WhatsApp कर रहा नए ट्रांसलेशन फीचर पर काम, हिंदी, अंग्रेजी से लेकर इन भाषाओं में करेगा सपोर्ट

WhatsApp जुलाई से चैट मैसेज ट्रांसलेशन फीचर पर काम कर रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 13 दिसंबर 2024 18:20 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp जुलाई से चैट मैसेज ट्रांसलेशन फीचर पर काम कर रहा है।
  • WhatsApp चैनल अपडेट कई भाषा में ट्रांसलेट करने वाले फीचर पर काम कर रहा है
  • ट्रांसलेट फीचर का इस्तेमाल करने के लिए लैंग्वेज पैक डाउनलोड करना पड़ेगा।

WhatsApp चैट ट्रांसलेट फीचर पर काम कर रहा है।

Photo Credit: Pexels/Anton

WhatsApp जुलाई से चैट मैसेज ट्रांसलेशन फीचर पर काम कर रहा है। अब पता चला है कि Meta के स्वामित्व वाला इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म भी एक फीचर पर काम कर रहा है जो चैनल अपडेट को कई भाषाओं में ट्रांसलेट करेगा। यहां हम आपको वॉट्सऐप के चैट ट्रांसलेशन फीचर के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

WABetaInfo से यह खुलासा हुआ है, जहां एंड्रॉइड के लिए वॉट्सऐप बीटा के वर्जन 2.24.26.9 में इस फीचर का पता चला था। यह वर्तमान में बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है क्योंकि अभी भी इस पर काम चल रहा है, लेकिन WABetaInfo द्वारा शेयर किए गए स्क्रीनशॉट से पता चला है कि चैनल में नए अपडेट और चैट में मैसेज का ट्रांसलेट करने के लिए एक टॉगल होगा।

यह ट्रांसलेशन सिक्योरिटी और प्राइवेसी के चलते एक्टिव इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत के बिना डिवाइस पर ही होगा। इसलिए यूजर्स को ट्रांसलेट फीचर का इस्तेमाल करने के लिए लैंग्वेज पैक डाउनलोड करने की जरूरत होगी, जिसका मतलब है कि ट्रांसलेशन सटीक होगी। यह प्राइवेसी के लिए जरूरी है। WhatsApp शुरुआत में अंग्रेजी, हिंदी, रूसी, अरबी, स्पेनिश और पुर्तगाली भाषाओं का सपोर्ट करेगा, लेकिन बाद में और भी भाषाओं को शामिल किया जा सकता है। हालांकि, वॉट्सऐप की ओर से इस बारे में कोई जानकारी नहीं आई है कि यह ट्रांसलेशन फीचर सभी के लिए कब पेश किया जाएगा। 

कंपनी ने पहले डेस्कटॉप और मोबाइल यूजर्स के लिए नए कॉलिंग फीचर की घोषणा की है। शुरुआत में WhatsApp यूजर्स अब ग्रुप के सभी मेंबर्स को परेशान किए बिना कॉल के लिए ग्रुप चैट से खास मेंबर्स का चयन कर सकते हैं। इसके अलावा वीडियो कॉल के लिए 10 इफेक्ट्स का भी चयन किया जा सकता है। डेस्कटॉप पर WhatsApp, कॉल करना, कॉल लिंक क्रिएट करना या यूजर्स द्वारा कॉल टैब पर क्लिक करने पर डायरेक्ट नंबर डायल करना आसान बनाता है। वॉट्सऐप का यह भी कहना है कि अब आप 1:1 और ग्रुप कॉल के लिए हाई रेजोल्यूशन वाले वीडियो पा सकते हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 के भारत में लॉन्च की तैयारी! 50MP ZEISS कैमरा, 7200mAh बैटरी फीचर्स लीक
  2. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  3. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  4. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  5. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  6. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  7. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  8. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  9. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  10. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.