Google ने Play Store से हटाया यह काम का फीचर, डेटा बचाने वालों के लिए बुरी खबर!

पहले, यूजर्स "Manage apps & device" ऑप्शन में मौजूद "शेयर ऐप्स" फीचर को इस्तेमाल कर सकते थे। यह फीचर इंटरनेट कनेक्शन या मोबाइल डेटा के किए बिना ऐप्स भेजने और प्राप्त करने की अनुमति देता था।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 18 दिसंबर 2024 17:41 IST
ख़ास बातें
  • Google Play Store के हालिया 44.1 वर्जन अपडेट में किया गया बड़ा बदलाव
  • 'Share apps' फीचर को हटाया गया
  • बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी इंस्टॉल्ड ऐप्स को करने देता था शेयर

Photo Credit: Unsplash

Google Play Store के 44.1 वर्जन अपडेट में गूगल ने एक बड़ा कदम उठाया है। OS डेवलपर ने अपने प्ले स्टोर से 'Share apps' फीचर को अब हटा दिया है। यह फीचर यूजर्स को सीधे इंस्टॉल्ड ऐप को अन्य डिवाइस के साथ शेयर करने की सुविधा देता था, जो दूसरे डिवाइस के लिए सुविधाजनक और फास्ट होने के साथ डेटा सेविंग बेनिफिट देता था। अभी तक Google ने इसके पीछे का कारण नहीं बताया है, लेकिन माना जा रहा है कि ऐसा सिक्योरिटी कारणों के चलते किया जा सकता है।

Google Play Store के हालिया 44.1 वर्जन अपडेट में Share apps फंक्शनैलिटी को चुपचाप हटा दिया गया है। यह फीचर Google की फास्ट शेयर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करता था। इसमें यूजर्स अन्य डिवाइस पर Nearby Share का यूज कर पहले से इंस्टॉल किए जा चुके ऐप को शेयर कर सकते थें। चेंजलॉग के हवाले से इस बदलाव को सबसे पहले 9to5Google ने रिपोर्ट किया था।

पहले, यूजर्स "Manage apps & device" ऑप्शन में मौजूद "शेयर ऐप्स" फीचर को इस्तेमाल कर सकते थे। यह फीचर इंटरनेट कनेक्शन या मोबाइल डेटा के किए बिना ऐप्स भेजने और प्राप्त करने की अनुमति देता था।

यूं तो Google ने इसे हटाने के पीछे के कारण पर आधिकारिक तौर पर कोई टिप्पणी नहीं की है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि यह सिक्योरिटी चिंताओं से संबंधित हो सकता है, क्योंकि P2P (पीयर-टू-पीयर) शेयरिंग का संभावित रूप से मैलवेयर या पायरेटेड ऐप्स शेयर करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
Advertisement

यदि कोई अभी भी इस तरह की सुविधा का यूज करना चाहता है, तो उसके पास अब Files by Google ऐप का ऑप्शन बचा है, जो Android डिवाइस पर पहले से इंस्टॉल्ड आता है और ऐप्स को शेयर करने की सुविधा देता है। कुछ थर्ड-पार्टी ऐप्स भी ऐसा कर सकती है, लेकिन हम आपको केवल भरोसेमंद डेवलपर्स के ऐप्स का यूज करने की सलाह देंगे।
Advertisement
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Google, Google Play Store, Share Apps, Share Apps Removed
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.