जियो टीवी ऐप पर लाइव क्रिकेट मैच देखना हुआ और मज़ेदार, आए कुछ नए फीचर

दावा किया गया है कि अब JioTV यूज़र मैच देखते वक्त अपनी सुविधा अनुसार कुछ अहम बदलाव कर सकेंगे। इसके लिए यूज़र को लेटेस्ट जियो टीवी ऐप डाउनलोड करना होगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 13 मार्च 2018 11:37 IST
ख़ास बातें
  • जियो टीवी ऐप यूज़र के लाइव मैच देखने के अनुभव को बेहतर बनाने की कोशिश
  • मैच देखने के लिए कैमरा एंगल को कस्टमाइज़ करने का विकल्प होगा
  • हिंदी और अंग्रेजी के अलावा तमिल, तेलुगू व कन्नड़ में मैच कमेंट्री का मज़ा

जियोटीवी ऐप

रिलायंस जियो के प्रयोग अब सिर्फ प्रीपेड या पोस्टपेड रीचार्ज प्लान तक सीमित नहीं रहे। जियो ने हाल ही में श्रीलंका में चल रहे टी20 सीरीज़ की लाइव स्ट्रीमिंग के एक्सक्लूसिव अधिकार हासिल किए थे। भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे टी20 सीरीज़ के मैच का लाइव प्रसारण जियो टीवी ऐप पर होता है। इसके अलावा इन क्रिकेट मैच का हाइलाइट्स भी जियो टीवी ऐप पर उपलब्ध है। इस बीच जियो ने जानकारी दी है कि उसने जियो टीवी ऐप यूज़र के लाइव मैच देखने के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए कुछ नए प्रयोग किए हैं।

(पढ़ें: जियो टीवी देखने के लिए मिल रहा है मुफ्त डेटा)

दावा किया गया है कि अब JioTV यूज़र मैच देखते वक्त अपनी सुविधा अनुसार कुछ अहम बदलाव कर सकेंगे। इसके लिए यूज़र को लेटेस्ट जियोटीवी ऐप डाउनलोड करना होगा।
 

jio tv nidhas trophy
 

जियो टीवी ऐप पर मिलेंगे ये नए फीचर

1. अब यूज़र के पास मैच देखने के लिए कैमरा एंगल को कस्टमाइज़ करने का विकल्प होगा। यानी आप अपनी पसंद के कैमरा एंगल से किसी भी को लाइव एक्शन को देख पाएंगे।
Advertisement
2. इसके अलावा जियो टीवी यूज़र अब स्टंप माइक से आने वाली आवाज़ को सुन पाएंगे। इसके अलावा स्टेडियम के माहौल का भी मज़ा लिया जा सकेगा।
3. यूज़र के पास अलग क्षेत्रीय भाषाओं में कमेंट्री सुनने का विकल्प होगा। अब जियो टीवी ऐप पर हिंदी और अंग्रेजी के अलावा तमिल, तेलुगू व कन्नड़ में मैच कमेंट्री का मज़ा लिया जा सकेगा।
Advertisement
 

jio tv nidhas trophy


रिलायंस जियो ने बताया है कि यूज़र अब जहीर खान, आशीष नेहरा और गौरव कपूर जैसे नामी क्रिकेट एक्सपर्ट से भी जुड़ सकेंगे। एक क्लिक में मैच का स्कोर उपलब्ध हो जाएगा। अगर मैच के दौरान कोई गेंद मिस हो गई हो, या फिर कोई छक्का देखने से चूक हो गए हों, तो इसे भी देखने का भी विकल्प होगा।

रिलायंस जियो के डायरेक्टर के आकाश अंबानी ने कहा, "इंटरेक्टिव हो जाने के बाद भारत में खेल देखने का मज़ा बदल जाएगा। जियो अपने उपभोक्ताओं को जियो ऐप्स के ज़रिए एक्सक्लूसिव कंटेंट मुहैया कराती रही है। अब हमने तकनीक की मदद से यूज़र के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए पुराने ढर्रे से बाहर निकलने की कोशिश की है। जियो आने वाले दिनों में एआर, वीआर और इमर्सिंव व्यूइंग के ज़रिए यूज़र के अनुभव को और बेहतर बनाने की कोशिश करेगी।"
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Jio TV, Jio TV App

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  4. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर, डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  4. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  5. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  6. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  7. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  8. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  10. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.