Facebook Messenger, Apple iMessage और WhatsApp में रीड-रिसिप्ट को ऐसे बंद करें

यदि आप अपनी चीजों को अधिक गोपनीय रखना चाहते हैं, और चाहते हैं कि सेंडर को यह पता न चल पाए कि आपने उनके मैसेज पढ़े हैं या नहीं तो आप इन रिसीप्ट को कभी भी Turn Off कर सकते हैं।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 20 जून 2021 13:45 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp में रिसीवर द्वारा मैसेज पढ़ने के बाद नीले टिक दिखाई पड़ते हैं।
  • iMessages में भी रीड-रीसिप्ट को बंद करने का विकल्प दिया गया है।
  • Facebook Messenger में रीड रीसिप्ट बंद करने का विकल्प नहीं दिया गया है।

Facebook Messenger में रीड-रीसिप्ट को बंद करने के लिए कोई विकल्प नहीं दिया गया है।

WhatsApp, Facebook Messenger और Apple के iMessage समेत तीनों ही एप्स में read receipt का फंक्शन दिया गया है। यह बताता है कि जब सेंडर मैसेज करता है तो रिसीवर ने उस मैसेज को पढ़ लिया है या नहीं। WhatsApp, Facebook Messenger और iMessage अलग अलग तरीकों से read receipt फंक्शन को सपोर्ट करते हैं। यह बताते हैं कि रिसीवर ने मैसेज को देख लिया है नहीं। किंतु यदि आप अपनी चीजों को अधिक गोपनीय रखना चाहते हैं, और चाहते हैं कि सेंडर को यह पता न चल पाए कि आपने उनके मैसेज पढ़े हैं या नहीं तो आप इन रिसीप्ट को कभी भी Turn Off कर सकते हैं। उदाहरण के लिए व्हाट्सएप पर जब रिसीवर मैसेज को देख लेता है तो रीड-रिसीप्ट में नीले टिक दिखाई पड़ते हैं।हमने WhatsApp, Facebook Messenger और Apple के iMessage में रीड-रीसिप्ट को टर्न ऑफ करने के लिए एक स्टेप बाय स्टेप गाइड तैयार किया है। 
 

How to turn off read receipts in WhatsApp

WhatsApp पर रीड-रीसिप्ट को टर्न ऑफ करने के लिए निम्न स्टेप्स को फॉलो करें। 
Advertisement
सबसे पहले अपना WhatsApp ऐप खोलें, फिर सबसे ऊपर दाहिने कोने में तीन बिंदुओं पर क्लिक करें। यहां पर Settings पर क्लिक करें। 
Settings में Account में जाकर Privacy पर क्लिक करें। 
यहां पर Read Receipt का ऑप्शन आपको दिख जाएगा। यहां से आप व्यक्तिगत चैट के लिए ब्लू टिक को टर्न ऑफ कर सकते हैं। यह नोट करें कि ग्रुप चैट के लिए रीड-रीसिप्ट को टर्न ऑफ करने का ऑप्शन नहीं होता है। 
Advertisement
 

How to turn off read receipts in iMessage

iMessage में रीड-रीसिप्ट को टर्न ऑफ करने के लिए WhatsApp से कुछ अतिरिक्त स्टेप्स लेने होते हैं। 
सबसे पहले अपने आईओएस डिवाइस में iMessage app पर क्लिक करें। 
Settings में जाएँ और Messages पर क्लिक करें। 
Advertisement
यहां पर Send Read Receipts का एक ऑप्शन आपको दिखाई देता है। यहां पर आपको इसे टर्न ऑफ करने का विकल्प मिल जाता है।  
यदि आप विशेष चैट के लिए read receipts को डिसेबल करना चाहते हैं तो उस यूजर की चैट में जाएँ और यूजर की प्रोफाइल फोटो पर क्लिक करें। 
यहां पर Info icon को सिलेक्ट करें और Send Read Receipt ऑप्शन के द्वारा इसे टर्न ऑफ कर सकते हैं। 
Advertisement
 

How to turn off read receipts on Facebook Messenger

Facebook Messenger में रीड रीसिप्ट को डिसेबल करने के लिए कोई विकल्प नहीं दिया गया है। मगर यहां पर सेटिंग्स में एक ऑप्शन होता है जिसे Active On कहा जाता है। इसके द्वारा जब भी आप ऑनलाइन आते हैं तो आपका ऑनलाइन स्टेटस यहां दिखाई पड़ता है। इसे डिसेबल करने के बाद ऑनलाइन स्टेटस एक्टिव दिखाई देना बंद हो जाता है। इसे ऑफ करने के बाद आपके पिछले लॉग इन या एक्टिव स्टेटस का टाइम भी दूसरे यूजर को नहीं दिखाई पड़ता है। 
इसके लिए आप ये स्टेप्स करें- 
Messenger app में जाएं और profile icon पर क्लिक करें। अब Active 'On' पर जाएं और इसे यहां से 'Off' पर सेट कर दें। हालांकि यहां पर एक प्रक्रिया और की जा सकती है जिससे कि आप सेंडर के जाने बिना भी मैसेज को रीड कर सकते हैं।  
Advertisement

Facebook Messenger में जब भी आपको मैसेज प्राप्त हो तो उस वक्त अपने फोन की सेटिंग्स में से Airplane Mode को ऑन कर दें। इससे इंटरनेट कनेक्शन और अन्य नेटवर्क कनेक्शन बंद हो जाएंगे।
अब आप मैसेंजर को खोलें और मैसेज पढ़ लें। मैसेज पढ़ने के बाद ऐप को बंद कर दें और ऐप ड्रॉअर से ऐप को स्वाइप आउट कर दें। 
अब अपनी डिवाइस के Airplane mode को बंद कर दें। इस तरह से सेंडर को यह पता नहीं लगेगा कि आपने उनके मैसेज को पढ़ा या नहीं. जब तक कि आप मैसेंजर ऐप को दोबारा नहीं खोलेंगे।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , How to Turn Off Read Receipt
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 Lite 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. एंड्रॉयड फोन में बैटरी हेल्थ कैसे करें चेक, जानें आसान प्रक्रिया
  3. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP 3 कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
  4. Mivi One 5G भारत में लॉन्च होगा 24 सितंबर को, दो कैमरा के साथ ग्रीन कलर में दिखी पहली झलक!
#ताज़ा ख़बरें
  1. एंड्रॉयड फोन में बैटरी हेल्थ कैसे करें चेक, जानें आसान प्रक्रिया
  2. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP 3 कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
  3. ISRO ने अंतरिक्ष में भेजा सबसे एडवांस सैटेलाइट, 3600 किमी की ऊंचाई से देश पर रखेगा नजर
  4. TCL P80, P80 Pro लॉन्च हुए 8GB रैम, 50MP कैमरा के साथ, IP68 रेटिंग, जानें कीमत
  5. Google Pixel 10 मिल रहा ₹13000 सस्ती कीमत पर, जानें क्या है पूरा ऑफर
  6. Amazon में निकलीं 1.6 लाख नौकरियां, त्यौहारी सीजन में होंगी भर्तियां!
  7. Redmi 17 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें कौन सा खरीदना चाहिए?
  8. दो iPhone चलेंगे 1 ही सिम से! Apple ला रही गजब का फीचर, जानें कैसे करेगा काम
  9. Xiaomi Pad 9 Pro Max होने जा रहा 7 सितंबर को लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग!
  10. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.