Facebook की इस चूक से 'लाखों' Instagram यूज़र्स हुए प्रभावित

यूज़र्स की प्राइवेसी को लेकर Facebook एक बार फिर सवालों के घेरे में है। फेसबुक (Facebook) के स्वामित्व वाली कंपनी इंस्टाग्राम (Instagram) से जुड़े एक अहम मुद्दे पर जानकारी सामने आई है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 19 अप्रैल 2019 16:25 IST
ख़ास बातें
  • अनएनक्रिप्टेड तरीके से संग्रहित हो गए थे पासवर्ड
  • इंस्टाग्राम यूज़र्स की संख्या पहले लगाए गए अनुमान से कहीं अधिक है
  • यूज़र्स की प्राइवेसी को लेकर हुई चूक

Facebook की इस चूक से 'लाखों' Instagram यूज़र्स हुए प्रभावित

यूज़र्स की प्राइवेसी को लेकर Facebook एक बार फिर सवालों के घेरे में है। फेसबुक (Facebook) के स्वामित्व वाली कंपनी इंस्टाग्राम (Instagram) से जुड़े एक अहम मुद्दे पर जानकारी सामने आई है। फेसबुक ने गुरुवार को बताया कि लाखों इंस्टाग्राम (Instagram) यूज़र्स के पासवर्ड इंटरनल सर्वर पर अनएनक्रिप्टेड तरीके से संग्रहित हो गए थे। फेसबुक (Facebook) ने ब्लॉग पोस्ट में इंस्टाग्राम पासवर्ड के संबंध में जानकारी को साझा किया है।

ब्लॉग पोस्ट में कंपनी ने लिखा है कि हमने पाया है कि इंस्टाग्राम पासवर्ड के अतिरिक्त लॉग रीडेबल फॉर्मेट में स्टोर थे। अब हम अनुमान लगा सकते हैं कि इस समस्या की वज़ह से लाखों इंस्टाग्राम यूज़र प्रभावित हुए हैं।

फेसबुक ने बताया कि हम उन यूज़र्स को नोटिफाई कर रहे हैं कि हमने जांच के दौरान निश्चित किया है कि संग्रहित किए पासवर्ड आंतरिक या अनुचित ढंग से एक्सेस नहीं किए गए हैं। पिछले महीने कंपनी ने इस बात से पर्दा उठाया था कि हजारों- लाखों यूजर्स के अनएनक्रिप्टेड पासवर्ड संग्रहित हो गए हैं। कंपनी ने उस वक्त प्रभावित होने वाले इंस्टाग्राम यूज़र्स की संख्या कुछ हजार बताई थी। लेकिन यह संख्या पहले लगाए गए अनुमान से कहीं अधिक है।

फेसबुक (Facebook) एक बार पहले भी यूज़र की प्राइवेसी को लेकर विवादों में घिरी रही थी। पिछले साल यह बात उजागर हुई थी राजनीतिक कंसल्टेंसी फर्म कैंब्रिज एनालिटिका ने तकरीबन 8.7 करोड़ यूज़र्स के फेसबुक डेटा को चोरी किया था। Facebook ने इसके बाद डेटा संचालन को लेकर काफी कड़े कदम भी उठाए थे जैसे कि बाहरी कंपनियों के साथ डेटा-शेयरिंग पार्ट्नरशिप को भी हटा लिया गया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Instagram, Facebook

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  3. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  4. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  6. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  2. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  3. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  6. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  7. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  8. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
  9. जल्द लॉन्च होगा Samsung का बजट Galaxy A18 4G! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
  10. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.