पेटीएम अकाउंट को ऐसे करें अपग्रेड, मिलेगी एक लाख रुपये की लिमिट

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 23 नवंबर 2016 13:30 IST
ख़ास बातें
  • केवाईसी प्रक्रिया को पूरी कर अपनी लिमिट को 1,00,000 रुपये बढ़ा सकते हैं
  • पेटीएम वीआईपी कस्टमर बनने के लिए केवाईसी पूरा करना होता है
  • पेटीएम के आम यूज़र के लिए लिमिट दोगुना हो गई है
500 और 1000 रुपये के नोट के बाद से डिजिटल वॉलेट ख़ासकर पेटीएम यूज़र की संख्या तेजी से बढ़ी है। लोग नकदी का इस्तेमाल करने से बच रहे हैं। कई लोगों के पास नोटों की की कमी है और ऐसे में सहारा बने हैं डिजिटल वॉलेट। पेटीएम के जरिए आप चाय, किराने, रेस्तरां से लेकर ब्यूटी पार्लर तक में मोबाइल के जरिए भुगतान कर सकते हैं। कैश की कमी और डिजिटल वॉलेट के ज्यादा इस्तेमाल को देखते हुए आरबीआई ने भी बुधवार को 10,000 रुपये (बिना केवाईसी) की लिमिट को बढ़ाकर दोगुना यानी 20,000 रुपये कर दिया है।

पेटीएम पर बेसिक वॉलेट यूज़र के लिए अब 20,000 रुपये की लिमिट हो गई है। लेकिन अगर आपका खर्च ज्यादा है तो आप केवाईसी प्रक्रिया को पूरी कर अपनी लिमिट को 1,00,000 रुपये बढ़ा सकते हैं। केवाईसी प्रक्रिया के बाद पेटीएम पर आप अनलिमिटेड रुपये खर्च कर सकते हैं जबकि वॉलेट में 1,00,000 रुपये तक रख सकते हैं। केवाईसी वेरिफिकेशन के बाद यूज़र अपनेआप पेटीएम के वीआईपी ग्राहक बन जाते हैं। पेटीएम वीआईपी ग्राहकों को प्लेटफॉर्म पर कई दूसरे फायदे भी मिलते हैं जिन्हें प्रोमोकोड अप्लाई कर रिडीम किया जा सकता है। इनमें एक्सक्लूसिव ऑफर, इंस्टेंट कैशबैक और रिफंड शामिल हैं। आज हम आपको बताएंगे कि आप पेटीएम पर केवाईसी प्रक्रिया को किस तरह पूरा कर सकते हैं। और इसके लिए किन दस्तावेज की जरूरत पड़ेगी।
Advertisement

पेटीएम वीआईपी ग्राहक बनने के लिए केवाईसी (नो योर कस्टमर) कराना जरूरी है। केवाईसी पूरा करने के लिए पहचान पत्र (आइडेंटिटी प्रूफ) और पता प्रमाण पत्र (एड्रेस प्रूफ) को वेरिफाई करना होगा। इसके लिए पेटीएमडॉटकॉम व पेटीएम ऐप पर प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।
 

पेटीएमडॉटकॉम पर अपनी प्रोफाइल सेक्शन में जाइए, इसके बाद अपने यूज़रनेम के ऊपर दांयें कोने में 'Request Wallet Upgrade' पर क्लिक करें।
Advertisement

पेटीएम ऐप पर जाकर प्रोफाइल पेज में 'पेटीएम वीआईपी' सेक्शन में जाकर 'अपग्रेड फॉर फ्री' में जा सकते हैं।
Advertisement

पेटीएम वेबसाइट और ऐप दोनों पर ही वॉलेट को अपग्रेड करने के ये तरीके बताए गए हैं।
  • पेटीएम एजेंट को अपने घर या ऑफिस आने के लिए कहें।
  • अपने पास स्थित पेटीएम केवाईसी सेंटर में जाकर दस्तावेज वेरिफाई कराएं।

इसके अलावा http://m.p-y.tm/kyc यूआरएल पर भी जा सकते हैं।
Advertisement

केवाईसी प्रक्रिया को पूरा करने के लिए किन चीजों की जरूरत होगी:
  • एक फोटोग्राफ

नीचे बताए गए दस्तावेज में से किसी एक की सेल्फ अटेस्ट की गई कॉपी
  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट
  • वोटर आईडी
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • नरेगा जॉब कार्ड
ध्यान रहे कि पेटीए के एजेंट द्वारा इन दस्तावेज की ओरिजिनल कॉपी भी देखी जाएगी। इसके अलावा अगर आप एक सिंगल ट्रांज़ेक्शन में ही 50,000 रुपये से ज्यादा खर्च करना चाहते हैं तो पैन कार्ड की कॉपी भी देनी होगी।
Advertisement

एक बार डॉक्यूमेंट जमा करने के बाद, दस्तावेज को वेरिफाई होने और केवाई पूरा करने में 3 कामकाजी दिन तक लगेंगे। वेरिफिकेशन प्रक्रिया को जल्द पूरा करने के लिए आप ऐप पर ही जरूरी सवालों के जवाब दे सकते हैं। इनमें मेरिटल स्टेटस, प्रोफेशन, जेंडर, डेट ऑफ बर्थ, फैमिली डिटेल और कॉन्टेक्ट डिटेल व आपके आधार व पैन कार्ड की जानकारी मांगी जाएगी।

पेटीएम के वीआईपी कस्टमर बनने के बाद आप अपने वॉलेट में 1,00,000 रुपये तक का बैलेंस रख सकते हैं। इसके अलावा आप दूसरे पेटीएम यूज़र या किसी बैंक अकाउंट में 25,000 रुपये तक एक महीने में भेज सकते हैं। 25,000 रुपये की लिमिट वॉलेट अपग्रेड ना करने पर भी मिलेगी।

गौर करने वाली बात है कि पेटीएम ने अपने पेज पर आधार आधारित बायोमीट्रिक वेरिफिकेशन करने की सलाह दी है। इससे केवाईसी के जल्द पूरा होने की उम्मीद होती है। किसी दूसरे तरह से वेरिफिकेशन से दस्तावेज जमा करने के बाद भी 48 घंटे तक लग सकते हैं। हालांकि, अभी पेटीएम के ज्यादा इस्तेमाल और लोगों द्वारा तेजी से कराए जा रहे केवाईसी को देखते हुए लगता है कि केवाईसी प्रक्रिया में ज्यादा वक्त भी लग सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Paytm, PAytm account upgrade, Paytm kyc, Paytm account, paytm user
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.