Facebook से ऑर्डर कर पाएंगे खाना, जारी हुआ नया फ़ीचर

फेसबुक पर खाना ऑर्डर करने के लिए 'ऑर्डर फूड' नाम से एक नया फ़ीचर जारी किया जा रहा है। सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट Facebook का उद्देश्य है कि यूज़र ज़्यादा से ज़्यादा ऐप इस्तेमाल करें और वो दूसरे कामों के लिए विभिन्न दूसरे ऐप का इस्तेमाल ना करें। फेसबुक ने ऑनलाइन खाना ऑर्डर करने के लिए वेब और मोबाइल प्लेटफॉर्म पर नया विकल्प 'ऑर्डर फूड' दे दिया है। यह 'ऑर्डर फूड' फ़ीचर अभी चुनिंदा यूज़र के लिए उपलब्ध है और इसे अमेरिकी यूज़र के लिए सबसे पहले उपलब्ध कराया गया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 22 मई 2017 17:44 IST
ख़ास बातें
  • यह फ़ीचर अभी अमेरिका में चुनिंदा यूज़र के लिए उपलब्ध है
  • फोन वेब और ऐप दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है
  • 'ऑर्डर फूड' फ़ीचर के लिए डिलीवरीडॉटकॉम व स्लाइस के साथ साझेदारी की है
फेसबुक पर खाना ऑर्डर करने के लिए 'ऑर्डर फूड' नाम से एक नया फ़ीचर जारी किया जा रहा है। सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट Facebook का उद्देश्य है कि यूज़र ज़्यादा से ज़्यादा ऐप इस्तेमाल करें और वो दूसरे कामों के लिए विभिन्न दूसरे ऐप का इस्तेमाल ना करें। फेसबुक ने ऑनलाइन खाना ऑर्डर करने के लिए वेब और मोबाइल प्लेटफॉर्म पर नया विकल्प 'Order Food' दे दिया है। यह 'ऑर्डर फूड' फ़ीचर अभी चुनिंदा यूज़र के लिए उपलब्ध है और इसे अमेरिकी यूज़र के लिए सबसे पहले उपलब्ध कराया गया है।

Facebook का यह नया फ़ीचर अमेरिका में कंपनी की Delivery.com के साथ हुई साझेदारी के चलते संभव हुआ है। इस साझेदारी का ऐलान पिछले साल अक्टूबर में हुआ था। टेकक्रंच की रिपोर्ट के अनुसार, यह विकल्प फेसबुक के साइड बार या ऐप के मुख्य मेन्यू में दिख रहा है। इस पर क्लिक करने से, Order Food विकल्प सपोर्ट करने वाले सभी रेस्तरां की लिस्ट दिखा देगा। इन रेस्तरां को तस्वीरों, रेटिंग, कुज़ीन और कीमत के साथ दिखाया जाएगा। फ़ीचर में नीचे की तरफ़ एक स्टार्ट ऑर्डर बटन है, जिस पर क्लिक करने से आप चुने गए रेस्तरां के पेज पर रीडायरेक्ट हो जाएंग। इसके बाद आपको रेस्तरां जानकारी दी जाएगी कि रेस्तरां डिलीवरी या पिकअप के लिए खुला है या नहीं। इसके बाद आप डिलीवरी एड्रेस डाल सकते हैं या फिर पिकअप के लिए स्विच कर सकते हैं। इसके बाद मेन्यू में जाकर, आप जो भी ऑर्डर करना चाहते हैं उस विकल्प को चुन सकते हैं। फिर डिलीवरी शुल्क, अंतिम भुगतान, अपना कार्ट जांचने, भुगतान का तरीका चुनने के बाद ऑर्डर को कन्फर्म कर सकते हैं।

ऑर्डर फूड फ़ीचर बेहद आसान है और एक बार इस्तेमाल करना शुरू करने के बाद इसे खुद समझा जा सकता है। एक बार ऑर्डर कन्फर्म होने के बाद, डिलीवरी में लगने वाले औसत समय की जानकारी दी जाती है। लेकिन, अभी हम इस फ़ीचर को टेस्ट नहीं कर सके क्योंकि अभी नया 'ऑर्डर फूड' फ़ीचर अमेरिका में चुनिंदा यूज़र के लिए ही उपलब्ध है। दूसरे देशों में इस फ़ीचर को जारी किए जाने के बारे में फेसबुक की कोई योजना नहीं है। डिलीवरीडॉटकॉम जैसे फूड ऑर्डर सर्विस और स्लाइस को फेसबुक के बड़े डेटाबेस के चलते इस नए फ़ीचर से निश्चित तौर पर बड़ा फायदा मिलेगा।  फेसबुक ने इस नए फ़ीचर की पुष्टि टेकक्रंच से की।

यूज़र के नज़रिए से देखें, तो अब उन्हें खाना ऑर्डर करने के लिए किसी दूसरे ऐप को खोलने की जरूरत नहीं होगी। और यह अतिरिक्त काम भी फेसबुक से ही किया जा सकेगा। कैब मुहैया कराने वाली उबर ने भीप उबरईट्स के साथ ऑनलाइन फूड ऑर्डर करने के लिए बाजार में कदम रखा है। और इसी महीने भारत में अपनी सेवा लॉन्च की है। हालांकि, फेसबुक ने अभी इस फ़ीचर को अपने ऐप में उपलब्ध कराया है और उबर की तरह एक अलग ऐप लॉन्च नहीं किया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  2. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  5. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  7. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  10. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  11. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.