Xiaomi ने भारतीय यूजर्स के लिए Indus Appstore से मिलाया हाथ, इसमें मिलेंगे 5 लाख से ज्यादा ऐप्स और गेम्स!

Indus Appstore एक Android-बेस्ड ऐप स्टोर है, जिसे भारतीय यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है। यह 12 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है और डेवलपर्स को ऐप लिस्टिंग, डिस्ट्रीब्यूशन और प्रमोशन की सुविधाएं देता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 13 मार्च 2025 16:20 IST
ख़ास बातें
  • Indus Appstore भारतीय यूजर्स को ध्यान में रखते हुए डेवलप किया गया है
  • यह 12 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है
  • डेवलपर्स को ऐप लिस्टिंग, डिस्ट्रीब्यूशन और प्रमोशन की सुविधाएं देता है
Xiaomi India ने भारतीय Android ऐप मार्केटप्लेस Indus Appstore के साथ साझेदारी की है। इस डील के तहत, Indus Appstore अब देश में लॉन्च होने वाले सभी नए Xiaomi स्मार्टफोन्स में प्रीइंस्टॉल्ड मिलेगा। साथ ही, Xiaomi के मौजूदा डिवाइसेज में उपलब्ध GetApps को भी Indus Appstore से रिप्लेस किया जाएगा। इस पार्टनरशिप का उद्देश्य भारतीय यूजर्स को लोकल ऐप डिस्कवरी और एक्सेसिबिलिटी के बेहतर ऑप्शन देना है।

Indus Appstore एक Android-बेस्ड ऐप स्टोर है, जिसे भारतीय यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है। यह 12 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है और डेवलपर्स को ऐप लिस्टिंग, डिस्ट्रीब्यूशन और प्रमोशन की सुविधाएं देता है। साथ ही, इसमें 24×7 कस्टमर सपोर्ट भी उपलब्ध है। प्रेस रिलीज में बताया गया है कि Indus Appstore पर यूजर्स को वीडियो-बेस्ड ऐप डिस्कवरी सिस्टम मिलेगा, जिससे ऐप डाउनलोड करने से पहले उसका प्रीव्यू देखा जा सकेगा। साथ ही, यह 10 भारतीय भाषाओं में वॉयस सर्च सपोर्ट करता है। इस प्लेटफॉर्म पर 5 लाख से अधिक ऐप्स और गेम्स उपलब्ध हैं, जो 45 अलग-अलग कैटेगरी में बंटे हुए हैं।
Advertisement

Indus Appstore की चीफ बिजनेस ऑफिसर, प्रिय म. नरसिम्हन ने कहा, "शाओमी इंडिया के साथ हमारी यह साझेदारी भारतीय मोबाइल यूजर्स और डेवलपर्स के लिए एक बड़ा कदम है। शाओमी के मजबूत यूजर बेस और इंडस ऐपस्टोर के लोकलाइज्ड ऐप डिस्कवरी प्लेटफॉर्म के जरिए हम भारतीय बाजार के लिए एक बेहतरीन डिजिटल इकोसिस्टम तैयार कर रहे हैं। यह पार्टनरशिप भारतीय यूजर्स को उनके लोकल ऐप्स तक बेहतर पहुंच देने के हमारे विजन का हिस्सा है।"

Xiaomi India के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, सुधिन माथुर ने इस साझेदारी को 'Make for India' इनोवेशन की दिशा में एक अहम पहल बताया। अपने बयान में उन्होंने कहा, "भारत का डिजिटल इकोसिस्टम तेजी से बढ़ रहा है और ऐसे में एक लोकल ऐप मार्केटप्लेस की जरूरत पहले से ज्यादा अहम हो गई है। शाओमी हमेशा से 'Make for India' इनोवेशन को प्राथमिकता देता आया है और इंडस ऐपस्टोर के साथ यह साझेदारी उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हमारा लक्ष्य यूजर्स को बेहतरीन ऐप डिस्कवरी अनुभव देना और भारतीय डेवलपर्स को व्यापक ऑडियंस तक पहुंचने का मौका देना है।"
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Indus Appstore, Xiaomi Indus Appstore, Xiaomi, GetApps
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.