WhatsApp लाया एक और धांसू फीचर! स्‍पैम और अनजान कॉल्‍स हो जाएंगी म्‍यूट, ऐसे करें एक्टिवेट

WhatsApp Mute unknown calls : वॉट्सऐप ने बताया है कि अनजान लोगों की कॉल म्यूट करने और ‘प्राइवेसी चेकअप’ नाम से दो अपडेट यूजर्स के लिए लेकर आया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 20 जून 2023 16:01 IST
ख़ास बातें
  • वॉट्सऐप का नया फीचर लोगों के लिए उपलब्‍ध है
  • सेटिंग्‍स में जाकर इस फीचर को इनेबल किया जा सकता है
  • स्‍पैम कॉल्‍स के कारण काफी परेशान हुए थे यूजर्स

कॉल म्यूट फीचर लोगों को ज्‍यादा प्राइवेसी और इनकमिंग कॉल्स पर कंट्रोल देगा।

WhatsApp पर अनचाहे नंबरों से आने वालीं स्‍पैम कॉल्‍स ने बीते दिनों लोगों को काफी परेशान किया। सोशल मीडिया पर मामले ने तूल पकड़ा। लोगों ने शिकायत की। उसके बाद सरकार भी एक्टिव हुई और वॉट्सऐप से जरूरी ऐक्‍शन लेने के लिए कहा गया। अब लगता है कि मैसेजिंग प्‍लेटफॉर्म ने अनचाही कॉल्‍स से यूजर्स को बचाने का तोड़ निकाल लिया है। मंगलवार को वॉट्सऐप ने बताया कि वह 2 नए अपडेट लेकर आ रहा है। यूजर्स अब अनजान लोगों की कॉल म्यूट कर सकते हैं। वॉट्सऐप सेटिंग्‍स में जाकर इस फीचर को ऑन किया जा सकता है। 

एक ब्‍लॉग पोस्‍ट में वॉट्सऐप ने बताया है कि अनजान लोगों की कॉल म्यूट करने और ‘प्राइवेसी चेकअप' नाम से दो अपडेट यूजर्स के लिए लेकर आया है।  
 

म्‍यूट करें अनजान कॉल्‍स 

वॉट्सऐप ने बताया है कि अनजान लोगों की कॉल म्यूट करने से जुड़ा फीचर लोगों को ज्‍यादा प्राइवेसी और इनकमिंग कॉल्स पर कंट्रोल देगा। वॉट्सऐप का दावा है कि यह फीचर स्पैम, स्कैम और अनजान लोगों की कॉल्स को अपने आप ब्लॉक कर देता है। इन कॉल्स के आने पर मोबाइल की घंटी नहीं बजेगी, लेकिन ये कॉल यूजर्स की कॉल लिस्ट में दिखाई देंगी, क्योंकि हो सकता है कि इनमें से कोई कॉल आपके लिए ज़रूरी हो। 

गैजेट्स 360 हिंदी की टीम ने इस फीचर को चेक किया। हमें यह फीचर मौजूदा स्‍टेबल वर्जनों में दिखाई दिया। अगर आप इस फीचर को इनेबल करते हैं, तो आप अज्ञात नंबरों से आने वाली कॉल्‍स से परेशान नहीं होंगे। हालांकि ऐप और नोटिफ‍िकेशन एरिया में कॉल नजर आएंगी। इसका मतलब है कि अगर कोई अज्ञात कॉल जरूरी हुई, तो यूजर्स उसे पिक कर पाएंगे। 
Advertisement
 

ऐसे म्‍यूट करें अनजान कॉल्‍स 

  • अगर आप एक एंड्रॉयड स्‍मार्टफोन यूजर हैं और अपने फोन में इस फीचर को इनेबल करना चाहते हैं, तो ये स्‍टेप्‍स फॉलो करें। 
  • वॉट्सऐप ऐप में सबसे ऊपर दिख रहे तीन डॉट्स पर क्लिक करें। 
  • एक छोटी विंडो खुलेगी, जहां सबसे नीचे सेटिंग्‍स का ऑप्‍शन होगा, उस पर क्लिक करें। 
  • सेटिंग्‍स में क्लिक करने के बाद आपको प्राइवेसी फीचर पर क्लिक करना है। 
  • स्‍क्रॉल करें और नीचे की तरफ कॉल्‍स ऑप्‍शन पर क्लिक करें। 
  • यहां आपको Silence Unknown Callers का ऑप्‍शन मिलेगा, इसे इनेबल कर दें। 

इसके अलावा, वॉट्सऐप ने कहा है कि वह सभी लोगों तक सुरक्षा उपायों की जानकारी पहुंचाने के मकसद से प्राइवेसी चेकअप नाम का एक और फीचर लॉन्च कर रहा है। अब लोग एक-दूसरे को WhatsApp पर उपलब्ध सुरक्षा उपायों के बारे में बता सकते हैं।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco F9 Ultra में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. Redmi 17C 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  3. Oppo A7 Pro 5G में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Spark Go 3 Pro में मिल सकती है 5,100mAh की बैटरी, भारत में लॉन्च की तैयारी
  2. 3000 साल से खोए मिस्र के प्राचीन शहर का मिला सबूत! बलुआ पत्थर के शिलालेख ने खोले कई राज़
  3. आपके फोन में कौन सा ऐप भर रहा ज्यादा स्टोरेज, ऐसे लगाएं पता और बढ़ाएं स्टोरेज
  4. Poco F9 Ultra में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. पानी जैसा रोबोट, जो टुकड़ों में बंटकर फिर जुड़ जाता है! ऐसा कमाल देख चौंक जाएंगे आप
  6. Amazon और Flipkart ने बदला नियम: ऑर्डर कैंसल होने पर लगेगा जुर्माना, जानें कितना होगा असर?
  7. Lenovo लाई गेमिंग टैबलेट, 24GB रैम, 165Hz OLED पैनल, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Oppo A7 Pro 5G में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी
  9. Lenovo ने लॉन्च किए LOQ Essential लैपटॉप, 60Wh की बैटरी, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. WhatsApp पर अनजान कॉल्स नहीं करेंगी परेशान? Passkeys से अकाउंट होगा सिक्योर, लॉन्च हुए 3 नए फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.