अब फेसबुक के जरिए पाएं नौकरी, आया नया फ़ीचर

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 16 फरवरी 2017 11:31 IST
ख़ास बातें
  • बिजनेस हाउस को जॉब वैकेंसी पोस्ट करने की सुविधा मिली
  • बिज़नेस पेज पर हेल्प वांटेंड पोस्ट के ज़रिए नौकरी के बारे में जानें
  • फेसबुक ने बताया है कि उसने इस नए फ़ीचर की टेस्टिंग अमेरिका में की है
आने वाले दिनों में हम और आपर फेसबुक के ज़रिए नौकरी पा सकेंगे। दरअसल, इस सोशल मीडिया साइट ने अमेरिका और कनाडा के बिजनेस हाउस को जॉब वैकेंसी पोस्ट करने की सुविधा दे दी है। कंपनियां फेसबुक के ज़रिए नौकरी की उम्मीद रखने वाले शख्स का आवेदन भी पा सकते हैं। फेसबुक के इस नए फ़ीचर को माइक्रोसॉफ्ट के लिंक्डइन के लिए चुनौती के तौर पर देखा जा रहा है।

यूज़र अब फेसबुक के बिज़नेस पेज पर हेल्प वांटेंड पोस्ट के ज़रिए नौकरी के बारे में जान सकंगे। वहीं, मोबाइल ऐप्लिकेशन में नया 'जॉब्स' सेक्शन बुकमार्क में मौज़ूद रहेगा।
Advertisement

कैलिफोर्निया आधारित इस इंटरनेट कंपनी ने कहा,  "बिजनेस घराने और लोग नौकरी के लिए फेसबुक का इस्तेमाल पहले से करते रहे हैं। इसलिए हमने एक नया फ़ीचर रोलआउट किया है जिसकी मदद से नौकरी की जानकारी और आवेदन का काम सीधे फेसबुक पर किया जा सकेगा।"

अगर कंपनियां रिक्त पदों को फेसबुक पर प्रमोट करने के लिए पैसे देंगी, तो ये जानकारियां न्यूज़ फीड में भी उपलब्ध होंगी।
Advertisement

इस सोशल मीडिया साइट के मुताबिक, "Apply Now" बटन पर क्लिक करने पर एक ऑनलाइन आवेदन फॉर्म खुलेगा जिसमें उस शख्स के फेसबुक प्रोफाइल के आधार पर कई जानकारियां पहले से उपलब्ध होंगी।"
Advertisement

फेसबुक ने बताया है कि आवेदक फॉर्म को भेजने से पहले उसमें अपनी सुविधा के हिसाब से बदलाव कर सकते हैं।

इसके बाद कंपनी के बिजनेस पेज पर नज़र रखने वाले प्रतिनिधि आवेदन की जांच कर सकेंगे। और अपनी पसंद के उम्मीदवार के साथ मैसेंजर टेक्स्ट कम्युनिकेशन सर्विस के ज़रिए जुड़ सकेंगे।
Advertisement

फेसबुक ने बताया है कि उसने इस नए फ़ीचर की टेस्टिंग अमेरिका में की है। और इसे जल्द ही अन्य देशों में उपलब्ध कराया जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Facebook, Facebook Jobs, Social, Apps
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
  2. TCL P80, P80 Pro लॉन्च हुए 8GB रैम, 50MP कैमरा के साथ, IP68 रेटिंग, जानें कीमत
  3. Vivo V80 Lite 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  4. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  2. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  3. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  4. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  5. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  6. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  7. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  8. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
  9. GPT-6 Astra: OpenAI का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल लॉन्च, इंसानों की तरह सोचकर कंप्यूटर पर करता है काम
  10. Poco X8 5G हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.