Hindi Diwas 2021: मोबाइल फोन पर हिंदी में ऐसे करें टाइप और कंटेंट सर्च

Hindi Diwas 2021: Apple को छोड़ लगभग सभी स्मार्टफोन Android ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करते हैं और गूगल के खुद के कीबोर्ड ऐप से लैस आते हैं।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 14 सितंबर 2021 18:20 IST
ख़ास बातें
  • 14 सितंबर को भारत में Hindi Diwas मनाया जाता है
  • यहां हमने हिंदी में टाइप और सर्च करने का आसान तरीका बताया है
  • Google के GBoard और Google Indic Keyboard ऐप देते हैं हिंदी टाइपिंग ऑप्शन

Hindi Diwas 2021: GBoard या Google Indic Keyboard ऐप के जरिए आसानी से हो सकती है हिंदी टाइपिंग

आज, यानी 14 सिंतबर को देश हिंदी दिवस (Hindi Diwas) मनाता है। हिंदी को राजभाषा का दर्जा 14 सितंबर, 1949 को मिला था। तब से हर साल इस दिन 'हिंदी दिवस' मनाया जाता है। आज से कुछ वर्षों पहले तक स्मार्टफोन में हिंदी भाषा का सपोर्ट नहीं था, लेकिन अब Google समेत कई ऐसे कीबोर्ड ऐप्स हैं, जो आपको हिंदी भाषा में टाइप (How to type in Hindi) करने की सुविधा देते हैं। इंटरनेट पर हिंदी में पोस्ट लिखने वालों और कंटेंट सर्च करने वालों की संख्या तेज़ी से बढ़ रही है। यदि आप भी हिंदी भाषा में कंटेंट खोजना चाहते हैं या टाइप करना चाहते हैं, तो हम आपके लिए यह काम का आर्टिकल लेकर आए हैं। यूं तो हिंदी में टाइप करने के लिए कई ऐप्स और मौजूद हैं, लेकिन हम यहां आपको सबसे आसान तरीका बताने जा रहे हैं। इसके लिए आपको अपने मोबाइल फोन या कंप्यूटर में कोई थर्ड-पार्टी ऐप इंस्टॉल करने की जरूरत नहीं होगी। आइए इन तरीकों के बारे में जानते हैं।

Apple को छोड़ लगभग सभी स्मार्टफोन Android ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करते हैं और गूगल के खुद के कीबोर्ड ऐप से लैस आते हैं। कुछ कंपनियां ऐसी भी हैं, जो अपने खुद के कीबोर्ड ऐप से लैस आते हैं, लेकिन उस मामले में भी आपके पास Google Play स्टोर से GBoard या Google Indic Keyboard इंस्टॉल कर सकते हैं। ये दोनों आधिकारिक कीबोर्ड ऐप हिंदी भाषा को सपोर्ट करते हैं। गूगल ने भारत के लिए खास गूगल इंडिक कीबोर्ड को पेश किया है, जो कई स्थानिय भाषाओं को सपोर्ट करता है।
 

मोबाइल फोन पर हिंदी में ऐसे करें टाइप (डिफॉल्ट GBoard कीबोर्ड)

विभिन्न ब्रांड्स के मोबाइल फोन पर कीबोर्ड सेटिंग्स पर आने का तरीका अलग होता है। इसलिए हम आपको एक आसान तरीका बता रहे हैं। 

1. सबसे पहले किसी भी मैसेजिंग ऐप या Notes ऐप पर जाएं और टाइपिंग के लिए कीबोर्ड सामने लाएं। 
Advertisement
2. कीबोर्ड में आपको एक 'ग्लोब' का आइकॉन (स्पेस बार के पास) दिखाई देगा। आपको इस ग्लोब आइकॉन को टैप और होल्ड करना है। 
3. अब आपके सामने भाषाओं का छोटा मेन्यू होगा, जिसके नीचे 'LANGUAGE SETTINGS' लिखा होगा। आपको इस पर टैप करना है।
4. यहां सबसे नीचे 'ADD KEYBOARD' का बटन होगा, जिसके ऊपर टैप करने से आपके सामने सभी भाषाओं के नाम आएंगे।
Advertisement
5. अब आपको Hindi (India) भाषा को चुनना होगा और नीचे 'Done' पर टैप करना होगा। 

नोट: ऊपर दिए स्टेप्स को पूरा करने के बाद आपके कीबोर्ड में हिंदी भाषा जुड़ जाएगी। अब आपको जब भी हिंदी भाषा का उपयोग करना हो आप ग्लोब आइकॉन पर सिंगल टैप कर हिंदी भाषा पर स्विच कर सकते हैं। इसी तरह आप इंग्लिश भाषा पर स्विच करने के लिए फिर से ग्लोब आइकॉन पर सिंगल टैप कर सकते हैं।
Advertisement
 

मोबाइल फोन पर हिंदी में ऐसे करें टाइप (Google Indic Keyboard ऐप)

1. सबसे पहले Google Play स्टोर से Google indic Keyboard ऐप इंस्टॉल करें।
2. ऐप को खोलते ही यह आपको कुछ सेटिंग्स को बदलने के लिए कहेगा। आपको इसका पालन करना होगा।
3. सबसे पहले 'Enable Keyboard' बटन पर टैप कर कीबोर्ड को ऑन करें।
Advertisement
4. अब 'Select Input Method' बटन पर टैप कर 'English & Indic Languages' को चुनें।
5. अब 'Set Permissions' पर टैप कर गूगल द्वारा मांगी गई मज़ूरियों को 'Allow' करें और 'Accept' विकल्प पर टिक कर राइट स्पाइप करें। इसके बाद कीबोर्ड की थीम को चुनें और 'Get Started' पर टैप करें।

नोट: अब आपके फोन में Indic कीबोर्ड सेटअप हो गया है। अब आपको किसी भी मैसेजिंग ऐप या Notes ऐप पर जाना होगा और टाइपिंग के लिए कीबोर्ड सामने लाना होगा। कीबोर्ड के टॉप में आपको भाषा के टैब दिखाई देंगे। यहां से आप English और हिंदी भाषा को चुन सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Hindi Typing, Hindi Diwas, Hindi Diwas 2021
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  2. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  3. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  4. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  5. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  6. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  7. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  2. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  3. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  4. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  5. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  6. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  7. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  8. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  10. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.