WhatsApp भी हुआ पेड? लॉन्च हुआ Plus प्लान, मिलेंगे कई एक्स्ट्रा बेनिफिट्स!

WhatsApp Plus नाम का नया सब्सक्रिप्शन फीचर टेस्ट हो रहा है, जिसमें यूजर्स को एडवांस कस्टमाइजेशन और एक्स्ट्रा टूल्स मिलेंगे।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 20 अप्रैल 2026 13:49 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp Plus में 20 चैट्स तक पिन करने का ऑप्शन मिलेगा
  • यूजर्स को नए थीम्स, आइकन और प्रीमियम स्टिकर्स मिलेंगे
  • सब्सक्रिप्शन की कीमत करीब €2.49 प्रति महीने हो सकती है

Photo Credit: Unsplash/ Grant Davies

WhatsApp अब अपने प्लेटफॉर्म पर एक नया एक्सपेरिमेंट कर रहा है, जहां कंपनी पहली बार इंडिविजुअल यूजर्स के लिए सब्सक्रिप्शन मॉडल टेस्ट कर रही है। “WhatsApp Plus” नाम का यह नया ऑप्शन यूजर्स को ज्यादा कस्टमाइजेशन और एडवांस फीचर्स देने के लिए बनाया गया है। हालांकि ऐप के बेसिक फीचर्स जैसे मैसेजिंग, वॉयस और वीडियो कॉलिंग कथित तौर पर पहले की तरह फ्री रहेंगे और प्राइवेसी में भी कोई बदलाव नहीं होगा।

WABetaInfo के मुताबिक, WhatsApp Plus फिलहाल लिमिटेड यूजर्स के लिए टेस्टिंग फेज में है और इसे Android के लेटेस्ट बीटा वर्जन (2.26.15.11) पर देखा गया है। यह पूरी तरह ऑप्शनल सर्विस बताई गई है, यानी जो यूजर्स चाहें वही इसे सब्सक्राइब करेंगे। एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन पहले की तरह सभी चैट्स और कॉल्स पर लागू रहेगा।

रिपोर्ट बताती है कि WhatsApp Plus के तहत यूजर्स को कई नए कस्टमाइजेशन और एडवांस फीचर्स मिलेंगे:

  • 20 चैट्स तक पिन करने का ऑप्शन, जिससे ज्यादा कॉन्टैक्ट मैनेज करना आसान होगा
  • 18 अलग-अलग कलर थीम्स, जैसे Royal Purple, Coral Orange और Deep Navy
  • 14 नए ऐप आइकन ऑप्शन्स, जिनमें मिनिमल से लेकर क्रिएटिव डिजाइन शामिल हैं
  • एक्सक्लूसिव एनिमेटेड स्टिकर पैक्स, जो रिसीवर को भी दिखेंगे
  • WhatsApp कॉल्स के लिए 10 नए प्रीमियम रिंगटोन्स
  • चैट लिस्ट के लिए बल्क सेटिंग्स, जिससे एक साथ कई चैट्स पर नियम लागू किए जा सकेंगे।

WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन में मिलने वाले फीचर्स
Photo Credit: WABetaInfo

प्राइसिंग की बात करें तो शुरुआती जानकारी के मुताबिक यह सब्सक्रिप्शन करीब €2.49 प्रति महीने (लगभग 272 रुपये) के आसपास हो सकता है, हालांकि लॉन्च के समय इसमें बदलाव संभव है। यह सर्विस कथित तौर पर Google Play Store के जरिए ऑटो-रिन्यूअल मॉडल पर काम करेगी और यूजर्स इसे कभी भी कैंसिल कर सकेंगे। कंपनी एक महीने का फ्री ट्रायल भी दे सकती है।

Advertisement

फिलहाल यह फीचर सिर्फ Android यूजर्स के लिए टेस्ट किया जा रहा है, लेकिन आगे चलकर iOS पर भी इसे लाने की योजना है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भविष्य में इस सब्सक्रिप्शन में और नए फीचर्स जोड़े जा सकते हैं, जिससे यूजर्स को ज्यादा वैल्यू मिल सके।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  3. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.