WhatsApp एंड्रॉयड ऐप में आया पिक्चर-इन-पिक्चर मोड, ऐसे करेगा काम

WhatsApp ने इस साल के शुरुआत में iOS यूजर के लिए Picture-in-Picture मोड को लॉन्च किया था। अब कंपनी एंड्रॉयड यूजर को व्हाट्सऐप में पिक्चर-इन-पिक्चर फीचर देने के लिए काम कर रही है। PiP सपोर्ट का बीटा वर्जन 2.18.301 एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर आ गया है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 4 अक्टूबर 2018 12:08 IST
ख़ास बातें
  • व्हाट्सऐप बीटा पर आया WhatsApp PiP मोड
  • PiP मोड का बीटा वर्जन 2.18.301 है
  • इस साल के शुरुआत में iOS यूजर को मिला था WhatsApp PiP मोड
इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने इस साल के शुरुआत में iOS यूजर के लिए Picture-in-Picture मोड को लॉन्च किया था। अब कंपनी एंड्रॉयड यूजर को व्हाट्सऐप में पिक्चर-इन-पिक्चर फीचर देने के लिए काम कर रही है। PiP सपोर्ट का बीटा वर्जन 2.18.301 एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर आ गया है। इस फीचर की मदद से ऐप में ही एक छोटी सी विंडो ओपन होगी जिसमें Instagram, Facebook और YouTube वीडियो को देखा जा सकता है। इसका मतलब यह हुआ ऐप में फीचर आने के बाद किसी कॉन्टैक्ट द्वारा भेजे वीडियो को देखने के लिए आपको इंस्टाग्राम, यूट्यूब और फेसबुक ऐप में जाने की जरूरत नहीं होगी।

PiP सपोर्ट मिलने के बाद यदि आप किसी YouTube लिंक पर क्लिक करते हैं तो वीडियो ऐप में ही प्ले होनी शुरू हो जाएगी। WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, यह फीचर फिलहाल सही ढंग से काम नहीं कर रहा है। चैट छोड़ते ही वीडियो अपने आप बंद हो जाती है। पिक्चर-इन-पिक्चर मोड की मदद से आप वीडियो देखते समय कई लोगों से बात कर सकते हैं। अगर आपने लेटेस्ट बीटा वर्जन 2.18.301 डाउनलोड कर लिया है लेकिन फिर भी आपको यह फीचर दिखाई नहीं दे रहा तो चैट का बैकअप लें। इसके बाद व्हाट्सऐप को री-इंस्टॉल करें।
Advertisement
 

ऐप को दोबारा इंस्टॉल करने के बाद अलग से ओपन हुई विंडो में आपको प्ले/ Pause, बंद करने और फुलस्क्रीन बटन दिखाई देंगे। इसके अलावा वीडियो विंडो का साइज बढ़ाने, छोटा करने और कहीं भी मूव करने का विकल्प मिलेगा। WABetaInfo ने इस बात को नोटिस किया कि PiP मोड केवल उन स्मार्टफोन पर काम कर रहा है जो एंड्रॉयड 4.4 किटकैट या ऊपर के वर्जन पर चलते हैं। बता दें कि पिक्चर-इन-पिक्चर मोड अभी बीटा वर्जन में उपलब्ध है। अपने एंड्रॉयड फोन पर व्हाट्सऐप का लेटेस्ट बीटा वर्जन डाउनलोड करने के लिए आपको गूगल प्ले बीटा प्रोग्राम में हिस्सा लेना होगा। इसके अलावा आप चाहें तो APK Mirror से एपीके फाइल को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: WhatsApp, WhatsApp PiP Mode
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 5G का अपग्रेडेड वर्जन आ रहा, मिलेगी पहले से बड़ी बैटरी, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Note 17 5G का अपग्रेडेड वर्जन आ रहा, मिलेगी पहले से बड़ी बैटरी, जानें सबकुछ
  2. BGMI में दिखेगा मशहूर कॉमेडियन समय रैना का अवतार! गेम में मिलेंगे खास मिशन
  3. Redmi Note 18 5G होगा 8888mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ लॉन्च!
  4. Hercules Lyon इलेक्ट्रिक बाइक 540 Wh बैटरी, Bosch मोटर के साथ हुई पेश, जानें कीमत
  5. iPhone 17 vs iPhone 16 vs iPhone 15: जानें कौन सा है बेस्ट?
  6. Xiaomi Smart Band 11 ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, AMOLED स्क्रीन, 21 दिन की बैटरी, जानें कीमत
  7. ₹15,999 में मिल रहा 7000mAh बैटरी, डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर वाला 5G स्मार्टफोन,जल्द खरीदें लिमिटेड है डील
  8. Motorola Edge 70 Pro खरीदें ₹4850 सस्ता! 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  9. Yamaha ने पेश किया इलेक्ट्रिक स्कूटर Xenter E, 108 किलोमीटर की रेंज
  10. इंटरनेशनल मार्केट में EV की सेल्स आठ प्रतिशत बढ़कर 20 लाख यूनिट्स से ज्यादा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.