-शेयरिंग प्लेटफॉर्म अपने फ्री यूजर्स को एक साथ ज्यादा से ज्यादा दो विज्ञापन दिखाता है। एक साथ पांच विज्ञापन दिखाए जाने की जानकारी सोशल मीडिया पर कई लोगों द्वारा शेयर की गई है। हालांकि, ऐसा प्रतीत होता है कि यह बदलाव फिलहाल सीमित संख्या में फ्री यूजर्स पर टेस्ट किया जा रहा है।

Twitter पर कुछ यूजर्स ने अपने जानकारी दी है कि उन्हें YouTube पर एक के बाद एक पांच विज्ञापन दिखाई दे रहे हैं। निश्चित तौर पर ये विज्ञापन फ्री यूजर्स को दिखाई दे रहे हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि यूट्यूब चुपचार किसी नई एड पॉलिसी को टेस्ट कर रहा है। शिकायत करने वालों की संख्या बेहद सीमित होने से अनुमान लगाया जा सकता है कि फिलहाल इसे कुछ यूजर्स तक सीमित रखा गया है।
 

ट्विटर यूजर Mermaidvee (@BadGyalVeeVee) ने YouTube के आधिकारिक ट्विटर हैंडल को टैग करते हुए अपनी शिकायत में लिखा, (अनुवादित) "तो @YouTube दो विज्ञापन काफी नहीं थे कि अब तुम पांच विज्ञापन चलाना चाहते हो, जिसकी किसी को परवाह नहीं और मैं [विज्ञापन को] स्किप नहीं कर सकती।" 

वहीं, The Ricked One (@LoganC01962550) ने भी YouTube द्वारा पांच विज्ञापन दिखाए जाने की शिकायत करते हुए ट्वीट लिखा।
Advertisement

ऊपर बताए एक यूजर के ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए YouTube ने बताया कि इस तरह की घटना को बंपर एड्स कहा जाता है, जिसमें यूजर्स को एक के बाद एक अधिकतम पांच विज्ञापन दिखाए जाते हैं। ये विज्ञापन 6 सेकंड के होते हैं और इन्हें स्किप नहीं किया जा सकता। खबर को सबसे पहले Gizmochina द्वारा शेयर किया गया था।
Advertisement
 

ट्वीट कहता है, (अनुवादित) "यह एक खास प्रकार के विज्ञापन फॉर्मेट के कारण हो सकता है, जिसे बंपर एड्स कहा जाता है, क्योंकि वे केवल 6 सेकंड तक लंबे होते हैं। यदि आप चाहें, तो आप सेंड फीडबैक टूल के जरिए सीधे यूट्यूब से फीडबैक भेज सकते हैं।"

फिलहाल यूट्यूब ने इस तरह के बंपर एड के बड़े पैमाने पर रोलआउट को लेकर किसी प्रकार की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, तो ऐसे में यह कह पाना मुश्किल है कि आने वाले समय में सभी फ्री यूजर्स को इस तरह विज्ञापनों की झड़ी देखने को मिलेगी या नहीं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , YouTube, YouTube 5 Ads, YouTube Ads
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.