Whatsapp पर आ रहा एक और धांसू फीचर! इमेज से Sticker बना सकेंगे यूजर्स

Whatsapp : फीचर की मदद से यूजर्स अपनी इमेजेस को स्‍टीकर में बदल पाएंगे।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 22 मई 2023 13:35 IST
ख़ास बातें
  • कई नए फीचर्स पर काम कर रही है कंपनी
  • स्‍टीकर मेकर टूल को iOS पर ऐप के लिए लाया जाएगा
  • यूजर्स अपनी इमेजेस को स्‍टीकर में बदल पाएंगे

वॉट्सऐप की चैट शेयर एक्‍शन शीट में बहुत जल्‍द ‘न्‍यू स्‍टीकर’ के नाम से एक नया ऑप्‍शन नजर आ सकता है।

वॉट्सऐप (Whatsapp) तमाम ऐसे फीचर्स पर काम कर रहा है, जो यूजर्स के एक्‍सपीरियंस को बेहतर बनाएंगे। हाल में पेश किया गया चैट लॉक (Chat Lock) फीचर सबसे ताजा उदाहरण है। इसकी मदद से पर्सनल चैट्स यानी किसी शख्‍स या ग्रुप में होने वाली बातचीत को वॉट्सऐप पर एक अलग फोल्‍डर में एक्‍सेस किया जा सकता है, जिसे कोई और नहीं देख पाएगा। अब एक रिपोर्ट में बताया गया है कि वॉट्सऐप पर एक और ‘धांसू' फीचर जल्‍द आ सकता है। कंपनी, अपने iOS ऐप के लिए ऐप के अंदर ही स्टीकर क्रिएट करने के फीचर पर काम कर रही है।  

वॉट्सऐप में होने वाले बदलावों को ट्रैक करने वाली वेबसाइट WABetaInfo ने यह जानकारी दी है। बताया है कि वॉट्सऐप, स्‍टीकर मेकर टूल पर काम कर रहा है। इस फीचर की मदद से यूजर्स अपनी इमेजेस को स्‍टीकर में बदल पाएंगे। रिपोर्ट के अनुसार, इमेज को स्‍टीकर में क्रिएट करने के लिए यह फीचर iOS 16 API का इस्‍तेमाल करता है। 
Advertisement

रिपोर्ट में एक स्‍क्रीनशॉट भी शेयर किया गया है। इससे पता चलता है कि वॉट्सऐप की चैट शेयर एक्‍शन शीट में बहुत जल्‍द ‘न्‍यू स्‍टीकर' के नाम से एक नया ऑप्‍शन नजर आ सकता है। खास बात यह है कि लोगों को इमेज को स्‍टीकर में बदलने के लिए थर्ड पार्टी ऐप को डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होगी। यह फीचर कब तक आएगा, इसकी जानकारी अभी नहीं है। कहा गया है कि फ्यूचर अपडेट में नए फीचर की एंट्री हो सकती है। 

बात करें चैट लॉक फीचर की तो, इसका फायदा उस वक्‍त होगा जब आपका फोन किसी दूसरे के हाथ में हो और तभी फोन पर आपका कोई प्राइवेट मैसेज आ जाए। वॉट्सऐप के मुताबिक, किसी भी व्यक्ति या ग्रुप के नाम पर टैप करके और चैट लॉक करने का ऑप्‍शन चुनकर चैट को लॉक किया जा सकता है। हालांकि यह ध्‍यान रहे कि आपका वॉट्सऐप लेटेस्‍ट वर्जन पर रन कर रहा हो। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A18 5G के जल्द लॉन्च की तैयारी, Bluetooth SIG पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A18 5G के जल्द लॉन्च की तैयारी, Bluetooth SIG पर हुई लिस्टिंग
  2. Microsoft 365 Outage: 12 घंटे से ज्यादा ठप रहने के बाद Outlook और Teams ने फिर पकड़ी रफ्तार
  3. Oppo Reno 17 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, MediaTek Dimensity 8550 Super चिपसेट
  4. Microsoft Outage: माइक्रोसॉफ्ट में खराबी से अटक गई दुनिया, इन देशों में रेल सर्विस भी ठप!
  5. iPhone 18 के लॉन्च में Samsung के कारण हुई देरी! नई रिपोर्ट में खुलासा
  6. Huawei Mate X8 सीरीज के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Portronics ने लॉन्च किया 100W आउटपुट वाला 20,000mAh पावर बैंक, लैपटॉप भी होगा चार्ज
  8. Honor 700 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 4K सिनेमैटिक लाइव फोटो का नया फीचर
  9. Oppo Pad 6 ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, मिलेगी 10,000mAh से बड़ी बैटरी!
  10. कैंसर की 137 दवाएं हुई सस्ती, Pharma Sahi Daam ऐप से जानें सही कीमत, खरीदने से पहले समझे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.