ट्रंप के आते ही TikTok की बल्‍ले-बल्‍ले! एक दिन में हट गया बैन

एक दिन पहले टिकटॉक को अमेरिका में बैन का सामना करना पड़ा था, जिसके संकेत कई दिनों से मिल रहे थे। लेकिन एक दिन के अंदर ही बैन को हटा लिया गया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by अंकित शर्मा, अपडेटेड: 20 जनवरी 2025 17:12 IST
ख़ास बातें
  • अमेरिका में टिकटॉक पर लगा बैन हटा
  • अमेरिकी यूजर्स फ‍िर से करने से इस्‍तेमाल
  • यूएस में काफी लोकप्रिय है टिकटॉक

टिकटॉक को अमेरिका में 17 करोड़ से ज्‍यादा लोग इस्‍तेमाल करते हैं।

TikTok Ban : डोनाल्‍ड ट्रंप एक बार फ‍िर अमेरिका के राष्‍ट्रपति पद की शपथ लेने जा रहे हैं। उनकी शपथ से ठीक पहले शॉर्ट वीडियो प्‍लेटफॉर्म टिकटॉक (TikTok) से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। एक दिन पहले टिकटॉक को अमेरिका में बैन का सामना करना पड़ा था, जिसके संकेत कई दिनों से मिल रहे थे। लेकिन एक दिन के अंदर ही बैन को हटा लिया गया है। कंपनी ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स (X) पर यह घोषणा शेयर की। साथ ही अमेरिका के नए राष्‍ट्रपति बन रहे डोनाल्‍ड ट्रंप का शुक्र‍िया भी अदा किया है। 

टिकटॉक को अमेरिका में 17 करोड़ से ज्‍यादा लोग इस्‍तेमाल करते हैं। कंपनी ने एक ऑफ‍िशियल बयान में कहा है कि 170 मिलियन से ज्‍यादा अमेरिकी यूजर्स के लिए अपनी सर्विस फिर से शुरू करने में TikTok की मदद करने के लिए राष्ट्रपति ट्रंप को धन्यवाद। कंपनी ने यह भी बताया है कि सरकार ने उन्‍हें भरोसा दिया है कि टिकटॉक पर कोई जुर्माना नहीं लगाया जाएगा और वह अपनी सर्विसेज को जारी रख पाएगी। 
 

कंपनी ने कहा है कि वह राष्ट्रपति ट्रंप के साथ एक दीर्घकालिक सॉल्‍यूशन पर काम करेगी, जिससे अमेरिका में टिकटॉक काम करता रहेगा। गौरतलब है कि अमेरिका में टिकटॉक की पैरंट कंपनी पर काफी दिनों से दबाव था। उसे अमेरिकी बिजनेस को बेचने के लिए कहा जा रहा था। कंपनी को सारी उम्‍मीदें डोनाल्‍ड ट्रंप से थीं और ऐसा लगता है कि टिकटॉक को अमेरिका के नए राष्‍ट्रपति बन रहे ट्रंप का साथ मिला है। 
Advertisement
 

अमेरिका मान रहा था टिकटॉक को खतरा 

भारत की तरह ही अमेरिकी सरकार भी टिकटॉक को उसकी राष्‍ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा मान रही थी। रिपोर्टों के अनुसार, अमेरिका ने टिकटॉक की पैरंट कंपनी बाइटडांस को दो रास्‍ते दिए थे। पहला कि वह अमेरिका में अपना बिजनेस किसी और को बेच दे। दूसरा रास्‍ता 19 जनवरी 2025 तक अमेरिका में अपना कामकाज बंद करना।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  3. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  5. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  6. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  10. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.