सावधान: ये ऐप बिना अलर्ट के करता है कॉल रिकॉर्ड, Google की प्राइवेसी पॉलिसी का उल्लंघन!

अभी भी ऐसे कई तरीके इंटरनेट पर उपलब्ध हैं, जिनके जरिए आप कॉल रिकॉर्डिंग अलर्ट को बंद कर सकते हैं। इसका सीधा मतलब गूगल की पॉलिसी का उल्लंघन है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 21 अक्टूबर 2022 19:54 IST
ख़ास बातें
  • TSSLexx के जरिए Android पर साइलेंट कॉल रिकॉर्डिंग को एक्टिवेट कर सकते हैं
  • Google ने मई में थर्ड-पार्टी ऐप्स द्वारा कॉल रिकॉर्ड करने पर बैन लगाया था
  • ऐप को Play Store पर 10 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है

Google ने मई में थर्ड-पार्टी ऐप्स द्वारा कॉल रिकॉर्डिंग करने पर बैन लगा दिया था

Google की नई प्राइवेसी पॉलिसी कहती है कि कोई भी थर्ड-पार्टी ऐप आपकी कॉल को चुप-चाप रिकॉर्ड नहीं कर सकता है। Android निर्माता ने पहले सितंबर 2019 में Android 10 के लॉन्च के साथ माइक्रोफोन के जरिए कॉल रिकॉर्ड करने से ऐप्स को ब्लॉक कर दिया था। इसके बाद, गूगल ने डेवलपर्स द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले एक्सेसिबिलिटी एपीआई (Accessibility API) को भी एंड्रॉयड पर कॉल रिकॉर्डिंग के लिए उपयोग करने से हटा दिया। हालांकि, फोन पर पहले से इंस्टॉल किए गए फर्स्ट-पार्टी डायलर ऐप्स और Google डायलर अभी भी रीजन और निर्माता के आधार पर फोन कॉल रिकॉर्ड करने में सक्षम हैं, लेकिन इसमें कॉल के दौरान दूसरे पक्ष को एक अलर्ट जाता है।

हालांकि, अभी भी ऐसे कई तरीके इंटरनेट पर उपलब्ध हैं, जिनके जरिए आप कॉल रिकॉर्डिंग अलर्ट को बंद कर सकते हैं। इसका सीधा मतलब गूगल की पॉलिसी का उल्लंघन है। एक ऐसा ही ऐप TSSLexx है, जिसके जरिए एंड्रॉयड यूजर साइलेंट कॉल रिकॉर्डिंग को एक्टिवेट कर सकते हैं, जिसका मतलब है कि बिना आपकी जानकारी के आपकी बातचीत रिकॉर्ड हो जाएगी। इंटरनेट पर कई आर्टिकल ऐसे मौजूद हैं, जो इस ऐप के जरिए साइलेंट कॉल रिकॉर्डिंग एक्टिवेट करने का तरीका बताते हैं।
Advertisement

यह प्रोसेस बहुत आसान है और कुछ स्टेप्स में पूरा हो जाता है, जिसका मतलब है कि इसे बड़ी संख्या में इस्तेमाल किया जा रहा होगा। Gadgets 360 ने भी इस ऐप को आजमा कर देखा और पाया कि यह सही में काम करता है। ऐप कॉल रिकॉर्डिंग को साइलेंट कर देता है, जिससे कॉल के दौरान दूसरे पक्ष को किसी प्रकार का अलर्ट नहीं जाता है। ऑन होने के साथ-साथ कॉल रिकॉर्डिंग के खत्म होने पर भी दूसरे पक्ष को किसी प्रकार का अलर्ट नहीं जाता है। 

निश्चित तौर पर यह  गूगल की प्राइवेसी पॉलिसी का उल्लंघन है। वर्तमान में इस ऐप को Play Store पर 10 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है और लगभग 8,200 रिव्यू के साथ इसकी औसत रेटिंग 3.9 स्टार है।
Advertisement

जैसा कि हमने बताया, इस पॉलिसी की वजह से Truecaller को कॉल रिकॉर्डिंग फीचर बंद करना पड़ा था। इसके अलावा कॉल रिकॉर्डिंग वाले कई ऐप्स को भी प्ले स्टोर से हटा दिया गया था।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S26 vs Samsung Galaxy S25 vs Samsung Galaxy S24: कौन सा फोन रहेगा फिट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 कब होगा पेश, कैसे होंगे फीचर्स और डिजाइन, कितनी होगी कीमत जानें सबकुछ
  2. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च के लिए तैयार, 50MP कैमरा के साथ डिजाइन आया सामने
  3. Jio vs Airtel vs Vodafone Idea: डेली 2GB इंटरनेट वाला कौन सा प्लान है ज्यादा फायदेमंद
  4. Airtel यूजर्स को ₹30,000 से ज्यादा के फायदे, फ्री मूवी टिकट और iPhones पर भारी बचत भी!
  5. इलेक्ट्रिक कार खरीदने का है प्लान तो जानें कैसे होंगे फायदे?
  6. Samsung ने बढ़ाए अपने 3 सस्ते 5G फोन के दाम, ₹2 हजार तक महंगे हुए ये मॉडल!
  7. Samsung Galaxy S26 vs Samsung Galaxy S25 vs Samsung Galaxy S24: कौन सा फोन रहेगा फिट?
  8. ₹51 में 28 दिन तक 2GB डेली डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री SIM भी! जानें कैसे मिलेगा ये BSNL ऑफर
  9. URBN के 20,000mAh पावर बैंक से 240W केबल तक 6 नए प्रोडक्ट्स हुए लॉन्च, कीमत ₹999 से शुरू
  10. Lava ने लॉन्च किए ₹969 के TWS ईयरबड्स, नॉइस कैंसलेशन फीचर के साथ मिलेगी 30 घंटे की बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.