400 रुपये का यह मनोरंजक मोबाइल गेम अब मुफ्त में उपलब्ध

Monument Valley 2 आमतौर पर गूगल प्ले स्टोर पर यह प्रसिद्ध गेम 400 रुपये में लिस्ट होता है, लेकिन अब आप इस गेम को फ्री में डाउनलोड और इंस्टॉल कर सकते हैं।

विज्ञापन
अली पार्डीवाला, अपडेटेड: 27 मार्च 2020 14:34 IST
ख़ास बातें
  • Monument Valley 2 गूगल प्ले स्टोर पर अकसर 400 रुपये में लिस्ट होता है
  • गेम कई दिलचस्प पहेलियों से भरा है
  • Alto's Odyssey और Alto's Adventure भी iOS में मुफ्त उपलब्ध हैं

Alto's Odyssey और Alto's Adventure भी iOS पर मुफ्त में डाउनलोड किए जा सकते हैं

कोरोनावायरस महामारी अब भारत में भी अपने पैर पसार रहा है। वायरस के संक्रमण से बचने के लिए भारत में लॉकडाउन घोषित कर दिया गया है, जिसके तहत घर से बाहर निकलने से प्रतिबंध लगा दिया गया है। जो लोग नौकरी करते हैं, उनका समय घर से काम करने में बीत जाता है, लेकिन बच्चों से लेकर वृद्धों तक कई ऐसे लोग हैं जो घर में बोर हो जाते हैं। ऐसे में एक छोटे लेकिन सार्थक कदम में, ऐप डेवलपर ustwo games ने अपने बेहद लोकप्रिय गेम 'Monument Valley 2' को मुफ्त कर दिया है। यह गेम अब Google Play Store के जरिए बिना किसी शुल्क के डाउनलोड किया जा सकता है। मॉन्युमेंट वैली 2 गेम में प्लेयर्स को कई ज्योमेट्री-आधारित पहेलियों को हल करना होता है।

आमतौर पर Monument Valley 2 गेम गूगल प्ले स्टोर पर यह प्रसिद्ध गेम 400 रुपये में लिस्ट होता है, लेकिन अब आप इस गेम को फ्री में डाउनलोड और इंस्टॉल कर सकते हैं। गेम को अचानक प्ले स्टोर पर शुन्य रुपये यानी मुफ्त में लिस्ट कर दिया गया है। बता दें कि अभी तक डेवलपर्स और गूगल प्ले स्टोर ने इसे लेकर किसी प्रकार की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हमने इसे भारत में गूगल प्ले स्टोर पर जांचा है और पाया कि यह खेलने के लिए पूरी तरह से मुफ्त कर दिया गया है।

Monument Valley 2 गेम को कंपनी ने 2017 में जारी किया था। इससे पहले डेवलपर्स ने इस गेम का पिछला वर्ज़न Monument Valley के नाम से 2014 में लॉन्च किया था। फिलहाल यह पुराना वर्ज़न गूगल प्ले स्टोर पर 260 रुपये में उपलब्ध है। दिलचस्प है कि डेवलपर्स ने पुराने और सस्ते वर्ज़न को मुफ्त करने के बजाय नए और महंगे वर्ज़न को फ्री किया है। खैर, कुल मिला कर यह काफी अच्छा मौका है, जब आप बिना किसी शुल्क के इस मज़ेदार मोबाइल गेम को फ्री में खेल सकते हैं।

बहुत सारे गेम और ऐप डेवलपर्स अपने गेम को सीमित समय के लिए खेलने या उपयोग करने के लिए फ्री कर रहे हैं, जिससे लोगों को कोरोनावायरस लॉकडाउन के समय घर में खाली समय में टाइम पास करने में काफी मदद मिलेगी। टीम ऑल्टो ने हाल ही में घोषणा की थी कि  Alto's Odyssey और Alto's Adventure गेम iOS और MacOS पर डाउनलोड करने और खेलने के लिए पूरी तरह से मुफ्त हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  2. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.