अब हाइक पर मैसेज और फाइल भेजने के लिए इंटरनेट की जरूरत नहीं

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 9 अक्टूबर 2015 13:01 IST
मैसेजिंग प्लेटफॉर्म हाइक ने गुरुवार को नया फ़ीचर हाइक डायरेक्ट लॉन्च किया जिसकी मदद से इस ऐप को इस्तेमाल करने के लिए इंटरनेट की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। इसके अलावा कंपनी ने बताया कि ऐप यूज़र की संख्या 7 करोड़ हो गई है।

हाइक के संस्थापक और चीफ एग्जीक्यूटिव कविन भारती मित्तल ने कहा, ''ऐसे वक्त पर जब देश के ज्यादातर लोग इंटरनेट से कनेक्ट नहीं हैं। हाइक डायरेक्ट की मदद से मैसेजिंग की दुनिया में क्रांतिकारी बदलाव आने वाला है। यह फ़ीचर बिना इंटरनेट के चल सकता है। इसके जरिए फोटो, स्टिकर, फाइल और मैसेज भेजे जा सकते हैं। बस सामने वाले शख्स को हाइक नेटवर्क पर मौजूद होने की ज़रूरत है।''

मित्तल ने कहा, ''इस फ़ीचर के जरिए 70 एमबी साइज तक के फाइल मात्र 10 सेकेंड में भेजे जा सकते हैं।''

यह फ़ीचर इंटरनेट के बिना तो काम करेगा, लेकिन अगर दो यूज़र के बीच की दूरी 100 मीटर से ज्यादा हुई है तो काम नहीं करेगा। इस फ़ीचर के लिए जिस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है वह आज की तारीख में ज्यादातर हैंडसेट में वाई-फाई डायरेक्ट टेक्नोलॉजी के तौर पर उपलब्ध होते हैं।

कंपनी ने जानकारी दी है कि हाइक मैसेजिंग ऐप्लिकेशन के यूज़र में हर साल 100 फीसदी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इस ऐप के जरिए हर महीने लगभग 20 बिलियन मैसेज भेजे जा रहे हैं और एक यूज़र औसतन हर हफ्ते ऐप को 140 मिनट तक इस्तेमाल करता है।
Advertisement

हाल ही में इस मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने एक ऐसा फ़ीचर रिलीज किया था जिसके जरिए यूज़र मुफ्त ग्रुप कॉलिंग कर पा रहे थे। इस फ़ीचर के जरिए एक वक्त पर 100 लोगों को कॉल किया जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  2. Xiaomi Pad 9 के लॉन्च की तैयारी, 9,720mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme Narzo 100x 5G vs Moto G77 Power vs Nothing Phone 3a Lite 5G: खरीदने से पहले देखें कौन सा है बेस्ट?
  2. Samsung Galaxy Unpacked 2026: ऐसे देखें लॉन्च इवेंट लाइव, ये फोन होंगे लॉन्च
  3. ₹17000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का धांसू फोन
  4. देश में जल्द शुरू हो सकता है बिना इंटरनेट के UPI पेमेंट का फीचर
  5. फीचर फोन से लेकर स्मार्ट TV तक बेचने वाली वाली Cellecor का रेवेन्यू को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का टारगेट 
  6. नई Maruti कार खरीदने की सोच रहे हैं? अगस्त से पहले कर लें बुकिंग, बढ़ने वाली हैं कीमतें
  7. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  8. CP PLUS ने लॉन्च किए नए 4G Dashcams, GPS और डुअल कैमरा के साथ कीमत ₹7,599 से शुरू
  9. किचन में पड़ी इस छोटी सी चीज से बढ़ जाती है Wi-Fi स्पीड? जानें कैसे काम करती है ये वायरल ट्रिक
  10. Oppo Find X10 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट  
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.