WhatsApp बना सुपर ऐप! अब चैट के साथ मोबाइल रिचार्ज और पेमेंट्स भी, ऐसे करें यूज

WhatsApp में नया फीचर आया है, जिससे यूजर्स सीधे ऐप के अंदर मोबाइल रिचार्ज कर सकते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 23 अप्रैल 2026 16:29 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp में नया फीचर, अब ऐप के अंदर ही मोबाइल रिचार्ज
  • Jio, Airtel और Vi के लिए सीधे प्लान चुनकर पेमेंट संभव
  • ₹ आइकन से UPI और रिचार्ज सेक्शन तक आसान पहुंच मिलती है

WhatsApp में अब मोबाइल रिचार्ज के लिए '₹' आइकन दिखाई देगा

Photo Credit: WhatsApp

WhatsApp ने भारत में एक नया फीचर पेश किया है, जिसके जरिए अब यूजर्स सीधे ऐप के अंदर ही प्रीपेड मोबाइल रिचार्ज कर सकेंगे। कंपनी के मुताबिक, इस फीचर को धीरे-धीरे Android और iOS यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा रहा है और आने वाले हफ्तों में यह सभी यूजर्स तक पहुंच जाएगा। इस अपडेट के साथ WhatsApp अब सिर्फ चैटिंग ही नहीं, बल्कि रोजमर्रा के डिजिटल कामों के लिए भी एक ऑल-इन-वन प्लेटफॉर्म बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

WhatsApp के अनुसार, यह नया रिचार्ज फीचर PayU के साथ पार्टनरशिप में पेश किया गया है, जिससे यूजर्स अपने या अपने दोस्तों और परिवार के नंबर पर आसानी से रिचार्ज कर सकते हैं। भारत में Jio, Airtel और Vi जैसे प्रमुख टेलीकॉम ऑपरेटर्स के लिए अलग-अलग प्लान्स उपलब्ध होंगे, जिन्हें यूजर्स सीधे WhatsApp के अंदर से चुनकर पेमेंट कर सकते हैं।

WhatsApp ने ऐप के होम स्क्रीन पर एक नया ₹ (रुपया) आइकन भी जोड़ा है, जिससे यूजर्स को पेमेंट सेक्शन तक जल्दी पहुंच मिल सके। इसी आइकन के जरिए यूजर्स UPI पेमेंट, मेट्रो टिकटिंग और अन्य पेमेंट सर्विसेज का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा, चैट के अंदर भी ₹ आइकन दिखाई देगा, जिससे यूजर्स बातचीत के दौरान ही आसानी से पैसे भेज सकेंगे।

Photo Credit: WhatsApp

ऐसे करें WhatsApp से मोबाइल रिचार्ज

  • ₹ आइकन पर टैप करें
  • Mobile Prepaid Recharge ऑप्शन चुनें
  • नंबर चुनें (अपना या किसी और का)
  • ऑपरेटर कन्फर्म करें
  • प्लान सेलेक्ट करें
  • पेमेंट मोड (UPI, Debit/Credit Card) चुनें
  • पेमेंट कन्फर्म करें

नए फीचर के रिलीज के मौके पर Meta India के डायरेक्टर (बिजनेस मैसेजिंग) Ravi Garg ने कहा, (अनुवादित) "भारत में WhatsApp लोगों के लिए दोस्तों और परिवार से जुड़ने का जरिया है और अब धीरे-धीरे रोजमर्रा के जरूरी कामों का प्लेटफॉर्म भी बन रहा है। रिचार्ज को सीधे WhatsApp में लाकर हम यूजर्स के लिए इसे आसान बना रहे हैं, ताकि उन्हें अलग-अलग ऐप्स के बीच स्विच न करना पड़े। हमारा मकसद एक ऐसा अनुभव देना है, जहां यूजर्स एक ही जगह पर सरल और भरोसेमंद तरीके से कई काम कर सकें।"

Advertisement

वहीं, PayU के चीफ बिजनेस ऑफिसर Hemang Dattani ने कहा, "हमारा मानना है कि सबसे अच्छा पेमेंट एक्सपीरियंस वही होता है जो यूजर के रोज इस्तेमाल होने वाले प्लेटफॉर्म में ही शामिल हो। WhatsApp भारत में लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा है और मोबाइल रिचार्ज एक आम डिजिटल ट्रांजैक्शन है। ऐसे में WhatsApp के अंदर ही यह सुविधा मिलने से यूजर्स के लिए काम और आसान हो जाएगा।"

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  5. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.