WhatsApp पर चैटिंग होगी अब नए अंदाज़ में

WhatsApp Update: व्हाट्सऐप के बीटा बिल्ड का नया अपडेट जारी कर दिया गया है, नए अपडेट के बाद इसका वर्जन नंबर अब 2.19.366 है।

विज्ञापन
Aman Rashid, अपडेटेड: 13 दिसंबर 2019 18:05 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp एंड्रॉयड के बीटा का नया अपडेट जारी
  • अपडेट के बाद अब WhatsApp बीटा का वर्जन नंबर 2.19.366 है
  • व्हाट्सऐप के नए अपडेट के साथ क्रैश बग को भी किया गया है फिक्स

WhatsApp Latest Update: व्हाट्सऐप के नए अपडेट के साथ एक बग को किया गया है फिक्स

WhatsApp Update: व्हाट्सऐप के बीटा बिल्ड का नया अपडेट जारी कर दिया गया है, नए अपडेट के बाद इसका वर्जन नंबर अब 2.19.366 है। व्हाट्सऐप द्वारा जारी नया अपडेट कुछ बदलावों के साथ आ रहा है, अपडेट के साथ मुख्य रूप से एक सीरियस बग को फिक्स किया गया है। इस बग के वज़ह से व्हाट्सएप एंड्रॉयड का पिछला बीटा वर्जन कई यूज़र्स के लिए क्रैश हो रहा था। यह बग वर्जन नंबर 2.19.335 में था लेकिन अब लेटेस्ट अपडेट के साथ इसे फिक्स कर लिया गया है। पिछले काफी समय से यह बात सामने आ रही है कि WhatsApp में डार्क मोड आने वाला है लेकिन इस नए अपडेट में भी यह फीचर नज़र नहीं आ रहा है।

व्हाट्सएप बीटा का नया अपडेट Google Play Store पर लाइव है। यदि आप टेस्टर बनना चाहते हैं तो अपने डिवाइस पर व्हाट्सएप के लेटेस्ट बीटा वर्जन को इंस्टॉल करने के लिए इस लिंक पर जाएं।
 
जैसा कि हमने ऊपर बताया, नए अपडेट के बाद अब व्हाट्सएप बीटा का वर्जन नंबर 2.19.366 है। नए बीटा अपडेट के साथ पिछले वर्जन में कई यूज़र्स को आ रही क्रैश की समस्या को ठीक किया गया है। WABetaInfo की रिपोर्ट में कहा गया है कि पहले चैट सेटिंग्स में दिखने वाले वॉलपेपर ऑप्शन को अब अलग से डिस्प्ले सेक्शन में मूव कर दिया गया है।  

इसके अलावा WhatsApp ने 6 अलग-अलग इमोज़ी के नए स्किन टोन को भी जोड़ा है। अगर आप नए वर्जन को टेस्ट करना चाहते हैं तो गूगल प्ले स्टोर पर जाकर अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन के लिए लेटेस्ट व्हाट्सऐप बीटा अपडेट को डाउनलोड कर सकते हैं।

यदि आप बीटा वर्जन को छोड़ना चाहते हैं तो सबसे पहले प्ले स्टोर पर WhatsApp बीटा लिस्टिंग में जाएं और फिर Leave the program पर टैप करें। इसके बाद अपने फोन से बीटा ऐप को अनइंस्टॉल करके प्ले स्टोर से ऐप के पब्लिक वर्जन को इंस्टॉल करें।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: WhatsApp, WhatsApp Beta, WhatsApp Beta for Android
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  4. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  5. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  7. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  9. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.