Android फोन, कंप्यूटर या लैपटॉप पर YouTube वीडियो को ऐसे करें डाउनलोड

कुछ थर्ड-पार्टी ऐप्स और कुछ वेबसाइट हैं, जो आपको यूट्यूब वीडियो डाउनलोड (YouTube Video Downloader) करने का विकल्प देते हैं।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 1 मई 2021 15:14 IST
ख़ास बातें
  • YouTube ऐप के जरिए वीडियो को डाउनलोड किया जा सकता है
  • आधिकारिक तौर पर डाउनलोड किए गए वीडियो को स्टोरेज में नहीं कर सकते सेव
  • कुछ थर्ड-पार्टी ऐप्स के जरिए फोन के स्टोरेज में सेव कर सकते हैं वीडियो

YouTube ऐप पर वीडियो को डाउनलोड कर सकते हैं, लेकिन फोन के स्टोरेज में सेव नहीं कर सकते

Google के स्वामित्व वाला वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म दुनिया भर में लोकप्रिय है और शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जिसने इसके बारे में नहीं सुना हो। यह प्लेटफॉर्म इतना बड़ा है कि इसमें आपको लाखों कैटेगरी में करोड़ों वीडियों देखने के लिए मिल जाएगी। यदि हम आपको इन कैटेगरी के बारे में विस्तार से बताने लगे तो शायद यह पोस्ट कैटेगरी के नाम बताने में ही खत्म हो जाएगा। YouTube पर आप इन वीडियो को देख सकते हैं, लाइक या डिसलाइक कर सकते हैं और प्लेलिस्ट में जोड़ सकते हैं, लेकिन आप आधिकारिक तौर पर इन वीडियो को डाउनलोड (YouTube Video Download) कर अपनी गैलरी में सेव नहीं कर सकते। इसके पीछे शामिल कई कारणों में से दो कारण कंटेंट प्राइवेसी और कॉपीराइट लाइसेंसिंग हैं। इस प्लेटफॉर्म पर कई क्रिएटर्स अपने खुद के बनाए कंटेंट भी अपलोड करते हैं और इन्हें डाउनलोड करना Google और YouTube की पॉलिसी के खिलाफ भी है।

अब, क्योंकि इन वीडियो को देखने के लिए आपको अच्छी इंटरनेट कनेक्टिविटी चाहिए होती है, लेकिन कई बार यूज़र्स के पास अच्छा नेटवर्क नहीं होता। ऐसे में यूट्यूब के जरिए ऑनलाइन क्लास लेने वाले या कुछ लर्निंग वीडियो को देखने वाले लोगों के लिए क्लास या लर्निंग वीडियो की सीरीज़ को डाउनलोड कर ऑफलाइन देखना ही एक समाधान बचता है। कुछ थर्ड-पार्टी ऐप्स और कुछ वेबसाइट हैं, जो आपको यूट्यूब वीडियो डाउनलोड (YouTube Video Downloader) करने का विकल्प देते हैं।
Advertisement

नोट: हम आपको फिर से याद दिला दें कि YouTube पर मौजूद वीडियो को प्लेटफॉर्म से बाहर डाउनलोड करना गैर-कानूनी है और Google ने अपने टर्म्स ऑफ सर्विस पेज पर इस बात की जानकारी भी दी है। हम आपको सभी टर्म्स एंड कंडिशन को पढ़ने की सलाह देंगे। 
 

आधिकारिक तरीके से ऐसे डाउनलोड करें यूट्यूब वीडियो

YouTube अपने ऐप पर यूज़र्स को वीडियो को डाउनलोड करने का विकल्प देता है, लेकिन जैसा कि हमने बताया, आप डाउनलोड किए गए इन वीडियो को केवल ऐप के अंदर ही देख सकते हैं। ये वीडियो आपके फोन में मौजूद गैलेरी या फाइल मैनेजर में नहीं दिखाई देंगे।
Advertisement

वीडियो डाउनलोड करने के लिए YouTube ऐप खोलें और अपने पसंदीदा वीडियो को खोलें। अब आपको वीडियो के टाइटल के नीचे मौजूद लाइक, डिसलाइक शेयर बटन के साथ एक 'Download' बटन दिखाई देगा। आपको इस बटन पर टैप करना है और क्वालिटी को चुनना है। इसके बाद एक बार फिर से 'Download' टेक्स्ट वाले बटन पर टैप करने से वीडियो ऐप के अंदर डाउनलोड हो जाएगा। 
 

यूट्यूब वीडियो को एंड्रॉयड फोन पर ऐसे करें डाउनलोड

इंटरनेट पर सैकड़ों ऐप्स उपलब्ध हैं, जो आपको YouTube Videos Download करने में मदद कर सकते हैं। इनमें से एक नाम NewPipe है। यह ऐप Google की पॉलिसी की वजह से Google Play पर उपलब्ध नहीं है, लेकिन इस ऐप की Apk फाइल को NewPipe की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड और इंस्टॉल किया जा सकता है। ऐप डाउनलोड और इंस्टॉल करने के बाद आपको ऐप को खोलना होगा और अब आपके सामने यूट्यूब वीडियो होंगे। आप अपने पसंदीदा वीडियो को सर्च कर सकते हैं और आपको वीडियो के टाइटल के नीचे डाउनलोड बटन दिखाई देगा। आपको क्वालिटी चुननी है और 'OK' पर टैप करना होगा। क्वालिटी चुनते समय आप Video की जगह Audio चुन कर केवल वीडियो में मौजूद ऑडियो को भी डाउनलोड कर सकते हैं।
Advertisement
 

यूट्यूब वीडियो को पीसी या लैपटॉप पर ऐसे करें डाउनलोड

Windows पर YouTube वीडियो डाउनलोड करने के लिए कई सॉफ्टवेयर ऑनलाइन उपलब्ध हैं, जिनमें से एक '4K Video Downloader' है। नाम में 4K लिखा है, लेकिन यह टूल 8K क्वालिटी तक सपोर्ट करता है। इसके अलावा, इस सॉफ्टवेयर में एक दिन में 30 वीडियो तक मुफ्त में डाउनलोड किए जा सकते हैं।

वीडियो डाउलोड करने के लिए सबसे पहले आपको '4K Video Downloader' डाउनलोड और इंस्टॉल करना होगा। इसके बाद YouTube की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और अपना पसंदीदा वीडियो खोलें और ब्राउज़र के एड्रेस बार में मौजूद पूरे वीडियो लिंक को कॉपी कर सॉफ्टवेयर के मेन्यू पर पेस्ट कर दें। अब अपने हिसाब से क्वालिटी और फॉर्मेट का चयन करें और 'Download' पर क्लिक करें। ऐसा करने से आपके PC या Laptop पर YouTube वीडियो डाउनलोड हो जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  3. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  2. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  4. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  5. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  6. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  7. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  8. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  9. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
  10. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.