अब फेसबुक पर आएंगे खबरों और मौसम के नोटिफिकेशन

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 27 अक्टूबर 2015 16:13 IST
फेसबुक ऐप इस्तेमाल करने वाले यूज़र को अब तक दोस्तों के पोस्ट, बर्थडे और आने वाले इवेंट के नोटिफिकेशन मिलते रहे हैं। आने वाले दिनों में सोशल मीडिया वेबसाइट फेसबुक द्वारा अपने यूज़र को ज्यादा पर्सनलाइज्ड इंफॉर्मेशन मुहैया कराई जाएगी। कंपनी ने सोमवार को जानकारी दी है कि अब यूज़र को स्पोर्ट्स के स्कोर, मौसम की जानकारी और स्थानीय खबरों का भी अपडेट मिलेगा।

फेसबुक के अलर्ट में कम्युनिटी न्यूज़ और इवेंट, तूफान की चेतावनी और मौसम से जुड़ी जानकारियों को भी शामिल किया जाएगा। टेलीविज़न प्रोग्राम और सिनेमा को लेकर भी सुझाव दिया जाएगा।

फेसबुक के प्रोडक्ट मैनेजर कीथ पीयरिस ने कहा, "हमें ऐसे फीडबैक मिले थे कि यूज़र और ज्यादा जानकारियां चाहते हैं। और सभी एक ही जगह उपलब्ध होनी चाहिए।''

उन्होंने कहा कि यूज़र इन मैसेज को अपनी सुविधा और इच्छा के अनुसार पर्सनलाइज़ कर सकते हैं।

फेसबुक ने बताया कि नए फ़ीचर को धीरे-धीरे एंड्रॉयड और आईओएस डिवाइस पर रिलीज़ किया जाएगा। हालांकि, नए नोटिफिकेशन फ़ीचर को यूज़र को खुद सेंटिग्स में जाकर एक्टिवेट करना होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Oppo Find X9 Ultra, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. अपने फोन में कैसे खोजें अपना सिम नंबर, ये है आसान तरीका
  2. NoiseFit Diva Araya लग्जरी स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले के साथ खूबसूरत डिजाइन, जानें कीमत
  3. 40 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Google Pixel 8, जानें कितना मिल रहा डिस्काउंट
  4. Redmi A7 Pro vs Realme Narzo 70x 5G vs Moto G35 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  5. ट्रैफिक, ट्रेन, फ्लाइट के शोर में भी कॉलिंग! Anker के नए हेडफोन 70 घंटे बैटरी, ANC के साथ लॉन्च
  6. Oppo Pad 5 Pro हुआ लॉन्च, 13,380mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Vivo Y6t हुआ लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. कान के बाहर फिट होंगे ये ईयरबड्स! AI फीचर्स के साथ लॉन्च हुए Oppo Enco Clip 2
  9. Oppo Find X9s Pro फोन आया 200MP कैमरा और 7025mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  10. 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Oppo Find X9 Ultra, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.