ऐसे बनाएं अपना यूट्यूब चैनल और करें वीडियो अपलोड

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 17 मई 2017 17:42 IST
क्या आप भी चाहते हैं कि यूट्यूब पर आपका अपना चैनल हो? आप भी चाहते हैं कि दूसरों की तरह आप भी यूट्यूब पर वीडियो पोस्ट कर सकें ताकि उन्हें ज्यादा से ज्यादा लोग देख पाएं? तो आज हम आपको बताएंगे वो तरीका जिससे आप अपना खुद का यूट्यूब चैनल बना सकते हैं। खास बात यह है कि अपना यूट्यूब अकाउंट और चैनल बनाना बेहद आसान है। इसके लिए आपको एक कुछ स्टेप फॉलो करने होंगे।

एक यूट्यूब चैनल की शुरुआत करने के लिए जरूरी है कि सबसे पहले आपके पास एक एक्टिव गूगल अकाउंट हो। अगर आपके पास गूगल अकाउंट नहीं है, तो आप सबसे पहले गूगल अकाउंट बना लीजिए। यूट्यूब पर गूगल अकाउंट से साइनइन करने के बाद यूट्यूब चैनल बनाने की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं।

यूट्यूब पर चैनल बनाएं
सबसे पहले, यूट्यूब पर जाकर दायें कोने में सबसे ऊपर अपने यूट्यूब अकाउंट की थंबनेल इमेज पर क्लिक करें। इस पर क्लिक करने से ड्एक रॉप डाउन टैब खुल जाएगा, अब इस टैब में यूट्यूब सेटिंग के लिए 'क्रिएटर स्टूडियो' के पास दिए गए गियर आइकन पर जाएं। यूट्यूब सेटिंग गियर आइकन के लिए इस बटन को सेलेक्ट करें।
Advertisement

इस गियर आइकन पर क्लिक करने के बाद आप अकाउंट सेटिंग पेज पर रीडायरेक्ट हो जाएंगे जहां आप 'क्रिएट ए चैनल' विकल्प को सेलेक्ट कर सकते हैं।

( यह भी पढ़ें: ये हैं यूट्यूब वीडियो को डाउनलोड कर ऑफलाइन देखने के खास टिप्स )
Advertisement

अब, एक नया डायल़ग बॉक्स खुलेगा जिसमें आपको यूट्यूब चैनल का नाम डालना होगा। यूट्यूब चैनल के नाम के लिए आप अपने नाम का पहला और अंतिम अक्षर या कोई दूसरा (रिकमंडेड) नाम चुन सकते हैं। सबसे बेहतर होता है कि आप किसी ऐसे नाम को चुनें जिससे यह स्पष्ट हो कि आपका यूट्यूब चैनल किससे संबंधित है। एक बार नाम सेलेक्ट करने के बाद आपको कैटेगरी सेलेक्ट करनी होगी। इतना करने के बाद आपको पेज टर्म्स पर सहमति के लिए बने डायलॉग बॉक्स पर क्लिक करना होगा। अब नीचे 'डन' पर क्लिक करें। (चेक बॉक्स पर क्लिक करने से पहले ध्यान से नियम व शर्ते पढ़ लें)
Advertisement

इतना करने के बाद, अब आपने आधिकारिक तौर पर एक यूट्यूब चैनल बना लिया है। अब आप एक नए पेज पर रीडायरेक्ट हो जाएंगे जहां आप अपने ब्रांड से जुड़ी तस्वीरें, बैकग्राउंड आर्ट, चैनल आइकन डाल सकते हैं। ध्यान रखें कि आप अपने यूट्यूब चैनल पर लॉग इन रहें। अगर आप अपने यूट्यूब चैनल पर नहीं है तो साइट पर दायें कोने में सबसे ऊपर बने अकाउंट प्रोफाइल आइकन पर क्लिक करें और ड्रॉप डाउन विकल्प में से अपने नए यूट्यूब पेज पर क्लिक करें।  

यूट्यब चैनल में प्रोफाइल इमेज को बदलने के लिए पेन आइकन को सेलेक्ट कर सकते हैं जो डिफॉल्ट प्रोफाइल इमेज पर कर्सर मूव करने पर दिखता है। गौर करने वाली बात है, कि आपके यूट्यब चैनल का आइकन आपके गूगल प्लस पेज से भी कनेक्टेड है। इसलिए यह बदलाव दोनों पेज पर दिखेगा और इसे दिखने में थोड़ा समय लग सकता है।
Advertisement

चैनल बैकग्राउंड के लिए, आप 'एड चैनल आर्ट' टैब सेलेक्ट कर सकते हैं। अगर आपके पास फिलहाल जरूरी डाइमेंशन की तस्वीर नहीं है तो भी कोई बात नहीं क्योंकि यूट्यूब के पास बैकग्राउंड इमेज के लिए एक गैलरी उपलब्ध है।

अब, आप अपने नए चैनल के बारे में मजेदार और आकर्षक डिस्क्रिप्शन डाल सकते हैं। यहां आप वो सब कुछ शेयर कर सकते हैं जिससे ये पता चलता है कि आपका यूट्यूब चैनल किस बारे में है और आप किस तरह के कंटेट को कब पोस्ट करना चाहते हैं। इसके अलावा बिजनेस इन्क्वायरी के लिए आप एक ईमेल भी बता सकते हैं।

अब आप अपने चैनल में वीडियो अपलोड के विकल्प को सेलेक्ट कर कोई भी वीडियो अपलोड कर सकत हैं।

यूट्यूब अकाउंट की इन सेटिंग का भी रखें ध्यान
अपने यूट्यूब अकाउंट को ज्यादा बेहतर बनाने के लिए एक बार फिर गियर आइकन पर क्लिक करें। गियर आइकन साइट पर दायें कोने में सबसे ऊपर अपने अकाउंट की प्रोफाइल इमेज सेलेक्ट करने पर दिखेगा।
 
अगर आप अपने चैनल को सोशल मीडिया साइट जैसे ट्विटर से कनेक्ट करना चाहते हैं तो आप 'कनेक्टेड अकाउंट्स' पर क्लिक कर सकते हैं। इससे आपका ट्विटर प्रोफाइल सोशल अपडेट के लिए यूट्यूब चैनल से कनेक्ट हो जाएगा। सेटिंग एडजस्ट कर आप अपनी प्राथमिकता के अनुसार अपडेट पा सकते हैं।

इसके अलावा 'फीड सेटिंग ऑन योर चैनल' को सेलेक्ट कर आप चैनल फीड पर शेयर की गई एक्टिविटी को अपने यूट्यूब अकाउंट पर भी मैनेज कर सकते हैं। आपके पास चैनल डिस्कशन डिस्प्ले को इनेबल/डिसेबल करने का विकल्प भी मौजूद है। इसके साथ ही आप अपने यूट्यूब चैनल के लेआउट को भी कस्टमाइज़ कर सकते हैं।

अपने चैनल के लाइक और सब्स्क्रिप्शन को एडिट करने के लिए अकाउंट सेटिंग मेन्यू में जाकर 'प्राइवेसी' पर क्लिक करें।

यूट्यूब से आने वाली ईमेल नोटिफिकेशन को मैनेज करने के लिए अकाउंट सेंटिंग मेन्यू में जाकर 'नोटिफिकेशंस' पर क्लिक करें। इससे आप निश्चित कर पाएंगे कि यूट्यूब आपको किन एक्टिविटी या अलर्ट के लिए नोटिफिकेशन भेजे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , youtube, youtube channel, youtube account, google plus
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  3. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  4. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  5. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  6. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  2. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  3. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  4. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  5. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  6. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  8. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  9. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  10. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.