Disney+ Hotstar ने तीन नए प्लान्स का किया ऐलान, मिलेगा इंटरनेशनल कॉन्टेंट का एक्सेस

Disney+ Hotstar के तीन नए प्लान 499 रुपये का मोबाइल, 899 रुपये का सुपर और 1,499 रुपये का प्रीमियम प्लान को 1 सितंबर से लागू कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन
अखिल अरोड़ा, अपडेटेड: 28 जुलाई 2021 11:47 IST
ख़ास बातें
  • Disney+ Hotstar Mobile एक डिवाइस में एचडी कॉन्टेंट प्रदान करता है
  • Disney+ Hotstar Super दो डिवाइस को HD में सपोर्ट करता है
  • Disney+ Hotstar Premium एक साथ चार डिवाइस को 4K में सपोर्ट करता है
Disney+ Hotstar ने कुछ नए प्लान्स के साथ Netflix को टक्कर देने की पूरी तैयारी कर ली है। मंगलवार को वर्चुअल इवेंट के दौरान कंपनी ने 18 नई Hotstar Specials सीरीज़ और Disney+ Hotstar Multiplex फिल्मों का ऐलान किया, डिज़नी के स्वामित्व वाली स्ट्रीमिंग सर्विस ने यह भी घोषणा की है कि वह अपनी टू-टायर कॉन्टेंट-बेस्ड स्ट्रेटजी को बंद कर रही है। इसके अलावा, Disney+ Hotstar के सभी कॉन्टेंट, जिसमें Disney+ ऑरिज़नल, Disney, Marvel, Star Wars, National Geographic, HBO, FX, Showtime, 20th Century और Searchlight Pictures की हॉलीवुड फिल्में और टीवी शो शामिल हैं, यह कॉन्टेंट पहले केवल डिज़नी+ हॉटस्टार प्रीमियम तक ही सीमित था, जो कि अब सभी के लिए उपलब्ध है।

1 सितंबर से Disney+ Hotstar अपने सब्सक्राइबर्स को तीन नए प्लान्स चुनने की इज़ाजत देगा, जिसमें 499 रुपये वाला वार्षिक प्लान “Mobile”, 899 रुपये वाला वार्षिक प्लान “Super” और 1,499 रुपये वाला वार्षिक प्लान “Premium” शामिल है। शुरुआती कीमत वीआईपी के 399 रुपये की कीमत से ज्यादा है, लेकिन प्रीमियम की कीमत नहीं बदली गई है। यदि आप पहले से ही डिज़नी+ हॉटस्टार प्रीमियम ग्राहक हैं, तो आपके लिए ज्यादा कुछ बदलाव नहीं हुआ है, सिवाय इसके कि अब आप एक साथ चार डिवाइस पर स्ट्रीम कर सकते हैं, पहले यह सुविधा केवल दो डिवाइस पर ही सीमित थी। इसके अलावा, प्रीमियम पर अब भी 4K मौजूद है। डिजनी+ हॉटस्टार सुपर आपको एक ही समय में दो डिवाइसों पर हाई-डेफिनेशन (HD) वीडियो क्वालिटी प्रदान करता है।
Advertisement

डिज़नी+ हॉटस्टार मोबाइल Netflix के Mobile प्लान जैसा ही है। यह आपको केवल मोबाइल डिवाइस तक ही सीमित रखता है, लेकिन इस पर आप एचडी वीडियो क्वालिटी का मज़ा ले सकते हैं। वहीं, जिन ग्राहकों के पास डिज़नी+ हॉटस्टार सुपर और डिज़नी+ हॉटस्टार प्रीमियम सब्सक्रिप्शन है, वह इस सर्विस का इस्तेमाल सभी सपोर्टेड प्लेटफॉर्म वेबसाइट, मोबाइल और लीविंग रूम डिवाइस पर कर सकते हैं। नए डिज़नी + हॉटस्टार में ग्राहकों को मोबाइल (499 रुपये) और सुपर (899 रुपये) प्रीमियम (1,499 रुपये) के साथ इंटरनेशनल कॉन्टेंट का एक्सेस मिलेगा।

Disney+ Hotstar के तीन नए प्लान 499 रुपये का मोबाइल, 899 रुपये का सुपर और 1,499 रुपये का प्रीमियम प्लान को 1 सितंबर से लागू कर दिए जाएंगे।
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  3. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  5. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  2. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  3. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  4. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  5. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  6. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  7. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  8. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  9. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.