WhatsApp में आएगा कॉन्टेक्ट शेयर करने का नया तरीका: रिपोर्ट

स्टीकर फीचर के बाद अब WhatsApp यूजर को नए फीचर देने के लिए काम कर रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, जल्द व्हाट्सऐप पर दो नए फीचर्स आ सकते हैं।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 15 नवंबर 2018 12:33 IST
ख़ास बातें
  • व्हाट्सऐप में आ सकता है Share Contact Info via QR फीचर
  • iOS पर स्पॉट हुआ कॉन्टेक्ट शेयर करने का नया तरीका
  • WhatsApp में आ सकता है कस्टम स्टीकर क्रिएट करने का विकल्प
Facebook के पॉपुलर इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने इस साल यूजर को कई नए फीचर्स मुहैया कराए। WhatsApp द्वारा दिए नए फीचर्स को यूजर्स ने काफी पसंद भी किया। इमोजी के बाद अब चैटिंग के अंदाज को बदलने के लिए हाल ही में WhatsApp ने अपने प्लेटफॉर्म पर स्टीकर्स फीचर को जारी किया। स्टीकर फीचर के बाद अब कंपनी स्टीकर्स ढूंढने के लिए सर्च फीचर एवं कस्टम स्टीकर क्रिएट करने पर काम कर रही है।

इसके अलावा WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी "शेयर कॉन्टेक्ट इंफो via क्यूआर" फीचर पर काम कर रही है। इस फीचर का इस्तेमाल कर यूजर खुद की जानकारी (कॉन्टेक्ट इन्फॉर्मेशन) क्यूआर (QR) कोड के जरिए आसानी और तेजी से शेयर कर सकेंगे। यह फीचर Instagram पर मौजूद नेमटैग और Snapchat के स्नैपकोड की तरह ही काम करेगा। WABetaInfo ने अपनी साइट पर कई स्क्रीनशॉट को शेयर किया है।
 

Photo Credit: WABetaInfo


स्क्रीनशॉट देखने से पता चलता है कि व्हाट्सऐप का इस्तेमाल करते हुए यूजर केवल क्यूआर कोड को स्कैन कर किसी नए कॉन्टेक्ट को जोड़ पाएंगे। क्यूआर कोड सही से स्कैन होने के बाद आप बिना ऐप को बंद किए भी आसानी से नए कॉन्टेक्ट की जानकारी को फोन बुक में सेव कर पाएंगे। WABetaInfo ने दावा किया है कि इस फीचर को फिलहाल iOS प्लेटफॉर्म पर स्पॉट किया गया है। Share Contact Info via QR के अलावा कंपनी एंड्रॉयड और आईओएस प्लेटफॉर्म के लिए नए कॉन्टेक्ट फीचर को री-डिजाइन करने पर भी काम कर रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, जैसे ही आप देश का चुनाव करेंगे, यह खुद से कंट्री कोड उठा लेगा। फोन नंबर दर्ज करने के साथ ही यह दिखाएगा कि कॉन्टेक्ट व्हाट्सऐप यूजर है या नहीं।
 

Photo Credit: WABetaInfo

स्क्रीनशॉट में आप देख सकते हैं कि नबंर के ठीक नीचे 'Not on WhatsApp' लिखा नजर आ रहा है। व्हाट्सऐप का यह फीचर मौजूदा 'New contact' शॉर्टकट को रिप्लेस करेगा। WABetaInfo के मुताबिक, दोनों ही फीचर अभी एंड्रॉयड और आईओएस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध नहीं है। कंपनी अभी दोनों ही फीचर पर काम कर रही है, यही वजह है कि इन फीचर का इस्तेमाल करने के लिए आपको कंपनी द्वारा जारी एप्फा या बीटा वर्जन का इंतजार करना होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: WhatsApp, WhatsApp Stickers, Facebook, Instagram, Snapchat
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.