WhatsApp लाया धांसू फीचर! Status अपडेट में अब ग्रुप को भी कर सकेंगे मेंशन, ऐसे करेगा काम

स्टेटस अपडेट में अब ग्रुप को मेंशन करने पर ग्रुप के प्रत्येक मेंबर के पास नोटिफिकेशन जाएगा।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 21 नवंबर 2024 10:55 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp पर स्टेटस अपडेट में अब ग्रुप चैट मेंशन करने की सुविधा होगी।
  • यूजर को अब अलग-अलग कॉन्टेक्ट को मेंशन करने की जरूरत नहीं होगी।
  • अब ग्रुप को मेंशन करने पर ग्रुप के हरेक मेंबर के पास नोटिफिकेशन जाएगा।

WhatsApp पर स्टेटस अपडेट में अब ग्रुप चैट मेंशन करने की सुविधा होगी।

WhatsApp एक और बेहद उपयोगी फीचर पर काम कर रहा है। दरअसल मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने बीटा वर्जन पर इसकी टेस्टिंग भी शुरू कर दी है। नया फीचर्स यूजर्स को अपने स्टेटस अपडेट में ग्रुप चैट मेंशन करने की सुविधा देगा। यानी अगर आप किसी ग्रुप को अपने स्टेटस में मेंशन करना चाहते हैं तो यह अब संभव होगा। इससे यूजर्स को जबरदस्त फायदा होगा क्योंकि मेंशन करते ही ग्रुप के सभी यूजर्स पास वह नोटिफिकेशन पहुंच जाएगा। आइए जानते हैं यह कैसे काम करता है। 

WhatsApp पर स्टेटस अपडेट में अब ग्रुप चैट मेंशन करने की सुविधा भी आने वाली है। कंपनी ने बीटा वर्जन पर इसकी टेस्टिंग शुरू कर दी है। Google Play Store पर ऐप के बीटा वर्जन में यह लाइव है। WABetaInfo ने इसके बारे में जानकारी दी है। इससे पहले कंपनी ने स्टेटस में कॉन्टेक्ट को मेंशन करने की सुविधा जारी की थी। यह नया फीचर अब उसी का विस्तार होगा। जैसे कॉन्टेक्ट को स्टेटस अपडेट में मेंशन करने पर चैट में उसके पास नोटिफिकेशन जाता है, उसी तरह अब ग्रुप को मेंशन करने पर ग्रुप के हरेक मेंबर के पास नोटिफिकेशन जाएगा। यूजर को अब अलग-अलग कॉन्टेक्ट को मेंशन करने की जरूरत नहीं होगी। 

इसका एक और फायदा यह भी होगा कि अब पांच कॉन्टेक्ट की लिमिट से परे भी नोटिफिकेशन भेजना संभव होगा। पहले, स्टेटस अपडेट में पांच से ज्यादा कॉन्टेक्ट को मेंशन नहीं किया जा सकता था। लेकिन ग्रुप चैट मेंशन फीचर के माध्यम से अब यह लिमिट भी आड़े नहीं आएगी। ग्रुप के सभी मेंबर्स को नोटिफिकेशन जाएगा सिवाय उनके जिन्होंने ग्रुप चैट को पहले से ही म्यूट (mute) किया हुआ है। इसके साथ ही ग्रुप के सभी मेंबर्स के पास आपका स्टेटस अपडेट भी दिखाई देगा जिसमें आपने उस ग्रुप चैट को मेंशन किया हुआ है। 

हालांकि अभी कंपनी की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि ग्रुप चैट फीचर में कितने ग्रुप को मेंशन किया जा सकता है। जैसे कॉन्टेक्ट मेंशन करने के लिए 5 यूजर्स की लिमिट दी गई है, उसी तरह कितने ग्रुप को एक बार में मेंशन किया जा सकता है, अभी इसके बारे में साफ नहीं किया गया है। संभावना है कि कंपनी ग्रुप नम्बर पर कोई लिमिट लगा सकती है। कंपनी ने अभी सिर्फ बीटा वर्जन में ही फीचर को उपलब्ध करवाया है। जल्द ही यह सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा। उसके बाद ही साफ हो पाएगा कि फीचर में कौन सी लिमिट दी गई है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: WhatsApp, WhatsApp New Feature

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 Pro में होगी 8,580mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Poco M8 Power vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें ₹30000 में कौन सा है बेस्ट?
  3. ₹1 हजार से कम में ब्लूटूथ, कॉल रिकॉर्डिंग और वायरलेस FM रेडियो! itel Ace 3 Heera फोन लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. ₹1 हजार से कम में ब्लूटूथ, कॉल रिकॉर्डिंग और वायरलेस FM रेडियो! itel Ace 3 Heera फोन लॉन्च
  3. Redmi K100 Pro में होगी 8,580mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. Zebronics ने 160W साउंड, 2 वायरलेस माइक्रोफोन और RGB लाइट्स के साथ पेश किया पार्टी स्पीकर, जानें कीमत
  5. Realme 16x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी
  6. Apple ने भारत में सिर्फ 9 आईफोन बेचकर कमाया 28 फोन जितना पैसा, जानें कैसे?
  7. आपको भी परेशान करते हैं 140 सीरीज वाले नंबर? TRAI ने 3 महीने में ब्लॉक कीं 148 करोड़ कॉल्स
  8. Airtel के चार सबसे सस्ते प्रीपेड प्लान, अनलिमिटेड डाटा और कॉल के लाभ, कीमत ₹300 से भी कम
  9. वोटिंग में छिपे रहेंगे नाम, ग्रुप से बना सकेंगे मिनी ग्रुप! WhatsApp के नए फीचर्स बदल देंगे चैटिंग का एक्सपीरियंस
  10. फ्री में हवाई सफर! IndiGo दे रहा है 20,000 मुफ्त फ्लाइट टिकट, जानिए कैसे मिलेगा फायदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.