Zoom ऑडियो नोटिफिकेशन को ऑन/ऑफ कैसे करें

Zoom में एक बहुत पॉपुलर ऑडियो नोटिफिकेशन है जो आपको बताता है कि किसी सहभागी ने मीटिंग को ज्वॉइन किया है या छोड़ा है। यह फीचर उस वक्त उपयोगी साबित होता है जब आप किसी के ज्वॉइन होने का इंतजार कर रहे हों।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 13 जून 2021 07:22 IST
ख़ास बातें
  • सेटिंग्स में जाकर जूम ऑडियो नोटिफिकेशन को ऑन या ऑफ किया जा सकता है
  • जूम ऑडियो नोटिफिकेशन एक दरवाजे की घंटी की तरह साउंड करती है
  • बड़े समूह की मीटिंग में यह सेटिंग काफी लाभदायक साबित होती है

Zoom ऑडियो नोटिफिकेशन को आसानी से ऐप या वेब ब्राउजर में ऑन/ऑफ किया जा सकता है।

COVID-19 संक्रमण के खतरे के चलते आजकल लोग घर पर रहकर ही काम कर रहे हैं। इसमें Zoom जैसी एप्स का बहुत बड़ा योगदान है जिनसे ऑनलाइट मीटिंग या बच्चों के लिए स्कूल क्लासेज जैसी सुविधा मिल पाती है। Zoom में एक बहुत पॉपुलर ऑडियो नोटिफिकेशन है जो आपको बताता है कि किसी सहभागी ने मीटिंग को ज्वॉइन किया है या छोड़ा है। यह फीचर उस वक्त उपयोगी साबित होता है जब आप किसी के ज्वॉइन होने का इंतजार कर रहे हों। मगर यह उस वक्त काफी चिड़चिड़ाहट पैदा कर सकता है जब एक बहुत बड़े समूह की मीटिंग में आप भाग ले रहे हों और बार बार लोगों के आने जाने से आपको नोटिफिकेशन साउंड आती रहे। इस नोटिफिकेशन की साउंड दरवाजे की घंटी जैसी है जो कि एक असल वातारण में किसी के डोरबेल बजाने का अहसास करवाती है। मगर इसको आप म्यूट भी कर सकते हैं। इसमें कुछ ऐसे फीचर भी हैं कि आप या तो सबके लिए नोटिफिकेशन ऑन कर सकते हैं या फिर केवल मेजबान और सह-मेजबान के लिए। जब कोई फोन के द्वारा जुड़ता है तो इस साउंड को नोटिफिकेशन के रूप में उपयोग करने के लिए यूजर की आवाज रिकॉर्ड करने के लिए कहने का विकल्प भी होता है।
 

How to turn Zoom audio notifications on/off

अपनी सहूलियत के अनुसार यूजर ऑडियो नोटिफिकेशन को ऑन या ऑफ कर सकते हैं। यह या तो कॉल शुरू होने से पहले भी किया जा सकता है या फिर मीटिंग के दौरान भी किया जा सकता है। नोटिफिकेशन को टर्न ऑफ करने के बाद भी जब कोई यूजर मीटिंग में जुड़ता है तो आपको एक ऑडियो प्रॉम्ट प्राप्त होता है। यह फीचर तब काम आता है जब यूजर किसी का इंतजार कर रहा हो और बीच में दूसरे काम भी कर रहा हो। यह ऑडियो ट्यून एक अलर्ट के रूप में काम करती है। यह तब और भी लाभदायक होता है जब आप स्क्रीन की ओर न देख रहे हों। 
Zoom पर नोटिफिकेशन को off /on करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को देखें। 
यदि आपने वेब ब्राउजर से ज़ूम अकाउंट में लॉग इन किया है तो आप बाएं हाथ के कॉलम में Settings पर क्लिक करें। यदि आपने जूम ऐप के द्वारा लॉग इन किया है तो आप इस क्रम में बढें- profile icon > select Settings > View More Settings
अब Settings में बाएं कॉलम के अंदर In Meeting (Basic) पर क्लिक करें और सक्रॉल डाउन करें। यहां पर ‘Sound Notification When Someone Joins or Leaves' के लेबल वाला ऑप्शन देखें। इस पर ऑन या ऑफ में से आप किसी को भी सिलेक्ट कर सकते हैं। 
Advertisement
यहां पर आपको तीन विकल्प दिखाई देंगे। पहले विकल्प में हर सहभागी के लिए नोटिफिकेशन साउंड होगा, दूसरे में मेजबान और सह-मेजबान के लिए नोटिफिकेशन का विकल्प होगा और तीसरे में नोटिफिकेशन के लिए यूजर की वॉइस को रिकॉर्ड करने का विकल्प होगा। यह अन्तिम विकल्प केवल उन सहभागियों के लिए होता है जो फोन के द्वारा जुड़ते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Zoom app
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  3. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  4. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  5. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  6. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  7. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  3. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  4. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  6. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  7. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  9. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  10. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.