Android के बाद Apple यूजर्स के लिए भी आया WhatsApp Plus, पैसों में मिलेंगे कई एक्स्ट्रा फीचर्स!

WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन में कस्टम थीम्स, 20 पिन्ड चैट्स, प्रीमियम स्टिकर्स और नए ऐप आइकन जैसे फीचर्स मिलेंगे। जानें कीमत और डिटेल्स।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 12 मई 2026 15:04 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp Plus में 20 chats तक pin करने का ऑप्शन मिलेगा
  • यूजर्स ऐप के थीम्स और आइकन्स भी बदल सकेंगे
  • प्रीमियम स्टिकर्स और बल्क कस्टमाइजेशन जैसे फीचर्स भी शामिल हैं

WhatsApp Plus में कस्टम थीम्स और 20 तक pinned chats जैसे फीचर्स मिलेंगे

Photo Credit: Unsplash/ Grant Davies

WhatsApp का नया पेड सब्सक्रिप्शन प्लान "WhatsApp Plus" जल्द सभी के लिए रोलआउट हो सकता है। कंपनी के सपोर्ट पेज पर इस फीचर की जानकारी सामने आई है। WhatsApp Plus के जरिए यूजर्स को ऐप में कई नए कस्टमाइजेशन और एक्स्ट्रा फीचर्स मिलेंगे। इसमें कस्टम थीम्स, नए ऐप आइकॉन्स, ज्यादा पिन चैट्स, एक्सक्लूसिव स्टिकर्स और एडवांस्ड चैट कस्टमाइजेशन जैसे फीचर्स शामिल हैं।

Meta के मुताबिक यह फीचर फिलहाल सीमित यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा रहा है। कंपनी ने बताया है कि शुरुआती बीटा टेस्टिंग के बाद इसे कुछ Android और iPhone यूजर्स तक पहुंचाया जा रहा है। हालांकि WABetaInfo की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फिलहाल यह प्लान यूरोप और मेक्सिको के iPhone यूजर्स तक सीमित है।

क्या है WhatsApp Plus?

WhatsApp Plus एक ऑप्शनल सब्सक्रिप्शन बेस्ड फीचर है। Meta का कहना है कि इससे WhatsApp का मुख्य एक्सपीरियंस नहीं बदलेगा। यानी मैसेजिंग, वॉयस और वीडियो कॉल्स, स्टेटस अपडेट्स और एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन जैसे फीचर्स पहले की तरह फ्री रहेंगे। WhatsApp Plus का फोकस मुख्य रूप से ऐप पर्सनलाइजेशन और कुछ अतिरिक्त सुविधाओं पर रखा गया है।

WhatsApp Plus में यूजर्स को अलग-अलग Accent कलर्स मिलेंगे, जिनकी मदद से ऐप की डिफॉल्ट ग्रीन थीम बदली जा सकेगी। इसके अलावा नए ऐप आइकॉन्स भी दिए जाएंगे। इनमें मिनिमल डिजाइन से लेकर ग्लिटर और आर्टिस्टिक स्टाइल वाले आइकॉन्स शामिल हो सकते हैं।

Advertisement

Premium Stickers और 20 Pinned Chats

WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन में प्रीमियम स्टिकर पैक्स भी दिए जाएंगे। कंपनी का कहना है कि इन स्टिकर्स में खास इफेक्ट्स मिलेंगे और इन्हें ऐसे यूजर्स भी देख पाएंगे, जिन्होंने यह सब्सक्रिप्शन नहीं लिया है।

इसके अलावा पिन चैट लिमिट भी बढ़ाई जाएगी। जहां सामान्य WhatsApp यूजर्स सिर्फ 3 चैट्स पिन कर सकते हैं, वहीं WhatsApp Plus यूजर्स को 20 चैट्स तक पिन करने का ऑप्शन मिलेगा।

Advertisement

कस्टमाइजेशन और नए रिंगटोन्स

कंपनी के मुताबिक WhatsApp Plus में एक्स्ट्रा रिंगटोन ऑप्शन्स भी दिए जाएंगे। यूजर्स अलग-अलग कॉन्टैक्ट्स के लिए नई रिंगटोन्स सेट कर सकेंगे।

इसके अलावा थीम्स, नोटिफिकेशन्स और रिंगटोन सेटिंग्स को एक साथ कई चैट्स पर बल्क में लागू करने का फीचर भी मिल सकता है। यानी हर चैट में अलग-अलग जाकर बदलाव करने की जरूरत नहीं होगी।

Advertisement

कीमत, उपलब्धता और शर्तें

हालिया रिपोर्ट के मुताबिक WhatsApp Plus की कीमत यूरोप के कुछ हिस्सों में 2.49 यूरो प्रति महीना रखी गई है। वहीं मेक्सिको में इसकी कीमत MXN 29 बताई गई है। कंपनी कुछ यूजर्स को एक हफ्ते या एक महीने का फ्री ट्रायल भी दे सकती है।

फिलहाल यह फीचर सीमित यूजर्स के लिए उपलब्ध बताया जा रहा है, लेकिन आने वाले हफ्तों में इसका बड़ा रोलआउट हो सकता है।

Advertisement

कंपनी के मुताबिक सब्सक्रिप्शन मैनेजमेंट उसी डिवाइस और अकाउंट से करना होगा, जिससे खरीदारी की गई होगी। इसके अलावा एक WhatsApp अकाउंट पर सिर्फ एक ही WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लिया जा सकेगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  5. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  6. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  8. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  9. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.