WhatsApp में आए नए फीचर, अब ग्रुप एडमिन के हाथ में होगा 'पूरा कंट्रोल'

WhatsApp ने मंगलवार को नए ग्रुप फीचर जारी किए हैं, जिनसे यूज़र को पहले से ज्यादा सुविधा होने का दावा किया गया है...

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 16 मई 2018 11:43 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp ने मंगलवार को नए ग्रुप फीचर जारी किए
  • यूज़र को पहले से ज्यादा सुविधा होने का दावा भी किया
  • ख़ास तौर से व्हाट्सऐप ग्रुप एडमिन को मिले नए अधिकार

WhatsApp में आए नए फीचर

WhatsApp ने मंगलवार को नए ग्रुप फीचर जारी किए हैं, जिनसे यूज़र को पहले से ज्यादा सुविधा होने का दावा किया गया है। एंड्रॉयड और आईफोन, दोनों तरह के यूज़र इस लेटेस्ट वर्ज़न का लाभ ले सकते हैं। इनमें से ज्यादातर फीचर एंड्रॉयड बीटा बिल्ड, स्टेबल बिल्ड व अन्य प्लेटफॉर्म पर देखे जा चुके हैं। इनमें शामिल है ग्रुप डिस्क्रिप्शन, नए कंट्रॉल और व्हाट्सऐप ऐडमिन को पहले से ज्यादा अधिकार जैसे फीचर। ये फीचर व्हाट्सऐप के नए व मौज़ूदा ग्रुप में एक्टीवेट हो जाएंगे।

नए फीचर में अब ग्रुप बनाने वाले डिस्क्रिप्शन तो ऐड कर ही सकते हैं। साथ ही बाकी सदस्यों को भी इसकी अनुमति दे सकते हैं। साथ ही कुछ सदस्यों या सारे सदस्यों को डिस्क्रिप्शन देने से रोक भी सकते हैं। अन्य फीचर की बात करें तो ग्रुप एडमिन को यह अधिकार मिलेगा कि ग्रुप का सब्जेक्ट और आइकन कौन बदले, कौन नहीं। ग्रुप एडमिन दूसरों को दी गई एडमिन परमिशन को हटा भी सकता है।

ग्रुप बनाने वाले को संबंधित ग्रुप से हटाना असंभव होगा। इसके अलावा व्हाट्सऐप यूज़र को अब 'मेंशन' फीचर मिलेगा। इसे 'ग्रुप कैच अप' भी कहा गया है। इसमें यूज़र वे मैसेज खोज सकते हैं, जिनमें उन्हें मेंशन किया गया है। इसके लिए यूज़र को @ बटन टैप करना होगा, जो चैटबॉक्स के नीचे दायीं ओर मिलेगा।

इतना ही नहीं, व्हाट्सऐप यूज़र अब ग्रुप में सदस्यों को ग्रुप इन्फो सेक्शन में जाकर खोज पाएंगे। फेसबुक के अधिकार वाले व्हाट्सऐप ने ऐलान किया है कि उसने ग्रुप छोड़ने वालों का दोबारा ग्रुप में शामिल होना थोड़ा मुश्किल बना दिया है।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: WhatsApp, Facebook, Messaging App, Chat, Group Chat

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  5. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  2. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  3. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  4. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  6. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  7. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  10. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.