Windows यूजर्स के लिए आया नया Whatsapp, 1 सेकंड में होगा स्टार्ट

यह अभी बीटा वर्जन ही है, लेकिन माइक्रोसॉफ्ट स्‍टोर पर डाउनलोड के लिए मौजूद है। यूजर्स इसे आजमा सकते हैं और वॉट्सऐप के डेस्‍कटॉप वर्जन के नए फीचर्स से रू-ब-रू हो सकते हैं।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 18 नवंबर 2021 13:57 IST
ख़ास बातें
  • यूनिवर्सल विंडोज ऐप (UWP) को पूरी तरह नए सिरे से तैयार किया गया है
  • बीटा वर्जन में स्‍टीकर्स नहीं हैं, जिन्‍हें फाइनल वर्जन में ऐड किया जाएगा
  • नया ऐप macOS के लिए भी उपलब्ध होगा, लेकिन डेट फाइनल नहीं है

वॉट्सऐप के नए यूनिवर्सल विंडोज ऐप (UWP) को पूरी तरह नए सिरे से तैयार किया गया है

ऐसे लोगों की तादाद काफी है, जो मोबाइल के साथ-साथ डेस्‍कटॉप पर भी वॉट्सऐप इस्‍तेमाल करते हैं। डेस्‍कटॉप यूजर्स के लिए वॉट्सऐप का अनुभव बदलने जा रहा है। इस ऐप का ब्रैंड न्‍यू वर्जन विंडोज यूजर्स के लिए आ गया है। यह अभी बीटा वर्जन ही है, लेकिन माइक्रोसॉफ्ट स्‍टोर पर डाउनलोड के लिए मौजूद है। यूजर्स इसे आजमा सकते हैं और वॉट्सऐप के डेस्‍कटॉप वर्जन के नए फीचर्स से रू-ब-रू हो सकते हैं। macOS यूजर्स के लिए नया वर्जन अभी मौजूद नहीं है और कब तक आएगा, इसकी भी कोई जानकारी नहीं है। 

वॉट्सऐप के नए यूनिवर्सल विंडोज ऐप (UWP) को पूरी तरह नए सिरे से तैयार किया गया है और इसके विंडोज 11 वर्जन में यह रिन्‍यूड एक्रिलिक ग्राफिक इफेक्‍ट्स को भी इंटीग्रेट करता है। नया डेस्‍कटॉप वर्जन काफी तेज होने वाला है और स्‍टार्ट होने में सिर्फ एक सेकंड का वक्‍त लेगा। साथ ही कई नए फीचर्स भी इसमें इंटीग्रेट होंगे, जैसे- ड्रॉइंग फंक्‍शन। इसकी मदद से एक डेडिकेटेड पैनल पर आप कुछ भी ड्रॉ करके उसे इमेज के रूप में भेज सकेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, बीटा वर्जन में स्‍टीकर्स मिसिंग हैं, जिन्‍हें फाइनल वर्जन में ऐड कर दिया जाएगा।

यह भी पहले से ही माना जा रहा था कि नया ऐप macOS के लिए भी उपलब्ध होगा। रिपोर्टों के मुताबिक, यह मैक कैटालिस्‍ट पर बेस्‍ड होगा, जो यूजर्स को मैक और आईपैड के बीच ऐप कोड शेयर करने की इजाजत देता है। इसका मतलब है कि मैकओएस के लिए वॉट्सऐप का फ्यूचर वर्जन आईपैड पर भी काम करना चाहिए। 

यहां एक सवाल यह खड़ा होता है कि अगर वॉट्सऐप का नया बीटा वर्जन, विंडोज यूजर्स के लिए उपलब्‍ध है, तो मैकओएस यूजर्स के लिए क्‍यों नहीं आया है। मैक के लिए नया वर्जन कब तक आएगा, इसकी भी अभी कोई जानकारी नहीं है। जब तक macOS वर्जन नहीं आएगा, तब तक iPad के लिए भी यह उपलब्‍ध नहीं होगा और कई ऐपल यूजर्स, वॉट्सऐप के नए वर्जन का इंतजार कर रहे हैं।
Advertisement

वैसे वॉट्सऐप कई और फीचर्स पर भी काम करा है, जिनमें से कम्‍युनिटीज फीचर की इन दिनों काफी चर्चा है। वॉट्सऐप कम्युनिटीज फीचर के तहत ग्रुप एडमिन का वॉट्सऐप ग्रुप पर अधिक कंट्रोल हो सकता है। यह फीचर अभी बीटा यूजर्स के लिए नहीं है, क्योंकि यह डिवेलप हो रहा है।
Advertisement
 
अपने नाम की तरह ही यह एक जैसी विचारधारा वाले लोगों या एक जैसा इंटरेस्‍ट रखने वाले लोगों के एक बड़े ग्रुप की मेजबानी करने का प्‍लैटफॉर्म हो सकता है। इस फीचर के तहत एडमिन, कम्‍युनिटी में शामिल ग्रुप्‍स को ग्रुप करेंगे। एडमिन को कुछ टूल भी दिए जाएंगे, ताकि वो कम्‍युनिटी में शामिल सभी ग्रुप्‍स को बेहतर ढंग से मैनेज कर सकें। हालांकि इन टूल्‍स के बारे में ज्‍यादा जानकारी नहीं है। 
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.