Elon Musk का हुआ Twitter, 44 अरब डॉलर में हुई डील

लाखों यूजर्स और बड़े ग्‍लोबल लीडर्स की मौजूदगी वाला यह सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म अब प्राइवेट हाथों में होगा, जिसके मालिक एलन मस्‍क हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 26 अप्रैल 2022 11:59 IST
ख़ास बातें
  • एलन मस्‍क और ट्विटर बोर्ड के बीच इस डील पर बात हो रही थी
  • ट्विटर को 54.20 डॉलर प्रति शेयर कीमत में खरीदने पर बनी बात
  • ट्विटर अब एक पब्‍लिक कंपनी ना होकर प्राइवेट कंपनी के तौर पर आगे बढ़ेगी

एलन मस्क ने कहा है कि मुझे उम्मीद है कि मेरे सबसे बुरे आलोचक भी ट्विटर पर बने रहेंगे

Photo Credit: Reuters

आखिरकार वही हुआ, जो दुनिया के सबसे अमीर आदमी एलन मस्‍क (Elon Musk) चाहते थे। फ्री स्‍पीच के लिए ट्विटर को प्राइवेट करने की वकालत करने वाले मस्‍क ने ही इसे खरीद लिया। 44 अरब डॉलर में ट्विटर (Twitter) एलन मस्‍क का हो गया है। इसका सीधा मतलब यह है कि लाखों यूजर्स और बड़े ग्‍लोबल लीडर्स की मौजूदगी वाला यह सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म अब प्राइवेट हाथों में होगा, जिसके मालिक एलन मस्‍क हैं।  

एलन मस्‍क और ट्विटर बोर्ड के बीच इस डील पर पिछले कुछ दिनों से चर्चा चल रही थी। बीते हफ्ते इसमें अनिश्‍चितता दिखाई दी, लेकिन जिस तरह का ऑफर एलन मस्‍क की तरफ से दिया गया, उसके बाद ट्विटर बोर्ड ने डील को मंजूरी दे दी। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, एलन मस्‍क, ट्विटर को 54.20 डॉलर प्रति शेयर कीमत में खरीदने को तैयार है। यह बातचीत अब आगे बढ़ गई है। इसका सीधा मतलब यह है कि ट्विटर अब एक पब्‍लिक कंपनी ना होकर प्राइवेट कंपनी के तौर पर आगे बढ़ेगी। 
 

क्‍या बोले ट्विटर CEO पराग अग्रवाल 

ट्विटर के CEO पराग अग्रवाल ने कहा है कि ट्विटर का एक उद्देश्य और प्रासंगिकता है, जो पूरी दुनिया को प्रभावित करती है। मुझे अपनी टीम पर गर्व है। 

डील पर क्‍या बोले एलन मस्‍क

एलन मस्क ने भी ट्वीट किया है। उन्‍होंने कहा है कि मुझे उम्मीद है कि मेरे सबसे बुरे आलोचक भी ट्विटर पर बने रहेंगे, क्योंकि फ्री स्पीच का यही मतलब है।

ऐसा बनाना चाहते हैं ट्विटर को मस्‍क  

फ्री स्‍पीच को लोकतंत्र का आधार बताते हुए एलन मस्‍क ने कहा कि वह नए फीचर्स के साथ प्रोडक्‍ट को आगे बढ़ाना चाहते हैं। लोगों का ट्विटर पर भरोसा बढ़ाने के लिए एल्गोरिदम को ओपन सोर्स पर लाना चाहते हैं। स्पैम बॉट्स को हराकर सभी इंसानों को ऑथेन्टिकेट करना चाहते हैं। मस्‍क ने कहा है कि वह कंपनी और यूजर्स कम्‍युनिटी के साथ काम करने के लिए तत्पर हैं।

एलन मस्‍क के ट्विटर को खरीदने की खबर सामने आने के बाद कंपनी के शेयरों में 6 फीसदी की तेजी देखी गई है। इस बीच कहा जा रहा है कि मस्‍क के हाथ में ट्विटर की कमान आने के बाद कंपनी के CEO पराग अग्रवाल की छुट्टी हो सकती है। अगर मस्‍क ऐसा करते हैं, तो कंपनी को पराग को 300 करोड़ रुपये से ज्‍यादा चुकाने होंगे। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  3. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  4. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  5. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.