Valentine's Day पर Instagram ने जोड़े 2 छिपे हुए फीचर्स, ऐसे करें यूज

पहला फीचर एक फ्लोटिंग या एक्सप्लोडिंग हार्ट एनीमेशन है, जिसे Notes फीचर का इस्तेमाल करते समय देखा जा सकता है।

विज्ञापन
Written by Akash Dutta, Edited by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 14 फरवरी 2024 22:36 IST
ख़ास बातें
  • दोनों फीचर्स गुरुवार, 15 फरवरी तक ऐप पर उपलब्ध होंगे
  • पहला फीचर एक फ्लोटिंग या एक्सप्लोडिंग हार्ट एनीमेशन है
  • दूसरा फीचर 'स्टोरीज' में उपलब्ध है
इंस्टाग्राम (Instagram) ने आपके वैलेंटाइन डे सेलिब्रेशन में कुछ नयापन जोड़ने के लिए नए फीचर्स पेश किए हैं। Meta के स्वामित्व वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म द्वारा दो नए फीचर्स जोड़े गए हैं, लेकिन उन्हें खोजना बहुत आसान नहीं है। इन छिपे हुए फीचर्स को केवल Android या iOS ऐप के अंदर कुछ खास टास्क करते हुए ही ट्रिगर किया जा सकता है। इनमें से एक फीचर डायरेक्ट मैसेज (DM) पेज पर Notes सेक्शन में शामिल है। दूसरा फीचर Stories में छिपा हुआ है।

पहला फीचर एक फ्लोटिंग या एक्सप्लोडिंग हार्ट एनीमेशन है, जिसे Notes फीचर का इस्तेमाल करते समय देखा जा सकता है। जो यूजर्स नोट्स में वेलेंटाइन डे से संबंधित कीवर्ड जैसे “Happy Valentine's Day”, “Happy Vday”, या “Vday” लिखते हैं, उन्हें एक DM मैसेज मिलेगा जो पूरे स्क्रीन पर फ्लोटिंग दिलों को दिखाएगा। वैलेंटाइन डे-थीम वाले शब्दों वाले नोट पर टैप करके भी यही इफेक्ट देखा जा सकता है।
Advertisement

दूसरा फीचर 'स्टोरीज' में उपलब्ध है। जब आप कोई नई स्टोरी शेयर करते हैं, तो आप स्टिकर सेक्शन में एक खास @mention को चुन सकते हैं। नया मेंशन गुलाबी रंग का है और मेंशन के दोनों तरफ दो दिल हैं। किसी अन्य व्यक्ति को टैग करने के लिए इसका उपयोग करना और फिर स्टोरी पोस्ट करना समान फ्लोटिंग हार्ट्स एनीमेशन को ट्रिगर करेगा। इसी तरह, इस मेंशन के साथ किसी अन्य यूजर की स्टोरी पर टैप करने से एनीमेशन फिर से चालू हो जाएगा।

जबकि फीचर शुरू कर दिए गए हैं और कुछ यूजर्स ने इन्हें इस्तेमाल करने की सूचना भी दी है, यह अभी तक सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है। कंपनी के मुताबिक, ये फीचर्स वैलेंटाइन डे (Valentine's Day) के मौके पर पेश किए जा रहे हैं, लेकिन ये गुरुवार तक ऐप में रहेंगे।
Advertisement

Meta के स्वामित्व वाला प्लेटफॉर्म आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)-आधारित फीचर्स के साथ भी प्रयोग कर रहा है। हाल ही में, एक रिपोर्ट में इस बात पर रोशनी डाली गई कि इंस्टाग्राम एक एआई मैसेज-राइटिंग फीचर पर काम कर रहा है जो यूजर्स को चैट में अपने लिखे हुए मैसेज को फिर से लिखने, व्याख्या करने और शैलीगत बदलाव करने की अनुमति देगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nvidia ने चीन को दिया झटका, एडवांस्ड चिप्स की बिक्री रोकी
  2. Tata Motors की Sierra EV को भारत NCAP टेस्ट में मिली 5-स्टार रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Motors की Sierra EV को भारत NCAP टेस्ट में मिली 5-स्टार रेटिंग
  2. Nvidia ने चीन को दिया झटका, एडवांस्ड चिप्स की बिक्री रोकी
  3. Motorola Razr Flex 2027 में मिल सकता है Snapdragon का आगामी चिपसेट
  4. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, लीक हुए प्राइसेज
  5. Honor ने लॉन्च की 18 दिन तक की बैटरी लाइफ वाली Watch 6 Pro, मिलेंगे 120+ स्पोर्ट्स मोड
  6. Siri AI से कमाई की तैयारी में Apple, लिमिट खत्म होते ही यूजर्स को देने होंगे पैसे
  7. Apple की iPhone 18 और iPhone Air 2 को जल्द लॉन्च करने की तैयारी 
  8. Sony WH-CH730N, WH-CH530 वायरलेस हेडफोन लॉन्च: सिंगल चार्ज में 3 दिन तक चलेगी बैटरी
  9. GTA 6 Earnings: पहले 3 दिन में टूट सकते हैं कमाई के सारे रिकॉर्ड, आंकड़ा सुनकर उड़ जाएंगे होश!
  10. GTA 6 का भारत से बड़ा कनेक्शन, बेंगलुरु में 1,600 से ज्यादा डिवेलपर्स प्रोजेक्ट में शामिल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.