WhatsApp की बड़ी कमी आई सामने, हैक हो सकता था आपका डेटा

Facebook के इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp में सिक्योरिटी बग मिलने की खबर सामने आई है। कहा जा रहा है कि हैकर्स वायरस GIF फाइल के जरिए डिवाइस को एक्सेस कर रहे थे।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 3 अक्टूबर 2019 17:33 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp में मिला था सिक्योरिटी बग
  • मूल रूप से इस खतरे का कारण व्हाट्सऐप में डबल-फ्री बग था
  • WhatsApp ने बताया पिछले महीने फिक्स कर लिया गया था बग

WhatsApp की बड़ी कमी आई सामने, हैक हो सकता था आपका डेटा

Facebook के इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp में सिक्योरिटी बग मिलने की खबर सामने आई है। कहा जा रहा है कि हैकर्स वायरस GIF फाइल के जरिए डिवाइस को एक्सेस कर रहे थे। द नेक्स्ट वेब की रिपोर्ट के मुताबिक, मूल रूप से इस खतरे का कारण व्हाट्सऐप में डबल-फ्री बग था। WhatsApp का कहना है कि बग को पिछले महीने ही फिक्स कर लिया गया था। डबल-फ्री बग मेमोरी को करप्ट करने के बाद ऐप्लिकेशन को क्रैश कर देता था, इसके बाद हैकर्स को यूज़र्स डिवाइस का एक्सेस मिल जाता था।

गिटहब पर Awakened के पोस्ट के अनुसार, यह बग WhatsApp के गैलरी व्यू इंप्लीमेंटेशन में छिपा हुआ था। बता दें कि यह फोटो, वीडियो और GIFs के प्रीव्यू जेनरेट करता था। रिसर्च ने बताया कि व्हाट्सऐप के वर्जन 2.19.230 तक यह बग सही ढंग से काम कर रहा था, लेकिन कंपनी ने वर्जन 2.19.244 में इस बग को फिक्स कर दिया था।

रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र है कि यह पहले तो वायरल GIF फाइल बनाता था और फिर यूज़र के व्हाट्सऐप गैलेरी खोलने तक का इंतजार करता था। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि यह बग एंड्रॉयड 8.1 और एंड्रॉयड 9.0 ओएस पर काम करता था लेकिन एंड्रॉयड 8.0 और उससे नीचे के वर्जन पर यह काम नहीं करता था। इसका मतलब एंड्रॉयड 8.0 से नीचे के ओएस पर चलने वाले स्मार्टफोन इस बग से सुरक्षित थे।

WhatsApp के प्रवक्ता ने द नेक्स्ट वेब को बताया, "पिछले महीने इस बग के बारे में जानकारी मिली थी और इसे जल्द ही अपडेट के ज़रिए फिक्स कर लिया गया। हमारे पास विश्वास करने की कोई वजह नहीं कि बग के कारण यूज़र्स प्रभावित हुए थे। फिर भी, हम निरंतर यूज़र्स को लेटेस्ट सिक्योरिटी फीचर्स देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: WhatsApp, WhatsApp Bug

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.