बाबा रामदेव के Kimbho मैसेजिंग ऐप का लॉन्च टला

योग गुरु बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड ने WhatsApp से मुकाबले के लिए Kimbho ऐप को लॉन्च करना था। लेकिन एक बार फिर किंभो ऐप का लॉन्च टल गया। आचार्य बालकृष्ण ने कहा ऐप के ट्रायल, रिव्यू और अपग्रेडेशन पर काम चल रहा है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 28 अगस्त 2018 12:47 IST
ख़ास बातें
  • Kimbho ऐप के ट्रायल, रिव्यू और अपग्रेडेशन पर चल रहा काम
  • 15 अगस्त को आया था किंभो ऐप का ट्रायल वर्जन
  • Kimbho ऐप के ट्रायल वर्जन में भी यूजर को आई समस्या
योग गुरु बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड ने Facebook के स्वामित्व वाले इंस्टेंट मैसेंजिग ऐप WhatsApp से मुकाबले के लिए सोमवार को Kimbho ऐप को लॉन्च करना था। लेकिन एक बार फिर किंभो ऐप का लॉन्च टल गया। पतंजलि आयुर्वेद के प्रबंध निर्देशक आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि इंस्टेंट मैसेजिंग Kimbho App के लॉन्च की नई तारीख की घोषणा जल्द की जाएगी। आचार्य बालकृष्ण ने सोमवार को ट्वीट करते हुए कहा कि किंभो ऐप को सुरक्षित, सरल और सिक्योर बनाने के लिए ट्रायल, रिव्यू और अपग्रेडेशन पर काम चल रहा है।

इस महीने के शुरुआत में 27 अगस्त को किंभो ऐप को लॉन्च करने का ऐलान किया गया था। किंभो ऐप को पहले मई में लॉन्च किया गया था, लेकिन यह ऐप विवादों में घिर गया। जिसके बाद ऐप को गूगल प्ले स्टोर से हटा दिया गया था। कई जानकारों ने Kimbho App को बेहद ही असुरक्षित करार दिया था। एलियट एंडरसन नाम के एक फ्रेंच सिक्योरिटी रिसर्चर ने तो इस ऐप को सिक्योरिटी के नाम पर मज़ाक बताया था। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस 2018 के मौके पर पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड का इस्टेंट मैसेजिंग ऐप Kimbho का ट्रायल वर्जन एक बार फिर प्ले स्टोर पर देखा गया था।

ऐप को डाउनलोड करने के बाद एक बार फिर यूजर्स को किंभो ऐप में कई तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ा। यूजर को प्रोफाइल पिक्चर और यूजर इंटरफेस संबंधित शिकायत आईं। एक बार फिर यूजर्स से शिकायत मिलने के बाद किंभो ऐप को Google Play Store से हटा दिया गया। सोमवार तक Kimbho ऐप के ट्रायल वर्जन को 50,000 बार डाउनलोड किया गया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Kimbho, Baba Ramdev, Patanjali, WhatsApp

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  4. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  5. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
  6. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  4. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  9. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  10. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.