Instagram क्रिएटर्स के लिए भारत में लॉन्च हुआ 'Creator Lab', दिग्गज लोग सिखाएंगे पॉपुलर होने के पैंतरे!

Instagram Creator Lab में देशभर के 14 क्रिएटर्स का कंटेंट शामिल होगा। वे इच्छुक क्रिएटर्स के लिए इनसाइट्स और स्ट्रैटेजी शेयर करेंगे और कंटेंट हिंदी और अंग्रेजी में उपलब्ध होगा, जबकि मेटा बंगाली, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, तमिल और तेलुगु में कैप्शन भी प्रदान करेगा।

विज्ञापन
Written by डेविड डेलिमा, Edited by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 29 अगस्त 2024 20:33 IST
ख़ास बातें
  • Creator Lab भारत में कंटेंट क्रिएटर्स के लिए रिसोर्सेज पेश करेगी
  • इंस्टाग्राम क्रिएटर लैब में देशभर के 14 क्रिएटर्स का कंटेंट शामिल होगा
  • कंटेंट हिंदी और अंग्रेजी में उपलब्ध होगा
इंस्टाग्राम (Instagram) ने गुरुवार को मुंबई में एक इवेंट में भारत में अपनी क्रिएटर लैब (Creator Lab) लॉन्च करने की घोषणा की। क्रिएटर्स पर फोकस करने वाला इस एजुकेशनल रिसोर्सेज में भारत के पॉपुलर इंस्टाग्राम यूजर्स शामिल होंगे। सभी के सीखने के लिए यहां कैप्शन अंग्रेजी और हिंदी के साथ पांच अन्य भाषाओं में उपलब्ध होंगे। Meta के स्वामित्व वाली कंपनी ने फोटो और वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म पर तीन नए फीचर्स के लॉन्च की भी घोषणा की, जिसका उद्देश्य स्टोरीज, डायरेक्ट मैसेज (DM) और नोट्स के जरिए प्लेटफॉर्म पर एंगेजमेंट बढ़ाना है।

Instagram के अनुसार, 2019 में लॉन्च किए गए कंपनी के बॉर्न ऑन इंस्टाग्राम प्रोग्राम के आधार पर इंस्टाग्राम क्रिएटर लैब भारत में कंटेंट क्रिएटर्स के लिए रिसोर्सेज पेश करेगी। मेटा इंडिया के निदेशक (ग्लोबल पार्टनरशिप) पारस शर्मा द्वारा शेयर की गई डिटेल्स के अनुसार, Creator Lab के लिए कंटेंट अन्य क्रिएंटर्स से लिया जाएगा।
Advertisement

इंस्टाग्राम क्रिएटर लैब में देशभर के 14 क्रिएटर्स का कंटेंट शामिल होगा। वे इच्छुक क्रिएटर्स के लिए इनसाइट्स और स्ट्रैटेजी शेयर करेंगे और कंटेंट हिंदी और अंग्रेजी में उपलब्ध होगा, जबकि मेटा बंगाली, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, तमिल और तेलुगु में कैप्शन भी प्रदान करेगा।

Instagram द्वारा गुरुवार को लॉन्च किए गए पहले फीचर को 'Comments in Stories' कहा जाता है और यह किसी यूजर की स्टोरीज पर कमेंट करने की अनुमति देता है, जो अन्य यूजर्स को भीदिखाई देगा। कंपनी ने हाल ही में यूजर्स को Posts और Reels पर कमेंट करने की अनुमति दी थी, जो केवल उनके फॉलोअर्स को दिखाई देते हैं।
Advertisement

कंपनी के मुताबिक, स्टोरी पोस्ट होने के 24 घंटे बाद ये कमेंट गायब हो जाएंगे। हालांकि, यदि कोई यूजर अपने हाइलाइट्स में कोई स्टोरी जोड़ता है, तो कंमेंट विजिबल रहेंगे। इंस्टाग्राम का यह भी कहना है कि वह यूजर्स को 'Comments in Stories' फीचर को बंद करने का ऑप्शन भी देगा। Gadgets 360 यह पुष्टि करने में सक्षम था कि यह फीचर कुछ स्टाफ मेंबर्स के ऐप पर उपलब्ध था।
Advertisement
 

इंस्टाग्राम ने हाल ही में Stories पर स्टिकर के रूप में इमेज के कटआउट का यूज करने की क्षमता शुरू की थी और उसी फंक्शन को अब प्लेटफॉर्म पर चैट में विस्तारित किया जा रहा है। कंपनी के मुताबिक, यूजर्स जल्द ही अपने कैमरा रोल से तस्वीरों के कटआउट को DM में स्टिकर के रूप में भेज सकेंगे।

बर्थडे नोट्स नाम का एक अन्य फीचर जल्द ही इंस्टाग्राम पर यूजर्स के लिए शुरू किया जाएगा और इसका उद्देश्य प्लेटफॉर्म पर एंगेजमेंट
Advertisement
बढ़ाना है। जो यूजर्स इस फीचर का उपयोग करने का ऑप्शन चुनते हैं, उन्हें अपने जन्मदिन पर इंस्टाग्राम नोट्स सेक्शन में एक छोटा हैट आइकन दिखाई देगा। इंस्टाग्राम के अनुसार, बर्थडे नोट्स नियमित इंस्टाग्राम नोट्स के समान ही प्राइवेसी सेटिंग्स का उपयोग करेगा।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Creator Lab, Instagram Creator Lab
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  3. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
  4. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
  5. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  2. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  3. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  4. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
  5. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
  6. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: नया आईफोन खरीदने से पहले जानें पुराने से किन चीजों में है बेहतर?
  7. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
  8. Mivi One 5G: आ रहा है Mivi का सस्ता 5G फोन, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स तक जानें सब कुछ
  9. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
  10. Ganesh Chaturthi WhatsApp Stickers: ऐसे डाउनलोड करें और भेजें गणपति बप्पा के स्टिकर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.