WhatsApp का तगड़ा फीचर! मोबाइल नंबर शेयर किए बिना कर पाएंगे चैट

फ‍िलहाल इस फीचर को सिर्फ WhatsApp वेब यूजर्स के लिए ही लाया जाएगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 24 जुलाई 2024 15:44 IST
ख़ास बातें
  • वॉट्सऐप पर नया फीचर लॉन्‍च करने की तैयारी
  • मोबाइल नंबर शेयर किए बिना कर पाएंगे चैट
  • यूजरनेम बनाकर कर पाएंगे चैटिंग
WhatsApp New Feature : वॉट्सऐप का एक फीचर काफी वक्‍त से खबरों में है। कंपनी लंबे वक्‍त से ऐसे ऑप्‍शन पर काम कर रही है, जिसके आने से आपको अपना मोबाइल नंबर शेयर करने की जरूरत नहीं होगी। सिर्फ यूजरनेम से वॉट्सऐप चलाया जा सकेगा। अब ऐसा लगता है कि मैसेजिंग प्‍लेटफॉर्म ने इस सुविधा को पेश करने की तैयारी कर ली है। हालांकि इस शुरुआत ‘छोटे स्‍तर' पर की जाएगी। बहुत जल्‍द वॉट्सऐप यूजर अपने पसंदीदा यूजरनेम के साथ प्रोफाइल क्र‍िएट कर पाएंगे।  

WABetaInfo की एक रिपोर्ट के अनुसार, वॉट्सऐप का नया फीचर आने के बाद यूजर्स अपनी प्रोफाइल के लिए एक यूनिक यूजरनेम बना पाएंगे। इन यूजरनेम का इस्‍तेमाल तब होगा, जब आप किसी से अपना कॉन्‍टैक्‍ट नंबर शेयर नहीं करना चाहते, सिर्फ यूजरनेम से उससे जुड़ना चाहते हैं। लेकिन यहां एक शर्त है! फ‍िलहाल इस फीचर को सिर्फ WhatsApp वेब यूजर्स के लिए ही लाया जाएगा। 

हमें एक स्‍क्रीनशॉट भी दिखाई दिया, जो इस फीचर की पुष्टि करता है। फीचर का सबसे ज्‍यादा फायदा उन लोगों को होगा, जो अलग-अलग लोगों के साथ चैट करने के दौरान अपना मोबाइल नंबर शेयर नहीं करना चाहते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फीचर अभी डेवलप किया जा रहा है। डिजाइन में थोड़े-बहुत बदलाव के साथ इसे पेश किया जा सकता है। 

रिपोर्टों के अनुसार, क्‍योंकि यूजरनेस यून‍िक होगा, इसलिए इसका चुनाव करते वक्‍त यूजरनेम की उपलब्‍धता भी जांचनी होगी। यानी अगर आप कोई यूजरनेम चाहते हैं और उसी नाम को कोई पहले चुन चुका है, तो आपको दूसरा यूजरनेम ट्राई करना होगा। 
Advertisement

इससे पहले कहा गया था कि कंपनी एक और नए फीचर पर भी काम कर रही है जो ऐप पर अन्य यूजर्स को उनके यूजरनेम से सर्च करने की सुविधा देगा। कथित तौर पर एंड्रॉयड यूजर्स के लिए ऐप पर आगामी अपडेट के लिए यह फीचर तैयार किया जा रहा है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.