WhatsApp में थीम, नए आइकन और एक्सक्लूसिव स्टिकर्स के लिए देने होंगे पैसे? जल्द आएगा Plus सब्सक्रिप्शन!

WhatsApp एक नए WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन प्लान पर काम कर रहा है। इसमें ऐप कस्टमाइजेशन, ज्यादा चैट पिन और एक्सक्लूसिव स्टिकर जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 5 मार्च 2026 19:34 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp Plus में ऐप थीम और आइकन कस्टमाइजेशन
  • चैट पिन लिमिट तीन से बढ़कर 20 हो सकती
  • एक्सक्लूसिव स्टिकर और नए नोटिफिकेशन साउंड फीचर

Photo Credit: WABetaInfo

WhatsApp अपने यूजर्स के लिए लगातार नए फीचर्स पर काम कर रहा है। अब सामने आया है कि कंपनी एक ऑप्शनल पेड सब्सक्रिप्शन प्लान “WhatsApp Plus” पर काम कर रही है। बताया जा रहा है कि यह प्लान Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराया जा सकता है। हालांकि कंपनी की ओर से साफ किया गया है कि ऐप की मूल मैसेजिंग सेवाएं पहले की तरह फ्री ही रहेंगी और नया प्लान केवल अतिरिक्त फीचर्स देने के लिए होगा।

WhatsApp से जुड़े अपडेट पर नजर रखने वाली वेबसाइट WABetaInfo के अनुसार, इस फीचर की टेस्टिंग ऐप के बीटा वर्जन में की जा रही है। कहा गया है कि कंपनी ऐप में पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल लाने की संभावनाओं पर काम कर रही है। इसके बावजूद चैट मैसेजिंग, वॉयस और वीडियो कॉल, ग्रुप चैट और मीडिया शेयरिंग जैसे बेसिक फीचर्स सभी यूजर्स के लिए मुफ्त ही रहेंगे।

WhatsApp Plus प्लान का मुख्य फोकस ऐप के पर्सनलाइजेशन और चैट मैनेजमेंट फीचर्स को बेहतर बनाना बताया जा रहा है। X पोस्ट के मुताबिक, इस प्लान के साथ यूजर्स को ऐप की थीम बदलने, कलर स्कीम एडजस्ट करने और इंटरफेस को कस्टमाइज करने का विकल्प मिल सकता है। इसके अलावा अलग अलग ऐप आइकन चुनने का फीचर भी मिल सकता है। बताया जा रहा है कि फिलहाल करीब 14 नए ऐप आइकन स्टाइल और कई कलर ऑप्शन पर काम चल रहा है।

एक और बड़ा बदलाव चैट पिन लिमिट में देखने को मिल सकता है। अभी व्हाट्सएप में यूजर्स अधिकतम तीन चैट को पिन कर सकते हैं, लेकिन WhatsApp Plus सब्सक्राइब करने वाले यूजर्स को 20 चैट तक पिन करने का विकल्प मिल सकता है। इससे यूजर्स अपनी जरूरी बातचीत को आसानी से ऊपर रख पाएंगे।

इसके अलावा पेड यूजर्स के लिए खास रिंगटोन और नोटिफिकेशन साउंड भी दिए जा सकते हैं। कहा गया है कि ये रिंगटोन खास तौर पर व्हाट्सऐप कॉल और नोटिफिकेशन के लिए डिजाइन किए जाएंगे, ताकि यूजर्स उन्हें दूसरी ऐप्स से अलग पहचान सकें। साथ ही एक्सक्लूसिव स्टिकर पैक और ज्यादा इंटरएक्टिव मैसेज रिएक्शन जैसे फीचर्स भी जोड़े जा सकते हैं।

Advertisement

फिलहाल यह फीचर डेवलपमेंट और टेस्टिंग स्टेज में है और कंपनी ने इसकी आधिकारिक लॉन्च टाइमलाइन या कीमत को लेकर कोई जानकारी शेयर नहीं की है। हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक, WhatsApp Plus को एक ऑप्शनल अपग्रेड के तौर पर पेश किया जाएगा, जबकि ऐप की सामान्य मैसेजिंग सेवाएं सभी यूजर्स के लिए फ्री ही बनी रहेंगी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  2. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.